'साहब ! पत्नी शराब पीकर घूमने के लिए मांगती है पैसे'-Navbharat Times

United States News News

'साहब ! पत्नी शराब पीकर घूमने के लिए मांगती है पैसे'-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines

'साहब ! पत्नी शराब पीकर घूमने के लिए मांगती है पैसे' via NavbharatTimes

तनिष्का सैनी, लखनऊ पति द्वारा शराब पीकर पत्नी को मारने-पीटने और घर से निकालने के हजारों मामले थानों में दर्ज होते हैं। लेकिन महिला थाने पर गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पत्नी शराब पीने के लिए अपने पति को मारने और छोड़कर जाने की धमकी देती है। फिलहाल मामले में इंस्पेक्टर ने एक बार फिर मौका देते हुए दोनों के बीच समझौता करवाया है। पुलिस के मुताबिक, आशियाना निवासी युवक ने बताया कि उसने 2017 सीतापुर निवासी लड़की से लव मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी को शराब की लत है, जब शराब के लिए पैसे देने से मना करता हूं तो वह पूरी रात घर से बाहर रहकर शराब पीती है। विरोध करने पर पत्नी घर छोड़कर जाने सहित दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के मामले में फंसाने की धमकी देती है। उसने कई बार शराब के नशे में खुद को चोट पहुंचाकर आशियाना थाने पर शिकायत भी की है। पुलिस ने तीन बार समझौता भी करवाया लेकिन उसकी आदतों में कोई बदलाव नहीं आया। वह आज भी शराब पीने और घूमने की जिद्द करती है। तीन घंटे चली काउंसलिंग दोनों का प्रार्थना पत्र लेकर महिला थाने की इंस्पेक्टर शारदा चौधरी ने तीन घंटे तक काउंसलिंग की। दोनों को समझाकर रिश्ते को सुधारने का मौका दिया। साथ ही महिला से शराब की लत छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की हरकतों में सुधार नहीं आया तो अगली बार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्यार में सिंगिंग छोड़कर लगाने लगा ठेला युवक ने बताया कि वह शादी से पहले एक म्यूजिक बैंड से जुड़कर सिंगिंग करके अपना खर्च चलाता था। लेकिन पत्नी की मांग पर उसने सिंगिंग छोड़कर फास्ट फूड का ठेला लगाना शुरू कर दिया। उसके बाद भी उसकी पत्नी में कोई सुधार नहीं आया। वहीं, युवक की पत्नी ने बताया कि वह नौकरी करना चाहती है लेकिन पति उसे नौकरी नहीं करने देता है और मारपीट भी करता है। इस टेंशन में वह शराब पीती है। उसने कहा कि अगर पति उसे नौकरी नहीं करने देगा तो वह शराब की लत नहीं छोड़ेगी।.

तनिष्का सैनी, लखनऊ पति द्वारा शराब पीकर पत्नी को मारने-पीटने और घर से निकालने के हजारों मामले थानों में दर्ज होते हैं। लेकिन महिला थाने पर गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पत्नी शराब पीने के लिए अपने पति को मारने और छोड़कर जाने की धमकी देती है। फिलहाल मामले में इंस्पेक्टर ने एक बार फिर मौका देते हुए दोनों के बीच समझौता करवाया है। पुलिस के मुताबिक, आशियाना निवासी युवक ने बताया कि उसने 2017 सीतापुर निवासी लड़की से लव मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी को शराब की लत है, जब शराब के लिए पैसे देने से मना करता हूं तो वह पूरी रात घर से बाहर रहकर शराब पीती है। विरोध करने पर पत्नी घर छोड़कर जाने सहित दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के मामले में फंसाने की धमकी देती है। उसने कई बार शराब के नशे में खुद को चोट पहुंचाकर आशियाना थाने पर शिकायत भी की है। पुलिस ने तीन बार समझौता भी करवाया लेकिन उसकी आदतों में कोई बदलाव नहीं आया। वह आज भी शराब पीने और घूमने की जिद्द करती है। तीन घंटे चली काउंसलिंग दोनों का प्रार्थना पत्र लेकर महिला थाने की इंस्पेक्टर शारदा चौधरी ने तीन घंटे तक काउंसलिंग की। दोनों को समझाकर रिश्ते को सुधारने का मौका दिया। साथ ही महिला से शराब की लत छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की हरकतों में सुधार नहीं आया तो अगली बार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्यार में सिंगिंग छोड़कर लगाने लगा ठेला युवक ने बताया कि वह शादी से पहले एक म्यूजिक बैंड से जुड़कर सिंगिंग करके अपना खर्च चलाता था। लेकिन पत्नी की मांग पर उसने सिंगिंग छोड़कर फास्ट फूड का ठेला लगाना शुरू कर दिया। उसके बाद भी उसकी पत्नी में कोई सुधार नहीं आया। वहीं, युवक की पत्नी ने बताया कि वह नौकरी करना चाहती है लेकिन पति उसे नौकरी नहीं करने देता है और मारपीट भी करता है। इस टेंशन में वह शराब पीती है। उसने कहा कि अगर पति उसे नौकरी नहीं करने देगा तो वह शराब की लत नहीं छोड़ेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अफेयर के शक में पत्‍नी के प्राइवेट पार्ट्स को गर्म चाकू से दागाअफेयर के शक में पत्‍नी के प्राइवेट पार्ट्स को गर्म चाकू से दागामहिला ने जब अफेयर की बात नहीं कबूली तब उसके पति ने उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई की वजह से महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। लेकिन इतने से भी महिला के पति का कलेजा ठंडा नहीं हुआ।
Read more »

सुरक्षाबलों तक बिना रुकावट तेल की होगी सप्लाई– News18 हिंदीसुरक्षाबलों तक बिना रुकावट तेल की होगी सप्लाई– News18 हिंदीपाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के साथ ही भारतीय तेल कंपनियों ने सभी रक्षा और स्ट्रैटेजिक असेस्ट्स को बिना रुकावट के तेल पहुंचाने के लिए के लिए बहुत ठोस योजना बनाई है.
Read more »

शहीद की पत्नी को देवर से जबरन शादी के लिए मजबूर कर रहे ससुराल वाले-Navbharat Timesशहीद की पत्नी को देवर से जबरन शादी के लिए मजबूर कर रहे ससुराल वाले-Navbharat TimesChennai News: पुलवामा हमले में कर्नाटक के एच. गुरु शहीद हो गए थे। अब उनके घरवाले उनकी पत्नी को देवर से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कलावती ने मामले में पुलिस से मदद भी मांगी है।
Read more »

योगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणायोगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद होने वाले यूपी के दो वीर सपूतों को श्रध्दांजलि दी है. योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम दोनों वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटनाग में शहीद हुए प्रदेश के तीन सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 06:02:40