'सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ेंगे गठबंधन के प्रत्याशी', उपचुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान

Up By Election News

'सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ेंगे गठबंधन के प्रत्याशी', उपचुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
Akhilesh Yadav9 Seat By ElectionUp By Election
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सभी 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के पार्टी सिंबल 'साइकिल' पर चुनाव लड़ेंगे.

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा- कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर मामला उलझता ही जा रहा है. इसी बीच बुधवार देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सभी 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के पार्टी सिंबल 'साइकिल' पर चुनाव लड़ेंगे.

अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावाअखिलेश यादव ने पोस्ट में कहा, '‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है. इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है. इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है.'उन्होंने आगे लिखा, 'ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है. इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए. देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी.'Advertisement‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस…— Akhilesh Yadav October 23, 2024अखिलेश के इस ऐलान के क्या हैं मायनेजैसे की आशंका जताई जा रही थी मन माफिक और मन मुताबिक सीटें न मिलने की वजह से कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव को लड़ने से इनकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी हारी हुई हुई सीट पर दांव नहीं लगाना चाहती थी, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए गाजियाबाद और खैर की सीट छोड़ी थी, जिसे सभी राजनीतिक जानकार और कांग्रेस पार्टी भी ऐसी सीट मान रही थी जिसे जीतना लगभग नामुमकिन था क्योंकि भाजपा पिछले कई बार से इन दोनों सीटों को जीतती आ रही थी.सूत्रों के मुताबिक यह कांग्रेस पार्टी का एक फेस सेविंग फार्मूला है जिसमें सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे. यानी चुनाव नहीं भी लड़े और अपनी महत्ता बनाए भी रखें. कांग्रेस पार्टी को मालूम था कि गाजियाबाद सदर और खैर की सीट उसके लिए सबसे मुश्किल सीट थी और यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने यह दोनों सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी.कांग्रेस पार्टी को लगा कि यह दोनों सीटें लड़ने से बेहतर है इसे सपा के लिए ही छोड़ दिया जाए. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पहले ही यह इशारा कर दिया था कि अगर फूलपुर और मीरापुर जैसी सीटें अगर उन्हें नहीं मिलेगी तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. अखिलेश यादव ने इन दोनों सीटों को देने से मना कर दिया क्योंकि यह दोनों ऐसी सीटें हैं जो विपक्ष जीत सकता है.Advertisementसूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव और कांग्रेस की ताजा तरीन हुई बातचीत में या फैसला ले लिया गया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी और सपा ही सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने x पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है.राहुल गांधी से अखिलेश की हुई बातसूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात को राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच सीट को लेकर चर्चा हुई है. सपा ने फूलपुर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार भी है, लेकिन आखिरी कॉल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है. मसलन, पेंच गाजियाबाद सीट को लेकर भी फंस रहा है, जहां गाजियाबाद सदर सीट पर उपचुनाव होना है. कांग्रेस पार्टी इस सीट से भी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Akhilesh Yadav 9 Seat By Election Up By Election Sp Vs Congress Congress Vs Sp अखिलेश यादव यूपी उपचुनाव कांग्रेस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SP Candidate katehri Seat: कटेहरी में कांटे की लड़ाई, सपा ने पूर्व मंत्री की पत्नी शोभावती वर्मा को चुनाव मैदान में उताराSP Candidate katehri Seat: कटेहरी में कांटे की लड़ाई, सपा ने पूर्व मंत्री की पत्नी शोभावती वर्मा को चुनाव मैदान में उताराSP Candidate on katehri Assembly seat:​ लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई सीटों पर सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषित किए हैं.
Read more »

UP By Polls: उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा की रणनीति तय करेगा 'साइकिल सवार', सपा में 25 से अधिक टिकट के दावेदारUP By Polls: उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा की रणनीति तय करेगा 'साइकिल सवार', सपा में 25 से अधिक टिकट के दावेदारछह सीटों पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कुंदरकी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
Read more »

UP By Election Date Out: 9 सीटों पर इस दिन होगा यूपी में उपचुनाव, 1 सीट पर इंतजार बरकारUP By Election Date Out: 9 सीटों पर इस दिन होगा यूपी में उपचुनाव, 1 सीट पर इंतजार बरकारUP By Election Date Out: यूपी में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है, लेकिन 10 सीटों की जगह 9 सीटों पर ही उपचुनाव की डेट का ऐलान किया गया है.
Read more »

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: NDA के बाद INDIA में सीट शेयरिंग का ऐलान! 70 सीटों पर लड़ेगी JMM-कांग्रेस, सहयोगियों को 11 सीटेंJharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: NDA के बाद INDIA में सीट शेयरिंग का ऐलान! 70 सीटों पर लड़ेगी JMM-कांग्रेस, सहयोगियों को 11 सीटेंJharkhand Seat Sharing: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, बाकी बची 11 सीटों पर गठबंधन के बाकी साथी चुनाव लड़ेंगे.
Read more »

यूपी की सभी 9 सीटों पर सपा लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव ने किया ऐलानयूपी की सभी 9 सीटों पर सपा लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव ने किया ऐलानUP By Election 2024: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सपा सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. अखिलेश यादव ने जानिए क्या बताया...
Read more »

यूपी उपचुनाव की सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ेंगे 'इंडिया' के उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया मामलायूपी उपचुनाव की सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ेंगे 'इंडिया' के उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया मामलासमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस और सपा मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे, जिससे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का समर्थन...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:24:06