शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिन्ह पर सुप्रीम कोर्ट में आज अंतिम सुनवाई होगी. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना मानकर धनुष-बाण चिन्ह देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
बाला साहेब ठाकरे द्वारा 1966 में स्थापित की गई पार्टी शिवसेना के नाम और उसके धनुष-बाण चिन्ह को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच चल रहे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी. उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला तय करेगा कि धनुष-बाण चिन्ह पर किसका अधिकार होगा.
क्या यह चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट के पास बना रहेगा या उद्धव ठाकरे को वापस मिलेगा. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंपूरे महाराष्ट्र की नजर इस ऐतिहासिक सुनवाई पर टिकी है, जो 2022 के दल-बदल संकट से उपजी इस राजनीतिक जंग का अंतिम अध्याय होगा. सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस सुर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल हैं, आज मूल याचिका और अंतरिम आवेदन पर अंतिम दलीलें सुनेगी. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में उद्धव गुट का प्रतिनिधित्व करेंगे. उद्धव गुट ने अपनी याचिका में जोर दिया है कि महाराष्ट्र में अगले साल जनवरी में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले इस मामले का निपटारा होना जरूरी है. साल 2022 के दल-बदल में है इस विवाद की जड़इस विवाद की जड़ साल 2022 के उस दल-बदल में है, जब शिवसेना में फूट पड़ गई थी. एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. इस कारण तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार अल्पमत में आ गई थी और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने. इस सरकार में महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम थे. Advertisement चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को दिया है धनुष-बाणचुनाव आयोग ने फरवरी 2023 में शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना मानते हुए धनुष-बाण चिन्ह आवंटित कर दिया था. इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने जनवरी 2024 में शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की याचिका खारिज कर दी. उद्धव गुट ने इन फैसलों को 'अवैध और पक्षपाती' बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. उद्धव ठाकरे ने अपनी याचिका में कहा है, 'शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की विरासत है. उनका बेटा होने के नाते पार्टी पर मेरा हक है.'उद्धव ने आयोग के फैसले को दी है SC में चुनौतीवहीं, शिंदे गुट के वकील मुकुल रोहतगी और नीरज किशन कौल ने दलील दी कि 2022 के दल-बदल के दौरान विधायकों का बहुमत जिसके साथ था, वही असली शिवसेना पार्टी मानी जाएगी. यह मामला केवल पार्टी के चिन्ह तक सीमित नहीं है. इससे महाराष्ट्र की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा. स्थानीय निकाय चुनावों में चिन्ह का असर प्रत्यक्ष होगा, जहां शिवसेना-यूबीटी को 'जलता हुआ मशाल' जैसे वैकल्पिक चिन्ह का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना धनुष-बाण चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला दल-बदल विरोधी कानून की विस्तृत व्याख्या करेगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Bow And Arrow Symbol Supreme Court Hearing Uddhav Thackeray Eknath Shinde Election Commission Of India Maharashtra Politics Shiv Sena Party Split Case Maharashtralocal Body Elections
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेजस्वी vs पीके vs ओवैसी vs नीतीश...सीमांचल की 24 सीट बनाएगी बिहार की नई सरकार! चार कोण की जंग में पुराने स...Bihar Chunav Seemanchal Eleaction : बिहार की सियासत का असली ‘गेम चेंजर’ अगर कोई इलाका है तो वह है सीमांचल! चार जिले, 24 विधानसभा सीटें, करीब 45 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या और एक ऐसा सियासी समीकरण जो पटना की कुर्सी से लेकर दिल्ली के गलियारों तक हवा का रुख बदल देता है.
Read more »
SC Acquits Nithari Killings Convict Surendra Koli, Orders Immediate ReleaseClosing a 20-year saga, the Supreme Court acquitted Nithari killings convict Surendra Koli, allowing his curative petition. The court quashed all convictions, ordering his immediate release from jail.
Read more »
Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »
मतांतरण कानूनों के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, क्या है वजह?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई दिसंबर में करने की बात कही। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाए हैं। अदालत ने पहले राज्यों से इन कानूनों पर जवाब मांगा था और अब उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए...
Read more »
भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »
हिंदुत्व की पिच पर तेजी से दौड़ रहे राजा भैया: बाबा बागेश्वर की सनातन यात्रा में उतरे, कितना चमकेगा सियासी ...Raja Bhaiya Vs BJP Hindutva Politics.
Read more »
