'शिखर धवन की चोट पर ट्वीट करने वालों अब चुप क्यों हो?', झारखंड मॉब लिंचिंग पर भड़कीं Gauahar Khan
‘शिखर धवन की चोट पर ट्वीट करने वालों अब चुप क्यों हो?’, झारखंड मॉब लिंचिंग पर भड़कीं Gauahar Khan जनसत्ता ऑनलाइन June 25, 2019 5:05 PM मॉब लिंचिंग के दौरान तबरेज अंसारी की हत्या कर दी गई। Gauahar Khan: हाल ही में झारखंड में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग में हुई हत्या पर बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मामले में नेताओं पर सवाल खड़ा किया। गौहर उन राजनेताओं पर भड़कते हुए ट्वीट किया कि इनके पास वर्ल्ड कप में शिखर धवन की चोट पर बड़ा नुकसान बताने के लिए ट्वीट करना जरूरी है लेकिन इस मामले पर सब खामोश हैं। गौहर ने फिल्म निर्देशक ओनिर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- ‘क्या सत्ता में बैठे नेता जागेंगे? क्या रहा है? साल दर साल हालात खराब होते जा रहे हैं! अगर वह चोर भी था तो क्या यह कानून था? क्या उसका हश्र ये होना चाहिए था? शर्म करो, कुछ करने का समय आ गया है!’ गौहर ने इसके अगले हिस्से में लिखा- ‘बेशक मौजूदा विश्व कप में शिखर धवन की चोट बहुत बड़ा झटका है! ट्वीट जरूरी था! कई सारे नेताओं ने ऐसा किया! लेकिन उन लोगों की आवाज कहां है जिन्हें रोज मारा जा रहा है। आपसे प्रार्थना है कि नेता जी आपकी आवाज मायने रखती है। यह लोगों की जिंदगियां बचा सकती है। और मैच तो जीते जा ही रहे हैं! गो इंडिया, जय हिंद।’ Will the leaders in power wake up????? What is happening??? Years passing us by n the situation is getting worse ! Even if he was a theif, is this the law?? Is this what his fate should’ve been ?? #shame #timeToAct please ! Yes Shikhar Dhawans injury is indeed a great loss to the https://t.
co/4OD59adJwWबता दें ओनिर ने अपने ट्वीट में अमेरिका की उस रिपोर्ट का जिक्र किया था जिसमें भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने की बात कही गई थी। उन्होंने लिखा था कि भारत अमेरिका की भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले की रिपोर्ट को विफल करने में व्यस्त है जबकि एक शर्मनाक घटना हो जाती है। लज्जाजनक। झारखंड में चोरी के शक में मुस्लिम शख्स की पिटाई, जय श्री राम पर मजबूर, चोटों का शिकार हुआ। The government is busy rubbishing the US report on Increasing atrocities against minorities while The shameful act goes UNCHECKED. Shameful . HORRIFIC Jharkhand: Muslim man beaten up on suspicion of theft forced tochant Jai Shree Ram, succumbs to injuries https://t.co/CrN2sasGVPमालूम हो कि झारखंड में तबरेज को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर इतना पिटा गया कि उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में पीटने वाले जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे। वहां मौजूद भीड़ इसका तमाशा देख रही थी। सरकार और कानूव की इस विफलता पर गौहर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। गौहर अक्सर सामाजिक स्तर पर महिलओं और लोगों के साथ हो रही हिंसा और भेदभाव पर अपने विचार बेबाकी से रखती रहती हैं। वह ऐसा कर ट्रोल के निशाने पर आ जाती हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फैक्ट चेक: भारतीय सेना की वर्दी पहने खालिस्तान की मांग करने वाला यह व्यक्ति है बहरूपियासोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो में एक सरदार युवक भारतीय सेना की वर्दी पहने अपने विचार व्यक्त करता नजर आ रहा है. फेसबुक पर 19 जून को उसने यह वीडियो लाइव किया था.
Read more »
कांशीराम की बहुजन समाज की राजनीति को मायावती ने दिया परिवारवाद का रंग, उठे सवालकांशीराम की बहुजन समाज की राजनीति को मायावती ने दिया परिवारवाद का रंग, उठे सवाल Mayawati BSP4India UttarPradesh KanshiRam
Read more »
यूपी: फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच पूरी, सैकड़ों शिक्षकों के फंसने की आशंकाअभी तक हुई जांच के मुताबिक, फर्जी पाए गए प्रमाणपत्रों में आगरा जिले से 241, फिरोजाबाद से 163 और मैनपुरी से 86 शिक्षकों की सूची एडी बेसिक को दी गई है | ShivendraAajTak
Read more »
RBI के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल खत्म होने से 6 महीने पहले दिया इस्तीफान्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि आचार्य ने अपने कार्यकाल के खत्म होने से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया है. हालांकि आरबीआई के सूत्रों ने अभी तक उनके इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं की है.
Read more »
पुलिसकर्मी की बेटी के साथ बदमाशों ने की छेड़छाड़ व कपड़े उतारने की कोशिश– News18 हिंदीभोपाल में बीते रविवार को अपने दोस्त के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली पुलिसकर्मी की बेटी के साथ दो आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की.
Read more »
World Cup 2019: भुवी की चोट नहीं हुई ठीक, भारत से इंग्लैंड पहुंचा यह तूफानी गेंदबाजभुवनेश्वर कुमार की पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने वर्ल्ड कप के बचे हुए मैचों के लिए भारत 'ए'
Read more »
