'वो 10 सालों से...', हार के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान में दिखा रोहित-विराट का खौफ, मार्श ने बताई हार की असल...

Mitchell Marsh Statement After Match News

'वो 10 सालों से...', हार के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान में दिखा रोहित-विराट का खौफ, मार्श ने बताई हार की असल...
Mitchell Marsh On Rohit Sharma CenturyMitchell Marsh On Rohit Virat PartnershipIndia Vs Australia
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

Rohit Sharma Century: ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की. भारत ने सिडनी वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की. भारत ने एकमात्र विकेट इस मैच में शुभमन गिल के रूप में खोया. विराट और रोहित नाबाद रहे.

नई दिल्‍ली. रोहित शर्मा ने बल्‍ले से त‍बाही मचाई और ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के हाथ से सिडनी वनडे दूर चला गया. इसके साथ ही पर्थ और एडिलेड वनडे जीत चुकी मिचेल मार्श की सेना का भारत को वनडे में वाइटवॉश करने का सपना टूट गया.

रोहित और विराट ने साथ मिलकर 168 रनों की साझेदारी बनाई और मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को वापसी का कोई मौका नहीं मिला. ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा अंत तक डटे रहे और एक छोर से ऑस्‍ट्रेलियाई बॉलर्स की ठुकाई करते रहे. वहीं, शुभमन गिल के आउट होने के बाद मैदान पर आए विराट ने भी बल्‍ले से उनका भरपूर साथ निभाया. ऑस्‍ट्रेलियाई मार्श ने भारत की जीत का श्रेय रोहित और विराट को दिया. मिचेल मार्श ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कहा, हमने पिछले 10 सालों में रोहित और विराट को कई टीमों के खिलाफ ऐसा करते देखा है. बल्‍लेबाजी के दौरान हमें अंत में एक और साझेदारी की जरूरत थी. यह हमारे युवाओं के लिए बहुत बड़ी सीख है. भारत बहुत अच्छा खेला. भारत दुनिया की नंबर एक टीम है, इसलिए पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना एक ऐसी चीज है, जिसके लिए हमें एक टीम के रूप में गर्व हो सकता है और हम आगे बढ़ते रहेंगे. मुझे अपनी पूरी टीम पर बहुत गर्व है. आज के मैच की बात की जाए तो विराट कोहली जब बल्‍लेबाजी के लिए आए तो उनपर पिछले दो मैचों में डक यानी शून्‍य पर आउट होने का दबाव था. वहीं, रोहित शर्मा पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद एडिलेड में अर्धशतक जड़ चुके थे. हालांकि रोहित के स्‍लो अर्धशतक पर भी सवाल उठाए गए थे. इस मैच में रोहित का वही तूफानी अंदाज नजर आया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. वहीं, विराट ने भी 74 रन की नाबाद पारी खेल यह दिखा दिया कि अगर ऑस्‍ट्रेलिया ने कुछ और रन बनाए होते तो वो भी आज अपना शतक पूरा कर लेते.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Mitchell Marsh On Rohit Sharma Century Mitchell Marsh On Rohit Virat Partnership India Vs Australia IND Vs AUS रोहित शर्मा विराट कोहली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

President Kerala Visit: രാഷ്ട്രപതിയുടെ സന്ദർശനം; കൊച്ചിയിൽ നാളെ ഗതാഗത നിയന്ത്രണംPresident Kerala Visit: രാഷ്ട്രപതിയുടെ സന്ദർശനം; കൊച്ചിയിൽ നാളെ ഗതാഗത നിയന്ത്രണംPresident Kerala Visit: രാവിലെ 10 മണി മുതല്‍ ഉച്ചയ്ക്ക് 2 മണി വരെയാണ് ഗതാഗത നിയന്ത്രണം പൊലീസ് ക്രമീകരിച്ചിരിക്കുന്നത്
Read more »

கிரிக்கெட் வரலாற்றில்.. டாப் 10 வேகமான பந்துகள்.. பட்டியலில் யார் யார்?கிரிக்கெட் வரலாற்றில்.. டாப் 10 வேகமான பந்துகள்.. பட்டியலில் யார் யார்?Top 10 Fastest Bowlers: கிரிக்கெட் வரலாற்றில் டாப் 10 வேகமான பந்துகளை வீசிய பந்து வீச்சாளர்கள் யார் யார் என்பதை இங்கு தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 10 योगासन, महीनेभर में पिघलने लगेगी जिद्दी चर्बीवजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 10 योगासन, महीनेभर में पिघलने लगेगी जिद्दी चर्बीवजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 10 योगासन, महीनेभर में पिघलने लगेगी जिद्दी चर्बी
Read more »

ऑनलाइन टास्क के नाम पर लाखों की ठगी, 50 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसायाऑनलाइन टास्क के नाम पर लाखों की ठगी, 50 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसायागाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर वसुंधरा निवासी पंकज सिंह से 10.
Read more »

सोहना की गोदरेज परियोजना में फ्लैट न मिलने पर हरेरा का आदेश-खरीदार को मिले 10.85 ब्याजसोहना की गोदरेज परियोजना में फ्लैट न मिलने पर हरेरा का आदेश-खरीदार को मिले 10.85 ब्याजसोहना में गोदरेज की परियोजना में फ्लैट का कब्जा न मिलने पर हरेरा ने खरीदार के पक्ष में फैसला सुनाया। बिल्डर को 10.
Read more »

Raipur Incident: বিয়ের দশ মাসে ১০ দিনও সুখী ছিলাম না, এই অত্যাচার আমি আর নিতে পারছি না! ভয়ংকর ভিডিয়ো করে আত্মঘাতী মনীষা...Raipur Incident: বিয়ের দশ মাসে ১০ দিনও সুখী ছিলাম না, এই অত্যাচার আমি আর নিতে পারছি না! ভয়ংকর ভিডিয়ো করে আত্মঘাতী মনীষা...Chhattisgarh woman dies by suicide 10 months after wedding blames husband in laws in video
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:56:45