गोविंदा के करियर पर पत्नी सुनीता आहूजा ने टिप्पणी की है। सुनीता ने गोविंदा के करीबी लोगों पर करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सुनीता का कहना है कि गोविंदा का सर्कल गलत है, इसलिए वह उनसे झगड़ती हैं। सुनीता ने गोविंदा को अपना दायरा बदलने की सलाह दी...
एक्टर गोविंदा पर्दे से दूर हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कोई हिट फिल्म नहीं दी है। अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने फिर से एक्टर के करियर पर कमेंट किया है। उन्होंने 'हीरो नंबर 1' अभिनेता के इनर सर्कल की तीखी और बेबाक आलोचना की है और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा का सर्कल ही गलत है। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह उनसे झगड़ती हैं। वह चापलूसी नहीं कर सकतीं। सुनीता आहूजा ने 'द पावरफुल ह्यूमन्स' से बातचीत में पूछा, 'गोविंदा 17 सालों में क्यों नहीं दिखे? दिक्कत ये है कि उनका सर्कल गलत है। आज मैं उनसे इसीलिए झगड़ती हूं क्योंकि मैं झूठ नहीं बोल सकती और मुझे चापलूसी पसंद नहीं है।' नाम लिए बिना उन्होंने उनकी चार सदस्यीय टीम पर निशाना साझते हुए कहा, 'आज उनके पास चार लोग हैं, एक राइटर, म्यूजीशियन, सेक्रेटरी और उनका वकील दोस्त। वो किसी काम के नहीं हैं। वो सिर्फ वाह-वाह कहते हैं। अगर वह कोई म्यूजिक बनाते हैं तो वो बोलते हैं कि वाह वाह.
.. कमाल कर दिया। जबकि उनको सच्चाई बतानी चाहिए। और जब मैं सच्चाई बताती हूं तो वो दुखी हो जाते हैं।'सुनीता ने गोविंदा को सलाह दीसुनीता का कहना है कि जबकि दुनिया ओटीटी और विकसित कहानियों के युग में आगे बढ़ रही है, गोविंदा अभी भी 1990 के दशक की पुरानी शैली पर टिके हुए हैं। 'मैं उनसे कहती हूं कि 90 का दौर खत्म हो चुका है। यह 2025 है। नेटफ्लिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या चल रहा है, यह देखिए। लेकिन वह अपने वाह-वाह प्रोडक्शन पर अटके हुए हैं।'सुनीता ने गोविंदा को चेतावनी दीसुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने गोविदा से अपना सर्कल बदलने को कहा है, 'मैंने उनसे कहा, अपना दायरा बदलो। जब तक तुम्हारे पास ये 4-5 लोग हैं, वो तुम्हें आगे नहीं बढ़नें देंगे।' गोविंदा ने 80-90 के दशक में 'कुली नंबर 1', 'पार्टनर' और 'दूल्हे राजा' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है और सुपरहिट देकर अपनी जगह बनाई है। हालांकि कुछ सालों से वह बहुत कम नजर आ रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में 'रंगीता राजा' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
Sunita Ahuja On Govinda Career Sunita Ahuja Interview Sunita Ahuja Govinda Relation सुनीता आहूजा गोविंदा रिश्ता गोविंदा सुनीता आहूजा करियर सुनीता आहूजा गोविंदा का फिल्मी करियर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेवकूफ औरत के लिए परिवार नहीं छोड़ेगा... गोविंदा से तलाक पर पत्नी सुनीता आहूजा ने लगाई फटकार, कर दी बोलती बंदसुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनका बंधन अटूट है। सुनीता ने कहा कि गोविंदा और वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी। सुनीता और गोविंदा ने 1986 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, टीना आहूजा और यशवर्धन...
Read more »
जिंदगी बर्बाद..., 6 साल से बेरोजगार गोविंदा को बीवी सुनीता ने मारा ताना, तलाक की खबरों के बीच सुनाई खरी-खोटीSunita Ahuja Latest News: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने गोविंदा के काम को लेकर अपनी राय सामने रखी है. सुनीता के मुताबिक गोविंदा आज भी 90 के दशक में ही अटके हुए हैं.
Read more »
दिल पर पत्थर रखना पड़ता है... गोविंदा की पत्नी का छलका दर्द- नहीं कह सकती कि मुझे अब उस पर भरोसा हैसुनीता आहूजा ने हाल ही एक इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में एक बार फिर से बात की। सुनीता ने कहा कि उन्हें पहले गोविंदा पर विश्वास था, पर अब यह बात नहीं कह सकतीं। सुनीता के मुताबिक, हीरो की बीवी बनने के लिए दिल पर पत्थर रखना पड़ता है।
Read more »
'पति को कोई नहीं छीन सकता, नजर वालों की आंख फूटे'सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा को लेकर फिर से बुलंद तरीके से जवाब दिया है।
Read more »
जाल में फंसे कोबरा को आया गुस्सा और... 8000 सांप बचा चुके मशहूर यूट्यूबर मुरली हौसला वाले ICU मेंमुरली वाले हौसला जौनपुर के रहने वाले हैं। वह अपनी टीम के साथ सांपों का रेस्क्यू करते हैं। जाल में फंसे कोबरा को बचाने के लिए दौरान सांप ने उनको डस लिया।
Read more »
बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए लोगों को आर्थिक मदद देगी आरसीबीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा है कि वह बेंगलुरु में बुधवार को मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.
Read more »
