'वह कुछ नहीं जानते', खशोगी हत्याकांड में ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस को दी क्लीन चिट

Khashoggi Murder Case News

'वह कुछ नहीं जानते', खशोगी हत्याकांड में ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस को दी क्लीन चिट
Donald TrumpSaudi Crown PrinceMohammed Bin Salman

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में क्लीन चिट दे दी है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह बयान सीआईए के निष्कर्ष के विपरीत है। 2018 में तुर्किये में खशोगी की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अमेरिका-सऊदी अरब के रिश्ते में खटास आ गई...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं जानते। चीजें होती रहती हैं। उनका यह बयान सीआईए के उस निष्कर्ष के उलट है, जिसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसी का मानना है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने हत्या की मंजूरी दी थी। बता दें कि 2018 में तुर्किये में खशोगी की हत्या की गई थी। उन्हें सऊदी क्राउन प्रिंस का आलोचक माना जाता था। खशोगी की हत्या के बाद अमेरिका-सऊदी अरब के रिश्ते में खटास आ गई थी। क्राउन प्रिंस की हत्या के सवाल पर भड़के ट्रंप सऊदी क्राउन प्रिंस इस हत्याकांड के सात वर्ष बाद मंगलवार को पहली बार व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत की। इसी दौरान एबीसी न्यूज की पत्रकार मैरी ब्रूस ने उस बारे में सवाल किया, जिसमें अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने यह निष्कर्ष निकाला था कि क्राउन प्रिंस ने खशोगी की हत्या का आदेश दिया था। इस सवाल पर ट्रंप ने गुस्से वाले भाव में पूछा, 'आप किसके साथ हैं।' उन्होंने कहा, 'आप किसी ऐसे व्यक्ति का जिक्र कर रही हैं, जो बेहद विवादास्पद था।' ट्रंप ने पत्रकार हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा, 'कई लोगों को वह व्यक्ति पसंद नहीं था। चाहे आप उन्हें पसंद करें या न करें, घटनाएं होती हैं। लेकिन वह इसके बारे में कुछ नहीं जानते थे। आप इस तरह का सवाल पूछकर हमारे मेहमान को शर्मिंदा न करें।' जबकि सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि खशोगी हत्याकांड की जांच के लिए सभी कदम उठाए गए थे। रात्रिभोज में रोनाल्डो भी पहुंचे एपी के अनुसार, ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस का सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया और व्हाइट हाउस में उनके लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत कई वैश्विक उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। रोनाल्डो 2022 में सऊदी क्लब अल-नासार से जुड़ने के बाद से सऊदी फुटबाल लीग का चेहरा बन गए हैं। अमेरिका-सऊदी अरब के बीच हुए ये समझौते एनआई के अनुसार, व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस ने कई ऐतिहासिक समझौतों को अंतिम रूप दिया है, जो दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करेंगे। दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा, रक्षा, क्रिटिकल मिनिरल्स और एआइ समेत कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने एफ-35 लड़ाकू विमानों समेत एक बड़े रक्षा बिक्री पैकेज को मंजूरी दी है। 300 अमेरिकी टैंक की खरीद का भी समझौता किया गया। जबकि क्राउन प्रिंस ने अमेरिका में एक ट्रिलियन डालर के निवेश की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब को प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा भी देने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें: ट्रंप से लेकर मस्क तक.

.. एपस्टीन फाइल्स में किन दिग्गजों के छिपे हैं राज?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Donald Trump Saudi Crown Prince Mohammed Bin Salman US-Saudi Relations Jamal Khashoggi CIA Investigation White House Saudi Arabia US Foreign Policy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Aadujeevitham Ott: പൃഥ്വിരാജിന്റെ ആടുജീവിതം ഒടിടിയിലെത്തി; സ്ട്രീമിങ് എവിടെ?Aadujeevitham Ott: പൃഥ്വിരാജിന്റെ ആടുജീവിതം ഒടിടിയിലെത്തി; സ്ട്രീമിങ് എവിടെ?2008ൽ പ്രാരംഭ വർക്കുകൾ ആരംഭിച്ച ആടുജീവിതം വർഷങ്ങളുടെ തയ്യാറെടുപ്പുകൾക്കൊടുവിൽ 2018 ലായിരുന്നു ചിത്രീകരണം ആരംഭിച്ചത്.
Read more »

Former RBI Governor Shaktikanta Das Appointed Principal Secretary To Prime MinisterFormer RBI Governor Shaktikanta Das Appointed Principal Secretary To Prime MinisterMr. Das served as the RBI Governor for six years, starting in December 2018.
Read more »

ಧಾರವಾಡ ಜಿಲ್ಲಾ ನೂತನ ಪೊಲೀಸ್ ವರಿಷ್ಠಾಧಿಕಾರಿಯಾಗಿ ಗುಂಜನ್ ಆರ್ಯ ಅಧಿಕಾರ ಸ್ವೀಕಾರಧಾರವಾಡ ಜಿಲ್ಲಾ ನೂತನ ಪೊಲೀಸ್ ವರಿಷ್ಠಾಧಿಕಾರಿಯಾಗಿ ಗುಂಜನ್ ಆರ್ಯ ಅಧಿಕಾರ ಸ್ವೀಕಾರಗುಂಜನ್ ಆರ್ಯ ಅವರು ಮೂಲತಃ ಮಧ್ಯಪ್ರದೇಶ ರಾಜ್ಯದವರಾಗಿದ್ದು, 2018 ರ ಕರ್ನಾಟಕ ಕೇಡರ್ ಐಪಿಎಸ್ ಅಧಿಕಾರಿಯಾಗಿದ್ದಾರೆ
Read more »

पश्चिम बंगाल : घाटाल में गणेश पूजा की धूम, 2018 से उत्सव की भव्य परंपरापश्चिम बंगाल : घाटाल में गणेश पूजा की धूम, 2018 से उत्सव की भव्य परंपरापश्चिम बंगाल : घाटाल में गणेश पूजा की धूम, 2018 से उत्सव की भव्य परंपरा
Read more »

रूस 2026 में भारत को डिलीवरी करेगा S-400 मिसाइल सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की अक्ल लगाई थी ठिकानेरूस 2026 में भारत को डिलीवरी करेगा S-400 मिसाइल सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की अक्ल लगाई थी ठिकानेरिपोर्ट के अनुसार रूस 2018 में भारत के साथ हुए 5.
Read more »

Kozhikode News: ചായകുടിക്കാൻ കൈവിലങ്ങ് ഊരി; കോഴിക്കോട് കവർച്ചാ കേസ് പ്രതി ചാടിപ്പോയിKozhikode News: ചായകുടിക്കാൻ കൈവിലങ്ങ് ഊരി; കോഴിക്കോട് കവർച്ചാ കേസ് പ്രതി ചാടിപ്പോയി2018 ൽ തിരുനെല്ലിയിൽ വെച്ച് രാത്രി ബസ് തടഞ്ഞ് കവർച്ച നടത്തിയ സംഭവത്തിലെയും പ്രതിയാണ് ഇയാൾ.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 01:58:59