'राहुल की नागरिकता क्या है, केंद्र सरकार ले फ़ैसला'

United States News News

'राहुल की नागरिकता क्या है, केंद्र सरकार ले फ़ैसला'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

राहुल की नागरिकता क्या है, केंद्र सरकार ले फ़ैसलाः आज की पांच बड़े ख़बरें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारतीय नागरिक होने के सवाल पर केंद्र सरकार को ईमानदारी और जल्द निर्णय लेने को कहा है. एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह बातें कही.

याचिका में कहा गया है कि राहुल ब्रिटिश नागरिकता ले चुके हैं और वो कानूनी तौर पर भारतीय नगारिक नहीं बन सकते. आरोप है कि राहुल गांधी ने अपनी एक कंपनी के लंदन में दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न में खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया है. मामले में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा और न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने राहुल की नागरिकता पर केंद्र को जल्द निर्णय लेने को कहा है.पश्चिम बंगाल में ईवीएम की निगरानी करने वाले अफसर 24 घंटे से लापता हैं. अर्नब राय नदिया ज़िले के राणाघाट संसदीय क्षेत्र के कृष्णानगर में बतौर नोडल अधिकारी के रूप में ईवीएम और वीवीपैट प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आयोग के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट देने को कहा है और लापता अधिकारी की जगह नए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से उनका प्रभार सौंप दिया गया है.इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को लेकर पार्टी को शुक्रवार को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा है.पीटीआई के मुताबिक मोहित कुमार और अमित पांडे की दर्ज याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सुधीर अग्रवाल और जस्टिस राजेंद्र कुमार की बेंच ने पूछा है कि इस तरह की घोषणा वोटरों को रिश्वत देने की कैटगरी में क्यों नहीं है.अखिलेश ने कहा, कांग्रेस सबसे धोखेबाज पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज पार्टी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे ख़िलाफ़ ईडी और सीबीआई की जांच कांग्रेस राज में ही हुई थी. उन्होंने कहा पीआईएल करने वाला व्यक्ति कांग्रेस और भाजपा दोनों से मिला हुआ है. कांग्रेस का स्तर गिर गया है. शुक्रवार को करीब ढाई दशक बाद बसपा सुप्रीमो ने मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा किया था.सूडानः लोकतांत्रिक सरकार बनाने की कबायद सूडान में सैन्य शासन का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना है कि वे एक लोकतांत्रिक सरकार बनाना चाहते हैं.सूडान में इस बात की चर्चा है कि यह संगठन सेना पर दबाव बनाएगी जिसने हाल ही में ओमर अल बशीर का तख्तापलट किया था और फिलहाल सत्ता संभाल रही है. सेना के मुख्यालय के बाहर हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी अभी भी मौजूद हैं. एक प्रदर्शनकारी नसरल्लाह जुबेर ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी इस लड़ाई को आगे तक ले जाएगी. उन्होंने कहा, ''मेरा विश्वास है कि देश के युवा बहुत मज़बूत इरादों वाले हैं. वो तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक सूडान के लोगों की सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती. हम इन्हीं युवाओं को अपना प्रतिनिधि मान रहे हैं.''

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »

LIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीLIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीराजनीति में आने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्रा - अब तक कोई योजना नहीं. मेरी अभी राजनीति में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं LokSabhaElections2019
Read more »

LIVE: मोदी की जाति पर टिप्पणी करने से भड़की BJP, EC में की शिकायतLIVE: मोदी की जाति पर टिप्पणी करने से भड़की BJP, EC में की शिकायतPM मोदी की जाति पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP LokSabhaElections2019
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »

अश्विन ने केएल राहुल को बदनामी से बचाया?अश्विन ने केएल राहुल को बदनामी से बचाया?अश्विन वो धुआंधार पारी न खेलते तो क्या राहुल की धीमी बल्लेबाज़ी चर्चा में रहती?
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंयहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »

हनुमानजी की उपासना में क्या करें, क्या न करें, 10 काम की बातेंहनुमानजी की उपासना में क्या करें, क्या न करें, 10 काम की बातेंअगर आपके काम में लगातार बाधाएं आ रही हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद काम नहीं बन रहा है, तो हनुमान जयंती के दिन श्री बजरंगबली को इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं।
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:26:25