राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सरसंघचालक डॉ.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रहित के लिए परिवार से समाज तक आचरणगत परिवर्तन जरूरी है। स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त समाज के निर्माण के लिए सज्जन शक्तियों का परस्पर पूरक बनकर एक दिशा में कार्य करना अनिवार्य है। समाज से जीवंत संबंध रखने वाले व्यक्तियों के माध्यम से ही चरित्र निर्माण संभव होता है। वह शुक्रवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सरसंघचालक ने कहा कि प्रत्येक परिवार को अपनी कुल-परंपराओं, समयानुकूल रीति-रिवाजों तथा देशहित में सहायक आचरणों का नियमित अभ्यास करना चाहिए। परिवार का अस्तित्व और सुरक्षा समाज पर निर्भर है, इसलिए इस बोध के साथ समाज की समृद्धि के लिए समय और सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना आवश्यक है। संघ की शताब्दी पूर्ण होने के अवसर पर पंच परिवर्तन अभियान के तहत पांच आचरणगत परिवर्तनों का संदेश लेकर स्वयंसेवक घर-घर जाएंगे। यदि केवल आचरण के माध्यम से भी देशहित में योगदान दिया जा सके, तो वही शताब्दी उत्सव की वास्तविक सार्थकता होगी। संघ जैसा संगठन और कोई नहीं है डॉ.
भागवत ने संघ को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का निराकरण करते हुए कहा कि संघ को किसी निश्चित पद्धति या पारंपरिक संगठनात्मक ढांचे में बांधकर नहीं समझा जा सकता। संघ जैसा संगठन और कोई नहीं है। इसकी स्थापना न तो किसी का विरोध करने के लिए हुई थी और न ही अपने लिए कुछ प्राप्त करने के उद्देश्य से। समाज के सभी वर्गों में नि: स्वार्थ सेवा की भावना का विकास करना और प्रसिद्धि से दूर रहकर आत्मसंतोष के साथ समाजसेवा में लगे लोगों के बीच समन्वय स्थापित करना ही संघ का लक्ष्य है। शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व के प्रत्येक समृद्ध देश में आर्थिक उन्नति से पहले सामाजिक जागरण और एकात्मता का इतिहास रहा है। संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि दारिद्रय और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद डा. हेडगेवार ने बचपन से ही अध्ययन में एकाग्रता रखी और देशसेवा के कार्यों में उत्साहपूर्ण सहभागिता की। उन्होंने देश सेवा को सशक्त बनाने वाली एक प्रभावी कार्यपद्धति विकसित की। हादी की मौत, हिंसा और यूनुस की चुप्पी... बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम ने क्यों बढ़ाई भारत की चिंता?
Rashtriya Swayamsevak Sangh RSS National Interest Social Change Family Values Selfless Service Social Harmony Panch Parivartan Siliguri Event
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी बोले- RSS चीफ भागवत का ‘सच्ची आजादी’ बयान संविधान के खिलाफ, अंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहेRahul Gandhi said RSS chief Mohan Bhagwat true independence remark was against Constitution, राहुल गांधी बोले- RSS चीफ भागवत का ‘सच्ची आजादी’ बयान संविधान के खिलाफ | देश
Read more »
RSS Headquarter के Smriti Mandir में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat संग Dr. Hedgewar को दी श्रद्धांजलिRSS Headquarter के Smriti Mandir में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat संग Dr. Hedgewar को दी श्रद्धांजलि
Read more »
प्रिंयाक खड़गे बोले-केंद्र में आए तो RSS को बैन करेंगे: कहा- संघ धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के खिलाफCongress Leader Priyank Kharge Vs RSS; कांग्रेस नेता और मंत्री प्रियांक खड़गे ने केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बैन करने की मांग की है।
Read more »
ईसाई मिशनरीज को सिख-हिंदू संतों के जरिए कंट्रोल करेगा RSS: दिल्ली मीटिंग का मुद्दा अगला BJP अध्यक्ष कौनRashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Prant Pracharak Meeting 2025 Agenda Explained; Follow RSS BJP, Decisions, Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
कर्नाटक डिप्टी-CM ने विधानसभा में गाया नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे: VIDEO वायरल; लोग बोले- सिद्धारमैया को सी...Karnataka Deputy CM DK Shivakumar RSS Anthem Viral Video Update; Follow Karnataka Congress CM Dispute, RSS BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
शिवकुमार बोले- मैंने भाजपा की टांग खींचने की कोशिश की: मैं जन्मजात कांग्रेसी, कांग्रेसी ही मरूंगा; कर्नाटक ...Karnataka Deputy CM DK Shivakumar RSS Anthem Video Controversy Update; Follow Karnataka Congress CM Dispute, RSS BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
