आप नेता का बयान- 'लोग राम के नाम पर नहीं देंगे वोट' raghav_chadha
Lok Sabha Election 2019: आप नेता का बयान- ‘लोग राम के नाम पर नहीं देंगे वोट’ ईएनएस May 3, 2019 8:58 AM आप नेता राघव चड्ढा चुनाव प्रचार के दौरान। Astha Saxena Lok Sabha Election 2019: दिल्ली की दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा का मानना है कि ‘लोग अब काम के नाम पर वोट देंगे, ना कि राम के नाम पर’। द इंडियन एक्सप्रेस ने लोकसभा चुनाव, राजनैतिक ध्रुवीकरण और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने जैसे तमाम मुद्दों पर राघव चड्ढा से बात की। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट में जाट और गुर्जर मतदाता काफी तादाद में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने इसे ध्यान में रखते हुए ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने गुर्जर समुदाय से आने वाले रमेश बिधूड़ी को, वहीं कांग्रेस ने जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मशहूर मुक्केबाज खिलाड़ी विजेन्दर सिंह को यहां से मैदान में उतारा है। जब इस बारे में राघव चड्ढा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न समुदायों से प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘लोग काम के नाम पर वोट देंगे, राम के नाम पर नहीं’। आप उम्मीदवार ने कहा कि लोग इस आधार पर वोट देंगे कि कोई व्यक्ति उनकी समस्याओं को कितना समझ पा रहा है और उस पर कितना ध्यान दे रहा है। राघव चड्ढा ने बातचीत के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दक्षिणी दिल्ली में लोगों को पानी, सड़क, सीवेज सिस्टम जैसी मूलभूत सविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। राघव ने कहा कि उनकी सरकार लोगों को जरुरी सुविधाएं देने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। राघव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ये होगी कि अनाधिकृत कालोनियों को अधिकृत किया जाए, ट्रैफिक की समस्या निपटायी जाए और इस इलाके में मेट्रो का संचालन हो सके। इसके बाद राघव चड्ढा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के मुद्दे पर कहा कि कानून व्यवस्था ऐसा मुद्दा है, जिस पर ध्यान दिए जाने की जरुरत है। जब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा, उसके बाद हम इस दिशा में अपना ध्यान लगा पाएंगे। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: आप नेता का बयान- ‘लोग राम के नाम पर नहीं देंगे वोट’ ईएनएस May 3, 2019 8:58 AM आप नेता राघव चड्ढा चुनाव प्रचार के दौरान। Astha Saxena Lok Sabha Election 2019: दिल्ली की दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा का मानना है कि ‘लोग अब काम के नाम पर वोट देंगे, ना कि राम के नाम पर’। द इंडियन एक्सप्रेस ने लोकसभा चुनाव, राजनैतिक ध्रुवीकरण और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने जैसे तमाम मुद्दों पर राघव चड्ढा से बात की। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट में जाट और गुर्जर मतदाता काफी तादाद में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने इसे ध्यान में रखते हुए ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने गुर्जर समुदाय से आने वाले रमेश बिधूड़ी को, वहीं कांग्रेस ने जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मशहूर मुक्केबाज खिलाड़ी विजेन्दर सिंह को यहां से मैदान में उतारा है। जब इस बारे में राघव चड्ढा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न समुदायों से प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘लोग काम के नाम पर वोट देंगे, राम के नाम पर नहीं’। आप उम्मीदवार ने कहा कि लोग इस आधार पर वोट देंगे कि कोई व्यक्ति उनकी समस्याओं को कितना समझ पा रहा है और उस पर कितना ध्यान दे रहा है। राघव चड्ढा ने बातचीत के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दक्षिणी दिल्ली में लोगों को पानी, सड़क, सीवेज सिस्टम जैसी मूलभूत सविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। राघव ने कहा कि उनकी सरकार लोगों को जरुरी सुविधाएं देने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। राघव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ये होगी कि अनाधिकृत कालोनियों को अधिकृत किया जाए, ट्रैफिक की समस्या निपटायी जाए और इस इलाके में मेट्रो का संचालन हो सके। इसके बाद राघव चड्ढा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के मुद्दे पर कहा कि कानून व्यवस्था ऐसा मुद्दा है, जिस पर ध्यान दिए जाने की जरुरत है। जब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा, उसके बाद हम इस दिशा में अपना ध्यान लगा पाएंगे। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप- बीजेपी को वोट देने पर गांव वालों को दे रहे धमकीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले गांव वालों को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गांव वालों का कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ता रात में आते हैं और उन्हें धमकी देते हैं।
Read more »
अभी तक नहीं आया घोषणापत्र, राजद बोली- BJP के मेनिफेस्टो पर वोट मांग रही JDUराजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि जदयू की ओर से घोषणा पत्र जारी नहीं करने का स्पष्ट संदेश है कि वह बीजेपी के घोषणापत्र के आधार पर ही वोट मांग रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र में जो भी विवादास्पद मुद्दे हैं, उस पर जदयू नेतृत्व द्वारा अब तक किसी भी चुनावी मंच पर अपनी सहमति नहीं व्यक्त किया गया है. मतलब साफ है कि बीजेपी के घोषणापत्र को जदयू नेतृत्व की मौन स्वीकृति प्राप्त है
Read more »
LIVE: मुंबई की सभी 6 सीटों पर मतदान, अभिनेत्री रेखा ने डाला वोटचौथे चरण में मुंबई की 6 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं, जिन पर कुल 116 उम्मीदवार मैदान में हैं. मौजूदा समय में ये सभी 6 सीटें एनडीए के पास हैं, जिनमें से 3 पर बीजेपी और 3 पर शिवसेना का कब्जा है.
Read more »
LIVE: मुंबई की 6 सीटों पर मतदान, अभिनेत्री रेखा ने डाला वोटचौथे चरण में मुंबई की 6 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं, जिन पर कुल 116 उम्मीदवार मैदान में हैं. मौजूदा समय में ये सभी 6 सीटें एनडीए के पास हैं, जिनमें से 3 पर बीजेपी और 3 पर शिवसेना का कब्जा है.
Read more »
LIVE: चौथे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग, मुंबई में रेखा और प्रियंका ने डाला वोटचौथे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग, सपा ने की EVM में खराबी की शिकायत Live Blog- Phase4
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान जारी, CM गहलोत ने डाला वोटराजस्थान की लोकसभा सीट टोंक- सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ बारां में आज मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.
Read more »
LIVE: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद ने डाला वोटफर्रुखाबाद संसदीय सीट पर बार 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुकेश राजपूत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनोज अग्रवाल से कड़ी चुनौती मिल सकती है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उदय पाल सिंह को मैदान में उतारा है. 3 उम्मीदवार अन्य पार्टियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. मुकेश राजपूत पिछली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे.
Read more »
वोट देने आई ट्विंकल खन्ना को आया मीडिया पर गुस्सा...– News18 हिंदीट्विंकल खन्ना जब वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचीं तो वहां कुछ कैमरा पर्सन तस्वीरों और वीडियो के लिए उनके पीछे-पीछे चलने लगे थे.
Read more »
श्रीलंका: ईस्टर पर हुए धमाकों के बाद सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंधश्रीलंका ने तीन क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश से रात का कर्फ्यू हटा लिया है. ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए आठ विस्फोटों के बाद श्रीलंका में कर्फ्यू लगाया गया था. इन धमाकों में 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
Read more »
अयोध्या: सियासी मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी का जयश्री राम, पर मंदिर से दूरी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 5 साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का दौरा किया। अपनी चुनावी रैली में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष तो किया लेकिन राम मंदिर पर दूरी बनाकर ही रखी।
Read more »
