'राजा, सोनम की रेनकोट CCTV फुटेज संदिग्ध...', शिलांग घूमने गए कपल को लेकर भाई ने किया नया दावा

Indore Couple News

'राजा, सोनम की रेनकोट CCTV फुटेज संदिग्ध...', शिलांग घूमने गए कपल को लेकर भाई ने किया नया दावा
Raja And Sonam RaghuvanshiShillong MeghalayaRaja And Sonam Latest News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी के शिलांग में लापता होने के मामले में उनके भाई विपुल रघुवंशी ने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन मेघालय सरकार से और अधिक सहयोग की उम्मीद है. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है और जांच में लापरवाही बरत रही है.

मेघालय के शिलांग में इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में उनके भाई विपुल रघुवंशी ने भाजपा और कांग्रेस के समर्थन का जिक्र किया है. राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा कि दोनों पार्टियों से अच्छा समर्थन मिल रहा है लेकिन मेघालय सरकार से और अधिक समर्थन की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. Advertisementविपुल रघुवंशी ने कहा, 'मध्य प्रदेश में मुझे भाजपा और कांग्रेस दोनों से अच्छा समर्थन मिल रहा है. हम चाहते हैं कि मेघालय सरकार इस मामले में थोड़ा बेहतर सहयोग करे. वहां पुलिस प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है. वे घटनास्थल के 50 फीट के दायरे में ही तलाशी ले रहे हैं. जो सीसीटीवी फुटेज शेयर हो रही है, वह संदिग्ध लग रही है.'CCTV फुटेज से नया सुराग मिलने का दावामेघालय के शिलांग में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी से जुड़ी गुत्थी में एक नया सुराग सामने आया है. 22 मई की एक नई सीसीटीवी फुटेज में दोनों को शिलांग के एक होटल के बाहर स्कूटी पर आते हुए देखा गया है. वे होटल में सूटकेस रखते हैं और फिर उसी स्कूटी पर घूमने निकल जाते हैं. यही स्कूटी बाद में राजा रघुवंशी के शव के पास लावारिस हालत में बरामद हुई थी. Advertisement शिलांग के न्यूज चैनल ने जारी किया CCTVशिलांग के 'टी7 न्यूज़ चैनल' द्वारा जारी 4 मिनट 53 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि 22 मई को राजा और सोनम सामान्य स्थिति में होटल पहुंचे थे. दोनों ने वहां अपना बैग रखा और फिर स्कूटी पर सवार होकर बाहर निकल गए. फुटेज में सोनम एक रेनकोट और सफेद शर्ट पहने नजर आ रही है, जो राजा के शव के पास मिली शर्ट से मेल खाती है. सोनम का रेनकोट भी वही प्रतीत होता है, जैसा बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया था. यह फुटेज इस बात की पुष्टि करता है कि 22 मई को दोनों साथ थे और उस वक्त सब कुछ सामान्य लग रहा था.11 मई 2025 को हुई थी शादीराजा और सोनम ने 11 मई 2025 को शादी की थी और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे. 22 मई को दोनों शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में ठहरे थे. 23 मई की सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद से ही दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनकी स्कूटी सोहरिम इलाके में लावारिस हालत में मिली. इसके बाद 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई. हालांकि, सोनम का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Raja And Sonam Raghuvanshi Shillong Meghalaya Raja And Sonam Latest News Indore Couple Missing In Meghalaya Raja Raghuvanshi Sonam Missing Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नीति आयोग के सदस्य बोले–भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी नहीं बना: इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग जून के पहले हफ्ते से शुरू...नीति आयोग के सदस्य बोले–भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी नहीं बना: इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग जून के पहले हफ्ते से शुरू...कल की बड़ी खबर भारत की इकोनॉमी से जुड़ी रही। नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने न्यूज एजेंसी PTI से भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नया दावा किया है।
Read more »

'शिलांग में गैंग है, जो पुरुष पर्यटकों को मार कर उनकी...', इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, भाई को पुलिस पर भी...'शिलांग में गैंग है, जो पुरुष पर्यटकों को मार कर उनकी...', इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, भाई को पुलिस पर भी...Indore Honeymoon Couple Shillong News: शिलांग में इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के बाद उनके बड़े भाई ने बड़ा खुलासा किया है. जानें
Read more »

मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: राजा और सोनम का Exclusive सीसीटीवी फुटेज, शिलांग के होटल में दिखेमेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: राजा और सोनम का Exclusive सीसीटीवी फुटेज, शिलांग के होटल में दिखेExclusive last footage of indore couple before missing in Shillong: शिलांग पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम 21 मई को शिलांग के एक होटल में नजर आ रहे हैं. यह फुटेज उस समय का है, जब कपल शिलांग पहुंचा था और अपनी हनीमून यात्रा शुरू कर रहा था.
Read more »

Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

काश! 5 जून के बाद हनीमून पर जाते राजा-सोनम, पंडितजी ने लिखकर दी थी ये बात, कांड में 'महिला' का भी हाथकाश! 5 जून के बाद हनीमून पर जाते राजा-सोनम, पंडितजी ने लिखकर दी थी ये बात, कांड में 'महिला' का भी हाथIndore Couple News: सोनम की शादी का मुहूर्त निकलाने वाले पंडितजी ने विदाई के बारे में बताया था, लेकिन सोनम-राजा नहीं माने और..
Read more »

'जहां पति की बॉडी मिली थी, वहीं...', हनीमून पर शिलांग गए इंदौर के राजा-सोनम की कहानी में सबसे बड़ा खुलासा'जहां पति की बॉडी मिली थी, वहीं...', हनीमून पर शिलांग गए इंदौर के राजा-सोनम की कहानी में सबसे बड़ा खुलासाIndore Couple Case : इंदौर से हनीमून पर शिलांग गए राजा सोनम की कहानी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. राजा की पत्नी सोनम पिछले 15 दिनों से लापता हैं. सोनम के भाई गोविंद को शिलांग में उसे तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब उन्‍हें धमकियां मिल रही हैं. गोविंद स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:27:59