'राजनीति छोड़ रही हूं', लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का चुनाव नतीजों के बाद बड़ा फैसला, परिवार से भी तोड़ा ना...

Rohini Acharya Quit Politics News

'राजनीति छोड़ रही हूं', लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का चुनाव नतीजों के बाद बड़ा फैसला, परिवार से भी तोड़ा ना...
Rohini Acharya Disown Lalu Prasad Yadav FamilyRohini Acharya NewsRohini Acharya Quit RJD
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

Rohini Acharya Quit Politics: बिहार चुनाव नतीजों के अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति से दूरी और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. उन्होंने संजय यादव और रमीज के दबाव का जिक्र किया, लेकिन जिम्मेदारी खुद ली. इस खुलासे ने आरजेडी की चुनावी चोट पर नए विवाद का मरहम बना दिया.

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार चुनाव परिणाम के ठीक अगले दिन राजनीति छोड़ने का चौंकाने वाला ऐलान कर दिया. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि वे राजनीति से संन्यास ले रही हैं और अपने परिवार से भी दूरी बना रही हैं.

रोहिणी ने दावा किया कि यह कदम उन्होंने संजय यादव और रमीज के दबाव में उठाया है जबकि पूरा दोष वे स्वयं पर ले रही हैं. उनके बयान ने आरजेडी खेमे में हलचल मचा दी है. चुनावी हार के बीच परिवारिक विवाद सामने आने से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. रोहिणी आचार्य के इस बड़े फैसले के बाद राष्‍ट्रीय जनता दल का बयान भी सामने आ गया है। कहा गया कि यह परिवार का आंतरिक मामला है. इसपर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी की तरफ से भी एक्‍स पर रिएक्‍शन दिया गया. उन्‍होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “परिवार बनाम परिवार” वाली भविष्यवाणी सच साबित हो रही है. आरजेडी का अंदरूनी संकट अब खुलकर सामने आ गया है. As PM @narendramodi predicted- “PARIVAR VS PARIVAR” POST BIHAR ELECTION RESULTS. https://t.co/DBNrxt91KA — Pradeep Bhandari November 15, 2025 पारिवारिक तनाव से पार्टी पर भी असर रोहिणी ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया कि संजय यादव और रमीज़ के दबाव में उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा. यह बयान जितना भावनात्मक था. साथ ही यह आरजेडी के भविष्य की दिशा को लेकर सवाल भी खड़ा करता है. इस चुनाव में आरजेडी पहले से ही कठिन परिस्थितियों में थी. 25 सीटों पर सिमट जाना सिर्फ राजनीतिक असफलता नहीं, बल्कि संगठनात्मक कमजोरी, नेतृत्व की अस्पष्टता और परिवारिक खींचतान का नतीजा भी माना जा रहा है. तेजस्वी यादव पूरी कैम्पेन में चेहरा तो थे, लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया कि उनकी अपील सीमित हो गई है. दूसरी ओर लालू परिवार के भीतर चल रहे तनाव ने पार्टी की एकजुटता को कमजोर किया. कभी टिकट बंटवारे को लेकर तो कभी राजनीतिक रणनीति को लेकर यह विवाद नजर आया. रोहिणी आचार्य का तल्ख बयान इसी टूटन की परत खोल देता है. कार्यकर्ताओं में भी लगातार बढ़ रहा था असंतोष आरजेडी लंबे समय से परिवारवादी राजनीति के सहारे चलती रही है, लेकिन इस बार इसी मॉडल ने पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. कार्यकर्ताओं में यह असंतोष लगातार बढ़ता गया कि निर्णय कुछ लोगों के आसपास केंद्रित हैं और संगठन की आवाज दबाई जा रही है. चुनावी रणनीति कमजोर थी और जमीनी मुद्दों पर पार्टी सरकार विरोधी लहर को भुनाने में असफल रही. इसके उलट एनडीए ने अपनी एकजुटता, विकास के दावों और सामाजिक समीकरणों के नए प्रयोग के बल पर बड़ा बढ़त हासिल कर ली.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Rohini Acharya Disown Lalu Prasad Yadav Family Rohini Acharya News Rohini Acharya Quit RJD Bihar Politics Bihar News Lalu Prasad Yadav Family Feud रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद यादव के परिवार से तो बिहार पॉलिटिक्‍स Lalu Prasad Yadav News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rohini Acharya Controversy: 8 घंटे तक लॉक रहा रोहिणी का अकाउंट, अनलॉक होने के बाद पोस्ट हुआ गायबRohini Acharya Controversy: 8 घंटे तक लॉक रहा रोहिणी का अकाउंट, अनलॉक होने के बाद पोस्ट हुआ गायबतेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रचार रथ में संजय यादव की स्थिति पर सवाल उठाए। ट्रोल होने पर रोहिणी ने कहा कि उन्होंने बेटी और बहन के रूप में अपना कर्तव्य निभाया है। तेज प्रताप यादव ने रोहिणी का समर्थन किया और उनके काम को सराहनीय...
Read more »

Rohini Acharya: 'मुझे किसी पद की लालसा नहीं', रोहिणी आचार्य बोलीं- लोग मेरे खिलाफ...Rohini Acharya: 'मुझे किसी पद की लालसा नहीं', रोहिणी आचार्य बोलीं- लोग मेरे खिलाफ...राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्यसभा सीट या विधानसभा टिकट की कोई इच्छा नहीं है। रोहिणी ने परिवार और आत्मसम्मान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने ट्रोल्स और पेड मीडिया पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया...
Read more »

Acharya Balkrishna Tips: शुगर करना चाहते हैं कंट्रोल तो आचार्य बालकृष्ण की बताई इन चीजों का करें सेवन, गायब हो जाएंगी बीमारियांAcharya Balkrishna Tips: शुगर करना चाहते हैं कंट्रोल तो आचार्य बालकृष्ण की बताई इन चीजों का करें सेवन, गायब हो जाएंगी बीमारियांलाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Acharya Balkrishna Tips: अगर आप अपना शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के बताए गए इन चीजों का सेवन करें.
Read more »

दलितों और निजी विवाद पर बात करते जब भावुक हो गए चंद्रशेखर आजाद, रोहिणी घावरी बोली- मुझे भी रुलाए हैं खून के आंसूदलितों और निजी विवाद पर बात करते जब भावुक हो गए चंद्रशेखर आजाद, रोहिणी घावरी बोली- मुझे भी रुलाए हैं खून के आंसूChandrashekhar Azad Rohini Ghavri Dispute: चंद्रशेखर आजाद और रोहिणी घावरी के बीच का विवाद लगातार गहरा रहा है। सांसद के आंसू पोछते फोटो को वायरल किया जा रहा है।
Read more »

Delhi Encounter: बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुठभेड़ में ढेर, संयुक्त अभियान में दिल्ली पुलिस को सफलताDelhi Encounter: बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुठभेड़ में ढेर, संयुक्त अभियान में दिल्ली पुलिस को सफलतादिल्ली पुलिस ने बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। Delhi | Four most wanted gangsters from Bihar were killed in an encounter in Rohini in a
Read more »

Acharya Balkrishna Tips: इस तरह करते हैं दही का सेवन, तो आचार्य बालकृष्ण के बताए इन उपायों को रखें याद, कभी नहीं होगी दिक्कतAcharya Balkrishna Tips: इस तरह करते हैं दही का सेवन, तो आचार्य बालकृष्ण के बताए इन उपायों को रखें याद, कभी नहीं होगी दिक्कतलाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Acharya Balkrishna Tips: ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आचार्य बालकृष्ण के बताए गए इन उपायों से जानते हैं दही किस तरह से खाना चाहिए और कब नहीं खाना चाहिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:16:04