'यहूदी नहीं तो अमेरिका का वजूद भी नहीं...', US को लेकर ऐसा क्यों बोले इजरायली PM नेतन्याहू

Israel PM News

'यहूदी नहीं तो अमेरिका का वजूद भी नहीं...', US को लेकर ऐसा क्यों बोले इजरायली PM नेतन्याहू
Benjamin NetanyahuSydney Bondi Beach ShootingAmerica
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान हुए हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पश्चिमी देशों से एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में यहूदी समुदाय को मिटाने की कोशिशें हो रही हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है.

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान हुए हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पश्चिमी देशों से यहूदी समुदाय की सुरक्षा को लेकर कड़ी और स्पष्ट अपील की है. नेतन्याहू ने कहा है कि दुनियाभर में यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है और एंटीसेमिटिज्म एक बार फिर खतरनाक रूप ले रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर यहूदी नहीं होते तो अमेरिका का अस्तित्व नहीं होता. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंएक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि यह केवल यहूदी समुदाय की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पूरी सभ्यता की रक्षा की लड़ाई है. उन्होंने यहूदी इतिहास का जिक्र करते हुए मक्काबियों के संघर्ष को याद किया और कहा कि जैसे उस दौर में यहूदियों के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की गई थी, वैसे ही आज भी यहूदी समुदाय को खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं.यह भी पढ़ें: हमास नेता ने सिडनी हमले के लिए नेतन्याहू को ठहराया जिम्मेदार, बोले- यह आतंकी कृत्य नहीं, और होंगे हमलेनेतन्याहू ने कहा, "हम आज वही लड़ाई लड़ रहे हैं जो मक्काबियों ने लड़ी थी. वे यहूदी लोगों और यहूदी आस्था के अस्तित्व के लिए लड़े थे. अगर वे असफल हो जाते, तो न यहूदी धर्म होता और न ही जूडियो-क्रिश्चियन सभ्यता का अस्तित्व होता. कोई हकाबे नहीं होता. कोई अमेरिका नहीं होता. आजादी की सभ्यता नहीं होती." उन्होंने यह भी कहा कि आज की स्वतंत्रता, साझा मूल्य और परंपराएं उसी विरासत का परिणाम हैं. Advertisement मकाबीज का मतलब मुख्य रूप से यहूदी विद्रोही योद्धाओं के एक पुजारी परिवार से है, जिन्होंने दूसरी सदी में सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ एक सफल विद्रोह का नेतृत्व किया था.पश्चिमी देशों से एंटीसेमिटिज्म से लड़ने की अपीलइजरायली प्रधानमंत्री ने पश्चिमी सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि एंटीसेमिटिज्म को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने साफ शब्दों में मांग की कि यहूदी समुदाय को पर्याप्त सुरक्षा और संरक्षण दिया जाए. नेतन्याहू ने कहा, "मैं पश्चिमी सरकारों से मांग करता हूं कि वे एंटीसेमिटिज्म से लड़ने के लिए जरूरी कदम उठाएं और यहूदी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. उन्हें हमारी चेतावनियों को गंभीरता से लेना चाहिए."यह भी पढ़ें: 'हमास के हिमायती, यहूदियों को बचाने में फेल...', ऑस्ट्रेलियाई पीएम पर जमकर बरसे नेतन्याहूनेतन्याहू ने बयान की बजाय कदम उठाने की मांग कीसिडनी में हुए हमले के बाद यह मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बहस के केंद्र में आ गया है. हाल के वर्षों में कई पश्चिमी देशों में यहूदियों के खिलाफ हमलों और नफरत की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. नेतन्याहू का कहना है कि अब समय आ गया है जब सिर्फ बयान नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है. उन्होंने पश्चिमी देशों से तुरंत कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ यहूदियों की नहीं, बल्कि मानवता और सभ्यता की रक्षा का सवाल है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Benjamin Netanyahu Sydney Bondi Beach Shooting America इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सिडनी बॉन्डी बीच शूटिंग अमेरिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi Foreign Visit: जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रमPM Modi Foreign Visit: जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रमPM Modi Foreign Visit: जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रम PM Modi Jordan Ethiopia and Oman Visit from today देश
Read more »

PM Vishwakarma Yojana: ये काम करने वाले लोगों को ट्रेनिंग देती है मोदी सरकार, सामान खरीदने के लिए 15 हजार और तीन लाख का सस्ता लोन भीPM Vishwakarma Yojana: ये काम करने वाले लोगों को ट्रेनिंग देती है मोदी सरकार, सामान खरीदने के लिए 15 हजार और तीन लाख का सस्ता लोन भीPM Vishwakarma Yojana: ये काम करने वाले लोगों को ट्रेनिंग देती है मोदी सरकार, सामान खरीदने के लिए 15 हजार और तीन लाख का सस्ता लोन भी यूटिलिटीज
Read more »

Australia Bondi Beach Shooting: ঝাঁপিয়ে হামলাকারীর হাত থেকে বন্দুক কেড়ে এখন অস্ট্রেলিয়ার জাতীয় বীর আহমেদ, প্রধানমন্ত্রী বললেন...Australia Bondi Beach Shooting: ঝাঁপিয়ে হামলাকারীর হাত থেকে বন্দুক কেড়ে এখন অস্ট্রেলিয়ার জাতীয় বীর আহমেদ, প্রধানমন্ত্রী বললেন...Australian PM Anthony Albanese met Ahmed al-Ahmed who tackle Bondi Beach shooter called him national hero
Read more »

Days After Pax Silica Snub, Trumps Strategic Partner Message For IndiaDays After Pax Silica Snub, Trumps Strategic Partner Message For IndiaIndia-US Ties: President Donald Trump reaffirmed the US-India strategic partnership and praised Prime Minister Modi as a “great friend,” according to a message shared by the US Embassy in India.
Read more »

PM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पितPM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पितPM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पित Prime Minister Modi awarded Ethiopia's highest honor 'Great Honor Nishan of Ethiopia
Read more »

अफ्रीकी देश में PM मोदी का जलवा, इथियोपिया ने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रेट ऑनर निशान से नवाजाअफ्रीकी देश में PM मोदी का जलवा, इथियोपिया ने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रेट ऑनर निशान से नवाजाPM Modi Receives Award In Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अफ्रीकी देश इथियोपिया के दौरे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:40