हिमाचल प्रदेश में बिजली बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर पीडब्ल्यू मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कंगना बिजली का बिल नहीं भरती हैं और फिर मंच पर सरकार को कोसती हैं। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कंगना कलाकार हैं इसलिए उन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं...
डिजिटल डेस्क, शिमला। बिजली बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीडब्ल्यू मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मोहतरमा बड़ी शरारत करती हैं, बिजली का बिल नहीं भरती हैं और फिर मंच पर सरकार को कोसती हैं। ऐसा कैसे चलेगा? बता दें कि इससे पहले राज्य बिजली बोर्ड ने कंगना रनौत के मनाली स्थित आवास के बिजली बिल के बारे में स्पष्ट किया था कि उनका एक माह का नहीं, बल्कि पिछला भी बकाया है। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया था कि उनके सिमसा स्थित आवास का दो महीने का बकाया बिजली बिल 90384 रुपये है। यह कहना गलत और भ्रामक है कि बिल एक माह का है। मनाली विद्युत उपमंडल के तहत कंगना के नाम पर उनके सिमसा स्थित आवास में घरेलू उपभोक्ता संख्या 100000838073 का बिजली कनेक्शन रजिस्टर्ड है। बिजली बिल पर क्या बोलीं कंगना रनौत उन्होंने बिल बिल को लेकर कहा कि उनके मनाली वाले घर में सिर्फ बल्ब जलते हैं, कोई घराट नहीं चलता, फिर भी पिछले माह एक लाख रुपये तक का बिजली बिल आ गया। पांच-छह कमरों का घर है। कई महीने से वहां कोई नहीं था। उन्होंने सवाल किया कि जब घर खाली था तो इतना अधिक बिल कैसे आया? कंगना ने कहा कि मनाली के होटल व्यवसायियों की ओर से भी लगातार शिकायतें आ रही हैं। कई होटल मालिकों ने बताया कि बिजली के बिल सामान्य खपत से कई गुना अधिक आ रहे हैं। जनता खून के आंसू रो रही हैं। 'कंगना में राजनीतिक व्यक्तित्व की कमी' वहीं, दूसरी तरफ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कंगना कलाकार हैं इसलिए उन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत राजनीतिक मंचों पर अभी भी कलाकार वाली भूमिका निभा रही हैं। वह सांसद हैं और उनमें राजनीतिक व्यक्तित्व की कमी है। बिजली का बिल स्वयं नहीं चुकाया और प्रदेश सरकार पर बिना किसी जानकारी के तथ्यहीन आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। यह भी पढ़ें- 'मेरे घर बल्ब जलते हैं, आटा चक्की नहीं चलती.
.', एक लाख रुपये का बिजली बिल आने पर फिर भड़कीं कंगना रनौत
Vikramaditya Singh Kangana Ranaut Kangana Ranaut News Electricity Bill Himachal News Himachal Kangana Ranaut Electricity Bill Himachal Pradesh BJP Politics Controversy Entertainment Current Affairs Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aurangzeb Controversy: BJP नेता संगीत सोम ने लोगों को संबोधित करते हुए जम कर भड़काऊ भाषण दिया।औरंगजेब विवाद से लेकर वक्फ बिल पर हंगामे को लेकर शाहिद सिद्दीकी ने बड़ी बात कही। अमर उजाला के बात खरी प्रोग्राम में शाहिद सिद्दीकी ने क्या कुछ कहा सुनिए?
Read more »
Pooja Bhatt ने Akshay Kumar पर कसा अपना तंज, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिलने पर दी अपनी प्रतिक्रियामनोरंजन | बॉलीवुड Pooja Bhatt ने Akshay Kumar पर कसा अपना तंज, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिलने पर दी अपनी प्रतिक्रिया on Rhea Chakraborty getting a clean chit
Read more »
सलमान खान ने कंगना रनौत की बेटी को लेकर कसा तंज, मजाक-मजाक में एक्ट्रेस के लिए कह दी इतनी बड़ी बातमनोरंजन | बॉलीवुड: सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उनके बच्चों की चर्चा की है. जानिए उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर क्या कहा है.
Read more »
समय पर नहीं करती बिजली बिल का भुगतान : कंगना रनौत के आरोपों पर बिजली विभाग आया सामनेहिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि उनके आवास का कनेक्टिड लोड 94.82 किलोवाट है, जो एक सामान्य आवास के विद्युत लोड से 1500 प्रतिशत अधिक है.
Read more »
मोहतरमा शरारत करती हैं, बिजली बिल नहीं भरती हैं और फिर... विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रानौत को दिखाया आईनाहिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कंगना शरारत करती हैं और बिजली का बिल नहीं भरतीं। एचपीएसईबी ने बताया कि कंगना पर 90,384 रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसमें पुराना बकाया भी शामिल है। कंगना ने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर सरकार की आलोचना की...
Read more »
कंगना रनौत के दावे पर आया हिमाचल सरकार का जवाब, बिजली का बिल नहीं दिया तो...हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत पर आरोप लगाया कि मोहतरमा बड़ी शरारत करती है, बिजली का बिल नहीं भरती है, फिर मंच पर सरकार को कोसती हैं, ऐसा कैसा चलेगा.
Read more »
