मनीषा रानी अब बिहार की शेरनी कहलाई जाने लगी हैं. हाल ही में रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया था.
मनीषा रानी अब बिहार की शेरनी कहलाई जाने लगी हैं. हाल ही में रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया था.शो में भले ही भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने शुरुआत से रंग जमाया, लेकिन उनके एग्जिट लेने के बाद मनीषा ने इसकी कमान संभाली.
पवन ने अपने दमदार प्रेजेंस और बातों से फैंस को इतना इम्प्रेस किया था कि शो को पहले ही दो हफ्तों में पसंद किया जाने लगा था. उन्हें टीआरपी किंग का नाम भी दिया गया.इस बारे में मनीषा ने अपनी राय रखी, टेली मसाला से बातचीत में मनीषा ने बताया कि वो पवन सिंह को बहुत पसंद करती हैं. उनका व्यक्तित्व शानदार है. जिसे वो कभी मैच नहीं कर सकतीं.मनीषा ने कहा कि- पवन जी जब तक थे, वो इतने प्यार से बात करते थे, इतने स्वीट थे. अच्छा लगता है. उन्होंने गर्दा मचाया हुआ था. फिर मैंने एंट्री ली थी.लेकिन मैं खुद को पूरा क्रेडिट नहीं दे सकती. क्योंकि एक शो अच्छा तभी बनता है जब सभी कंटेस्टेंट्स उसमें पहले से अच्छे हों. उसमें पहले से अर्जुन बिजलानी, आयुष भोला, धनश्री सभी थे.सभी बेहतरीन थे. लेकन अब ये तो जाहिर है कि मनीषा रानी जाएगी तो धमाल तो होगा ही. तो टीआरपी आनी ही थी. मैं तो शो में 17-18 दिन के लिए ही थी. लेकिन मेरा बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा.गर्लफ्रेंड संग वेकेशन में बिजी हार्दिक, किया Kiss, बेटे को नहीं भूले, निभाई फादर ड्यूटीरिंकू शादी कब है? क्रिकेटर ने किया बर्थडे विश तो शाहरुख ने पूछा ऐसा सवाल
Manisha Rani Bihar Ki Sherni Manisha Rani Replaced Pawan Singh Manisha Rani Trp Rise And Fall
