तमिल सुपरस्टार और नेता विजय ने करूर में हुई भगदड़ के पीड़ित परिवारों से वीडियो कॉल पर बात करके उनका दर्द बांटने की कोशिश की है. पिछले महीने हुई इस दर्दनाक घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हुए थे. विजय ने अब तक 4 से 5 परिवारों से करीब 20 मिनट तक बातचीत की.
तमिल सुपरस्टार और अब नेता बने विजय ने करूर की भगदड़ जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से वीडियो कॉल के जरिए बात करना शुरू कर दिया है. ये हादसा पिछले महीने तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुआ था.
विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक विजय अब तक 4 से 5 परिवारों से बात कर चुके हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जिन्होंने अपने परिजनों को इस दर्दनाक हादसे में खो दिया था.विजय ने किया ये वादासूत्रों के अनुसार हर वीडियो कॉल करीब 20 मिनट चली. इस दौरान विजय ने परिवारों को सांत्वना दी और कहा कि मैं आपके साथ हूं और आपके साथ खड़ा रहूंगा. विजय ने परिवारों को ये भी बताया कि वो फिलहाल कुछ वजहों से उनसे मिल नहीं पा रहे हैं लेकिन जल्द ही व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने आएंगे.टीम के एक सदस्य ने बताया कि विजय ने हर परिवार से बहुत संवेदनशील तरीके से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे हर संभव मदद करेंगे. टीवीके की ओर से ये भी कहा गया कि परिवारों ने विजय के इस कदम को सराहा और उनके प्रति सहानुभूति जताई. विजय की टीम ने परिवारों से ये अनुरोध भी किया है कि वीडियो कॉल के दौरान कोई फोटो या रिकॉर्डिंग न करें. Advertisement कब हुई थी भगदड़ की घटनापिछले महीने 27 सितंबर को करूर में विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा घायल हुए थे. ये हादसा तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया, खासकर तब जब अगले साल राज्य में चुनाव होने हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस घटना को लेकर न तो बीजेपी और न ही सत्ताधारी डीएमके ने विजय पर सीधा हमला किया है. हालांकि, टीवीके के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है लेकिन विजय का नाम किसी एफआईआर में शामिल नहीं है. इस पूरी घटना के बाद अब विजय का यह मानवीय कदम परिवारों के दर्द को कुछ हद तक कम करने की कोशिश माना जा रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Karur Stampede Tamil Nadu Rally Tamilaga Vettri Kazhagam TVK Video Call Victim Families Emotional Message Sympathy Support Political Response DMK BJP Tamil Actor Vijay Statement Karur Tragedy Condolence Empathy Vijay Outreach.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DF-41, YJ-20... बीजिंग में बटन दबाकर अमेरिका को तबाह कर सकता है चीन, मिलिट्री डे परेड से पहले विनाशक हथियार दिखाएसैटेलाइट तस्वीरों और चीनी सोशल मीडिया पोस्ट से DF-41 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों की मौजूदगी का पता चला है, जिसे सड़क के रास्ते परेड वाली जगह ले जाया जा रहा था। ये एक परमाणु बम गिराने वाली मिसाइल हैं, जिसमें कई वॉरहेड्स हैं। इसकी मारक क्षमता 15 हजार किलोमीटर तक...
Read more »
IRCTC Package: कश्मीर जाने का मन है, तो आईआरसीटीसी के साथ सिर्फ 41 हजार में जाएं, फ्लाइट-फूड-स्टे-गाइड सब शामिलIRCTC Package: कश्मीर जाने का मन है, तो आईआरसीटीसी के साथ सिर्फ 41 हजार में जाएं, फ्लाइट-फूड-स्टे-गाइड सब शामिल IRCTC Tour Package of Kashmir in just 41 thousand यूटिलिटीज
Read more »
AFG vs HK T20 Live Score: सेदिकुल्लाह ने 41 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पारअफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। सेदिकुल्लाह ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अफगानिस्तान ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 110
Read more »
थर-थर कांप रही दुनिया... 15,000km की रेंज! इस देश के पास है दुनिया का सबसे डरावना हथियारDF 41 Intercontinental Ballistic Missile: DF-41 चीन का अब तक का सबसे घातक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 12,000-15,000 किमी और स्पीड मैक-25 तक मानी जाती है.
Read more »
Karur stampede: കരൂർ റാലി ദുരന്തത്തിൽ മരണം 41 ആയി; ഇനി ചികിത്സയിലുള്ളത് 50 പേർകരൂർ റാലി ദുരന്തത്തിൽ മരണം 41 ആയി
Read more »
India vs West Indies 1st Test Day 1 Highlights: বুমরার বিরল কীর্তি, দিনের শুরুতে পেসারদের দাপট, শেষবেলায় রাহুলের ব্যাট শাসন...India vs West Indies 1st Test Day 1 Highlights, India trail by 41 runs
Read more »
