'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के तहत 500 स्थानों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, माया-अखिलेश ने किया वार-Navbharat Times

United States News News

'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के तहत 500 स्थानों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, माया-अखिलेश ने किया वार-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के तहत 500 स्थानों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, माया-अखिलेश ने किया वार via NavbharatTimes ElectionsWithTimes LokSabhaElections2019

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार की पूरी बहस 'चौकीदार' शब्द पर आ टिकी है। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 500 स्थानों पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन करने का फैसला लिया है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। मायावती ने इस कैंपेन पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, 'सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अंदाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वह अब इस चुनाव में वोट के लिए ही बड़े तामझाम और शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं। देश वाकई बदल रहा है।’ AAP से गठबंधन पर कांग्रेस में छिड़ा 'लेटर वॉर' यही नहीं एसपी चीफ अखिलेश यादव ने भी तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘विकास पूछ रहा है कि खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?’ इसके बाद एक और ट्वीट में अखिलेश ने कहा, ‘विकास पूछ रहा है कि जनता के बैंक खाते से चोरी छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?' तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'विकास पूछ रहा है कि मंत्रालय से जहाज की फाइल चोरी होने के लिये जिम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सजा मिली क्या? चुनावी वादों की बारिश शुरू, नोटबंदी 'पीड़ितों' को मुआवजा इस बीच बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन को चुनावी थीम बनाने का ही फैसला ले लिया है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की 500 लोकेशंस पर 31 मार्च को विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'मैं भी चौकीदार' आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आज हम देश के लोगों का अभिनंदन करना चाहते हैं कि महज कुछ दिनों में ही इस आंदोलन के साथ करोड़ों लोग जुड़े हैं। बीजेपी लीडर ने कहा कि यह एक बड़ा जनांदोलन बन गया है। इसमें डॉक्टर, प्रफेशनल किसान और स्वच्छता कर्मचारी समेत सभी जुड़े हैं। कुछ लोगों को इससे परेशानी है, आप मोदी जी से नफरत करते हैं, लेकिन आप भी चौकीदार बन जाते तो क्या दिक्कत थी। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर अटैक करते हुए कहा, 'जो बेल पर हैं, उन्हें 'मैं भी चौकीदार हूं' कैंपेन से परेशानी है। जिनका परिवार और संपत्ति कठिनाई में हैं, उनकी परेशानी में है। जो खुद परिवार सहित कानूनी कार्रवाई झेल रहे, जिन पर छिपाने के लिए कुछ है, उन्हें परेशानी है।' प्रसाद ने कहा कि वह कह रहे हैं कि चौकीदार अमीरों के लिए होता है, गरीबों के लिए नहीं। जब सत्ता में थे तो जनता का 12 लाख करोड़ रुपये लूटा। क्या बताने की जरूरत है कि किसे चौकीदार की जरूरत है और किसे नहीं। इसलिए शुरू हुआ 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मैं भी चौकीदार' भले ही आज कैंपेन के तौर पर चल रहा है, लेकिन यह बात पीएम मोदी ने 2014 में ही कही थी। प्रसाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को यह क्यों शुरू करना पड़ा। याद करिए 2014 में जब चुनाव हो रहा था, तब देश की क्या स्थिति थी। इकॉनमी के मोर्चे पर भारत की हालत खराब थी। करप्शन फ्री नीति की जरूरत थी, छवि खराब थी। टूजी, कोलगेट और सबमरीन घोटालों के चलते नरेंद्र मोदी ने उस दौरान प्रचार में कहा था कि मैं भारत का प्रधानसेवक बनूंगा और चौकीदार बनूंगा।' 'मैं भी चौकीदार' में हुए 20 लाख ट्वीट रविशंकार प्रसाद ने कहा कि यह कैंपेन एक दिन ग्लोबल ट्रेंड था। इसे 20 लाख लोगों ने ट्वीट किया। इसका इंप्रेशन 1680 करोड़ था। 1 करोड़ लोगों ने सोशल मीडिया और नमो ऐप पर चौकीदार होने की शपथ ली है। सभी प्लैटफॉर्म्स पर इस विडियो को एक करोड़ लोगों ने देखा। राहुल से सवाल पूछा तो जेल भेज दियाबेंगलुरु में टेक कंपनियों से जुड़े लोगों को सवाल पूछने पर अरेस्ट किए जाने को लेकर रविशंकर प्रसाद ने सीधे राहुल गांधी पर वार किया। उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु में कुछ लोगों को सवाल पूछने पर अरेस्ट कर लिया गया। दो साल पहले टुकड़े गैंग के साथ खड़े थे, लेकिन दूसरी तरफ आईटी प्रफेशनल उनका विरोध करते हैं तो उनको बंद किया जाता है। हमसे सवाल वह और उनकी बहन पूछते हैं कि बोलने की आजादी छिनी जा रही है।' हमें नहीं बल्कि राहुल गांधी को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।.

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार की पूरी बहस 'चौकीदार' शब्द पर आ टिकी है। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 500 स्थानों पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन करने का फैसला लिया है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। मायावती ने इस कैंपेन पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, 'सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अंदाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वह अब इस चुनाव में वोट के लिए ही बड़े तामझाम और शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं। देश वाकई बदल रहा है।’ AAP से गठबंधन पर कांग्रेस में छिड़ा 'लेटर वॉर' यही नहीं एसपी चीफ अखिलेश यादव ने भी तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘विकास पूछ रहा है कि खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?’ इसके बाद एक और ट्वीट में अखिलेश ने कहा, ‘विकास पूछ रहा है कि जनता के बैंक खाते से चोरी छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?' तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'विकास पूछ रहा है कि मंत्रालय से जहाज की फाइल चोरी होने के लिये जिम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सजा मिली क्या? चुनावी वादों की बारिश शुरू, नोटबंदी 'पीड़ितों' को मुआवजा इस बीच बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन को चुनावी थीम बनाने का ही फैसला ले लिया है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की 500 लोकेशंस पर 31 मार्च को विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'मैं भी चौकीदार' आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आज हम देश के लोगों का अभिनंदन करना चाहते हैं कि महज कुछ दिनों में ही इस आंदोलन के साथ करोड़ों लोग जुड़े हैं। बीजेपी लीडर ने कहा कि यह एक बड़ा जनांदोलन बन गया है। इसमें डॉक्टर, प्रफेशनल किसान और स्वच्छता कर्मचारी समेत सभी जुड़े हैं। कुछ लोगों को इससे परेशानी है, आप मोदी जी से नफरत करते हैं, लेकिन आप भी चौकीदार बन जाते तो क्या दिक्कत थी। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर अटैक करते हुए कहा, 'जो बेल पर हैं, उन्हें 'मैं भी चौकीदार हूं' कैंपेन से परेशानी है। जिनका परिवार और संपत्ति कठिनाई में हैं, उनकी परेशानी में है। जो खुद परिवार सहित कानूनी कार्रवाई झेल रहे, जिन पर छिपाने के लिए कुछ है, उन्हें परेशानी है।' प्रसाद ने कहा कि वह कह रहे हैं कि चौकीदार अमीरों के लिए होता है, गरीबों के लिए नहीं। जब सत्ता में थे तो जनता का 12 लाख करोड़ रुपये लूटा। क्या बताने की जरूरत है कि किसे चौकीदार की जरूरत है और किसे नहीं। इसलिए शुरू हुआ 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मैं भी चौकीदार' भले ही आज कैंपेन के तौर पर चल रहा है, लेकिन यह बात पीएम मोदी ने 2014 में ही कही थी। प्रसाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को यह क्यों शुरू करना पड़ा। याद करिए 2014 में जब चुनाव हो रहा था, तब देश की क्या स्थिति थी। इकॉनमी के मोर्चे पर भारत की हालत खराब थी। करप्शन फ्री नीति की जरूरत थी, छवि खराब थी। टूजी, कोलगेट और सबमरीन घोटालों के चलते नरेंद्र मोदी ने उस दौरान प्रचार में कहा था कि मैं भारत का प्रधानसेवक बनूंगा और चौकीदार बनूंगा।' 'मैं भी चौकीदार' में हुए 20 लाख ट्वीट रविशंकार प्रसाद ने कहा कि यह कैंपेन एक दिन ग्लोबल ट्रेंड था। इसे 20 लाख लोगों ने ट्वीट किया। इसका इंप्रेशन 1680 करोड़ था। 1 करोड़ लोगों ने सोशल मीडिया और नमो ऐप पर चौकीदार होने की शपथ ली है। सभी प्लैटफॉर्म्स पर इस विडियो को एक करोड़ लोगों ने देखा। राहुल से सवाल पूछा तो जेल भेज दियाबेंगलुरु में टेक कंपनियों से जुड़े लोगों को सवाल पूछने पर अरेस्ट किए जाने को लेकर रविशंकर प्रसाद ने सीधे राहुल गांधी पर वार किया। उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु में कुछ लोगों को सवाल पूछने पर अरेस्ट कर लिया गया। दो साल पहले टुकड़े गैंग के साथ खड़े थे, लेकिन दूसरी तरफ आईटी प्रफेशनल उनका विरोध करते हैं तो उनको बंद किया जाता है। हमसे सवाल वह और उनकी बहन पूछते हैं कि बोलने की आजादी छिनी जा रही है।' हमें नहीं बल्कि राहुल गांधी को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaभारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaमामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये
Read more »

भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने कहा- मैं नहीं मिलना चाहता था प्रियंका गांधी सेभीम आर्मी के चंद्रशेखर ने कहा- मैं नहीं मिलना चाहता था प्रियंका गांधी सेमेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात और एकांत में बातचीत के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को उन तमाम राजनीतिक अटकलों को यह कह कर विराम लगा दिया कि उनका कांग्रेस से कुछ लेना-देना नहीं है।
Read more »

MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाMP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:37:03