'मैं पागल नहीं हूं,' भारतीय स्टूडेंट्स के साथ अमेरिका में हुई बदसलूकी का वीडियो वायरल

America Video News

'मैं पागल नहीं हूं,' भारतीय स्टूडेंट्स के साथ अमेरिका में हुई बदसलूकी का वीडियो वायरल
AmericaIndian StudentViral News
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

खुद को दुनिया की महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका से अमानवीय खबर सामने आई है. जहां एक भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी हुई है. भारतीय मूल के स्टूडेंट्स को न सिर्फ जमीन पर लेटाया गया बल्कि उसके हाथों में भी हथकड़ी लगा दी गई. विदेश | वायरल

खुद को दुनिया की महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका से अमानवीय खबर सामने आई है. जहां एक भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी हुई है. भारतीय मूल के स्टूडेंट्स को न सिर्फ जमीन पर लेटाया गया बल्कि उसके हाथों में भी हथकड़ी लगा दी गई.

जबकि छात्र लगातार कहता रहा कि मैं पागल नहीं हूं...आखिर क्या है ये पूरा मामला, क्योंकि यूएस में भारतीय छात्र के साथ पुलिस ने इस तरह का व्यवहार किया है और क्यों ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरा केस. Advertismentक्या है मामला ये मामला अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट का बताया जा रहा है. यहां पर एक इंडियन स्टूडेंट्स के साथ बदसलूकी का एक वीडियो अमेरिकन उद्यमी कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस उद्यमी का नाम कुणाल जैन बताया जा रहा है. इस शख्स ने अपने हैंडल पर पोस्ट के साथ लिखा है कि वह लड़का लगातार रो रहा था और अधिकारियों ने उसे किसी अपराधी की तरह बांधे रखा और उसके साथ काफी बुरा बर्ताव किया. क्या है वायरल वीडियो में वायरल वीडियो पर नजर दौड़ाएं तो आप देख सकते हैं कि एक युवक जमीन पर लेटा हुआ है. कुछ अधिकारी उसके हाथों में हथकड़ी बांधकर उसे जमीन पर दबाए हुए हैं और रो रहा है और कह रहा है कि मैं पागल नहीं हूं. मुझे ये लोग पागल कर रहे हैं. अधिकारियों ने उसके पैरों को भी बांध दिया है. I witnessed a young Indian student being deported from Newark Airport last night— handcuffed, crying, treated like a criminal. He came chasing dreams, not causing harm. As an NRI, I felt helpless and heartbroken. This is a human tragedy. @IndianEmbassyUS #immigrationraids pic.twitter.com/0cINhd0xU1 — Kunal Jain June 8, 2025 क्या बोले कुणाल जैन कुणाल जैन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'बीती रात मैं नेवार्क एयरपोर्ट पर था जहां मैंने एक इंडियन स्टूडेंट्स को डिपोर्ट होते हुए देखा. उस छात्र को हाथों में हथकड़ी बांधी गई थी और उसका रो-रो कर बुरा हाल था, अधिकारी उसके साथ ऐसा बर्ताव कर रहे थे जैसे कि वह कोई अपराधी हो.' यही नहीं कुणाल ने आगे लिखा- ये छात्र कई सपनों के साथ अमेरिका आया था, किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं. उन्होंने ये भी लिखा कि एक एनआरआई होने के नाते मैं खुद को बेबस और लाचार महसूस कर रहा था. ये किसी भी इंसान के लिए बहुत दर्दनाक समय था. इसके लिए कौन जिम्मेदार? यही नहीं इसके साथ ही कुणाल ने अप्रत्यक्ष रूप से इस पूरी घटना के लिए जिम्मेवारी पर भी सवाल उठा दिया है. बता दें कि पोर्ट अथॉरिटी पुलिस डिपार्टमेंट न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में ट्रांजिट सिक्योरिटी देखने वाली सबसे बड़ी एजेंसी है. जो एयरपोर्ट से लेकर ब्रिज, टनल, सीपोर्ट और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर की सिक्योरिटी करती है. यह भी पढ़ें - Axiom-4 Mission: तीसरी बार टली एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग, अब इस दिन ISS के लिए होगा रवाना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

America Indian Student Viral News Viral Video

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी और खड़गे की PM मोदी से मांग, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा के लिए बुलाएं विशेष संसद सत्रराहुल गांधी और खड़गे की PM मोदी से मांग, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा के लिए बुलाएं विशेष संसद सत्रलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए।
Read more »

महाकुंभ वायरल गर्ल Monalisa ने करवाया फोटोशूट, लुक्स देख पब्लिक का यकीन करना हुआ मुश्किल; VIDEOमहाकुंभ वायरल गर्ल Monalisa ने करवाया फोटोशूट, लुक्स देख पब्लिक का यकीन करना हुआ मुश्किल; VIDEOMonalisa Photoshoot Video: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो वायरल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'स्पिरिट' विवाद के बीच दीपिका का बयान , 'मैं अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं''स्पिरिट' विवाद के बीच दीपिका का बयान , 'मैं अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं''स्पिरिट' विवाद के बीच दीपिका का बयान , 'मैं अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं'
Read more »

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार के नए फ़ैसले से क्या भारतीय स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ेगी?अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार के नए फ़ैसले से क्या भारतीय स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ेगी?ट्रंप सरकार ने अब ऐसा फ़ैसला लिया है जिसकी वजह से भारतीय स्टूडेंट्स को अमेरिका का वीजा हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
Read more »

दूसरी पारी और भी शानदार रहे..., सूर्यकुमार यादव ने दिया फेयरवेल स्पीच, VIDEO पर फैंस बरसा रहे प्यारदूसरी पारी और भी शानदार रहे..., सूर्यकुमार यादव ने दिया फेयरवेल स्पीच, VIDEO पर फैंस बरसा रहे प्यारभारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के एक फेयरवेल स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Read more »

बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं'बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं'बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:12:44