पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते दो से ज्यादा वर्षों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन पर तोशखाना से लेकर अल-कदीर ट्रस्ट और साइफर केस तक 150 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उन्हें कई मामलों में बरी किया जा चुका है जबकि कई में वह सजा काट रहे हैं.
पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान से जंग जी का जंजाल बनी हुई है. पाकिस्तान इस जंग को रुकवाने के लिए कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुहार लगाते हैं तो कभी भारत पर इसका ठीकरा फोड़ते नजर आते हैं. इस बीच जेल में लंबे अरसे से बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा बयान दिया है.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग के साथ अन्य मुद्दे सुलझाने का ऑफर दिया है. अगर इमरान खान को पैरोल पर रिहा कर दिया जाता है तो वह अफगान और पाकिस्तान के बीच इस जंग को रुकवा सकते हैं.बैरिस्टर गोहर अली खान ने अदियाला जेल के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज इमरान ने एक संदेश भेजा है. उनका संदेश है कि उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाए और वह आपके लिए अफगानिस्तान की समस्या को निपटा देंगे.इससे पहले इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने भी कहा था इमरान अफगान शरणार्थियों को जल्दबाजी में वापस भेजने से दुखी हैं जबकि पाकिस्तान ने दशकों तक उनकी मेजबानी की. Advertisement बता दें कि इमरान खान भ्रष्टाचार के कई मामलों में दो से ज्यादा वर्षों से जेल में बंद हैं. वह फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं. इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ 150 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई में वे दोषी ठहराए गए हैं, जबकि कुछ में वे बरी भी हुए हैं.इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 2024 में तोशखाना मामले में 14 और 7 साल की सजा सुनाई गई थी. उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री रहते हुए मिले तोहफों को बेचकर पैसा अर्जित किया. अल-कदीर ट्रस्ट केस में 2025 में इस मामले में इमरान खान को 14 साल और बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई गई. आरोप था कि उन्होंने ब्रिटिश नेशनल क्राइम एजेंसी द्वारा भेजी गई राशि का दुरुपयोग किया.इद्दत विवाह केस में 2024 में इमरान खान और बुशरा बीबी को इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसमें आरोप था कि उन्होंने बुशरा बीबी के इद्दत अवधि के दौरान विवाह किया. हालांकि, जुलाई 2024 में इस मामले में उन्हें बरी कर दिया गया. साइफर केस में इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 2024 में जानकारी लीक करने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, जून 2024 में इस मामले में उन्हें बरी कर दिया गया.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Imran Khan On Afghanistan Pakistan Imran Khan Imran Khan Birthday Imran Khan Birthday In Jail Pakistan Imran Khan Birthday
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
150 New Trains: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, जल्द चलाई जाएंगी 150 नई ट्रेनेंRailway News: भारतीय रेलवे रेल यात्रियों के सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए जल्द 150 नई ट्रेनें उतारने वाला है. इनमें 50 नमो भारत एसी ट्रेनें (Namo Bharat AC Trains) शामिल होंगी. रेल मंत्री ने ये ऐलान किया है.
Read more »
नोएडा: अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम से अभद्रता, 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जनोएडा: अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम से अभद्रता, 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Read more »
4 सितंबर को लॉन्च होगा TVS NTorq 150, धांसू फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त पावरTVS NTorq 150: नई टीवीएस एनटॉर्क 150 के डिज़ाइन एलीमेंट्स अपने 125cc वर्ज़न वाले मॉडल से मिलते-जुलते होने की उम्मीद है.
Read more »
Pakistan: पाकिस्तानी मंत्री-राजनेताओं की लोकेशन सिर्फ 150 में, फोन रिकॉर्डिंग्स सिर्फ 600 मेंPakistan: पाकिस्तानी मंत्री-राजनेताओं की लोकेशन सिर्फ 150 में, फोन रिकॉर्डिंग्स सिर्फ 600 में Pakistan Ministers and Leaders location in just 150 and phone Recording in just 600 विदेश
Read more »
Typhoon Nando: ধেয়ে আসছে ভয়ংকর ঘূর্ণিঝড় নান্দো, ল্যান্ডফলের সময় গতি হবে ঘণ্টায় ১৫০ কিমিTyphoon Nando may hit 4 provinces of Philipines at the speed of 150 km per hour
Read more »
2025 की शुरूआत से चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्रा 150 अरब से अधिक पहुंची2025 की शुरूआत से चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्रा 150 अरब से अधिक पहुंची
Read more »
