'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा', मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को बताया अपना गुरु, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे

Mukesh Rishi News

'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा', मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को बताया अपना गुरु, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे
Priyadarshan Mukesh Rishi FilmsSalakaar SeriesMukesh Rishi On Priyadarshan
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुकेश ऋषि इन दिनों अपनी सीरीज 'सलाकार' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपना सम्मान जताकर सबका ध्यान खींच लिया है. मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को अपना गुरु बताते हुए कहा कि उन्होंने सिनेमा की बारीकियां उन्हीं से सीखी हैं.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में देने वाले मंझे हुए एक्टर मुकेश ऋषि इन दिनों अपनी नई पीरियड सीरीज ‘सलाकार’ के प्रचार में काफी बिजी हैं. इसी दौरान उन्होंने मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जमकर तारीफ की और उनके काम करने के अनूठे अंदाज का भी जिक्र किया.

मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को अपना गुरु बताया और साथ ही उनकी सबसे बड़ी खूबी के बारे में बात की. मुकेश ऋषि ने आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रियदर्शन को अपना गुरु बताते हुए उनकी सबसे बड़ी खूबी गिनाई. मुकेश ऋषि ‘सलाकार’ में पाकिस्तानी तानाशाह मुहम्मद जिया-उल-हक का किरदार निभा रहे हैं. इस रोल के बारे में उन्होंने मजेदार बातें बताईं. उन्होंने कहा कि वह किरदार निभाते समय काफी लचीले रहते हैं और सेट पर आसपास की चीजों को ध्यान में रखकर काम करते हैं. अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा उन्होंने बताया, ‘मैंने अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है. सिनेमा के अलावा मेरी जिंदगी में एयर फोर्स और आर्मी के चैप्टर भी रहे हैं. हर तरह की दुनिया देखी है. जब ऐसे किरदार निभाने होते हैं, तो सबसे पहले बॉडी फिटनेस का ध्यान आता है. आर्मी ऑफिसर को कभी ढीला-ढाला नहीं देखा जाता. जिया के अनुशासन में यह सब था. छोटी-छोटी चीजें जैसे बैठने का तरीका, खेल और एक्सरसाइज मेरे अंदर पहले से हैं.’ उदित नारायण-अलका याग्निक की आवाज से सजा गाना, 6.24 मिनट तक मस्ती में नाचती रही हीरोइन, टुकुर-टुकुर देखता रहा हीरो मुकेश ऋषि ने की प्रियदर्शन की तारीफ उन्होंने प्रियदर्शन के साथ काम का अनुभव शानदार बताते हुए इसे परफेक्शन की मिसाल भी दी. मुकेश ने आगे कहा कि वह पहले सिर्फ लाइन्स पर फोकस करते थे, क्योंकि उन्होंने कोई एक्टिंग कोर्स नहीं किया, लेकिन अब उनका अपना स्कूल है, जो प्रियदर्शन से सीखा है. उन्होंने बताया, ‘मैंने प्रियदर्शन से बहुत कुछ सीखा है. मैंने उन्हें कभी सेफ्टी टेक लेते नहीं सुना. वह सेट पर बहुत सावधान रहते हैं. अगर आप बेहतर करना चाहते हैं और दूसरा टेक मांगते हैं तो वह दे देंगे, लेकिन पहले ही बता देंगे कि पहला टेक परफेक्ट था.’ पीरियड ड्रामा सीरीज है ‘सलाकार’ ‘सलाकार’ में मुकेश ऋषि का किरदार मंझा हुआ है, जो भारत की कई समस्याओं की जड़ को दिखाता है. मुकेश ऋषि ने हिंदी के साथ ही कई भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग से खास मुकाम पाया है. उनकी यह सीरीज दर्शकों के लिए एक गंभीर और ऐतिहासिक ड्रामा पेश कर रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Priyadarshan Mukesh Rishi Films Salakaar Series Mukesh Rishi On Priyadarshan मुकेश ऋषि प्रियदर्शन सलाकार सीरीज मुकेश ऋषि प्रियदर्शन मुकेश ऋषि न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:47:41