अपनी कथाओं से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ में गैर हिंदू को दुकान न देने का समर्थन किया है. कहा कि जिन्हें सनातन संस्कृति के बारे में पता हो, पूजा-पाठ और सामग्री की शुद्धता के बारे में पता हो, उन्हें ही यह कार्य दिया जाना चाहिए.
जिन्हें इसके बारे में पता ही नहीं, वह निश्चित ही नाश ही करेंगे. इसलिए ग़ैर हिंदुओं को महाकुंभ में प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बालाजी हनुमान मंदिर के भूमि पूजन के लिए कवर्धा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राज्य के विकास और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने, भेदभाव को मिटाने के लिए और लोगों को अन्धविश्वास से बचाने के उद्देश्य से बागेश्वर बालाजी का मंदिर कवर्धा में बनाया जा रहा है. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने 'बंटोगे तो कटोगे' बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. अपने बयानों के लिए चर्चित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ महीने पहले बागेश्वर धाम में लगी दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का फरमान भी जारी किया था. कथावाचक ने कहा था कि धाम की सभी दुकानों और होटलों के बाहर मालिक का नाम लगाना जरूरी है. दरअसल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने के सामान का व्यवसाय करने वाले होटल, रेस्तरां, ढाबा, रेहड़ी-ठेली वालों को साइनबोर्ड लगाकर मालिक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखने का आदेश दिया था.इसी की देखादेखी अब मध्य प्रदेश में भी इस तरह के नियम बनाने की मांग की जा रही थी. इसी बीच धाम की समिति की बैठक में पीठाधीश्वर इस आदेश पर मुहर लगाई. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बयान के बीच कहा था, हमें न राम से दिक्कत है और न रहमान से दिक्कत है, हमें कालनेमियों से दिक्कत है. इसलिए अपनी दुकान के बाहर नेम प्लेट टांग दो, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं का धर्म और पवित्रता भ्रष्ट न हो. उन्होंने कहा था कि ये हमारी आज्ञा है कि बागेश्वर धाम के सभी दुकानदार 10 दिन के अंदर नेम प्लेट टंगवा लें, नहीं तो ध्यान समिति की ओर से कानून को साथ में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Taal Thok Ke: क्या गैर हिंदू नहीं कर पाएंगे कुंभ में प्रवेश ?आज बात होगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे की...बात होगी महाकुंभ 2025 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Haridwar : धर्मनगरी से संतों की हुंकार- प्रयाग महाकुंभ में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होने देगा अखाड़ा परिषदअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रयाग कुंभ में गैर हिंदूओं के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय किया है।
Read more »
मिडिल ईस्ट में कितना अहम रोल... कैसे भारत पर निर्भर हैं देश? इजरायल के राजदूत ने बतायाNDTV World Summit 2024 में पश्चिम एशिया में इंडिया की भूमिका पर क्या बोले Israel Ambassador
Read more »
बाबा बागेश्वर के घर के पास मिले 3 संदिग्ध, क्यों पदयात्रा पर निकल रहे हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्रीBaba Bageshwar: बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पदयात्रा पर निकलने वाले हैं, लेकिन उसके पहले उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है.
Read more »
'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम', प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिंदुओं की इंट्री पर ये क्या बोले पं. धीरेंद्र शास्त्रीDhirendra Shastri: छत्तीसगढ़ पहुंचे बागेश्वर धाम पं.
Read more »
'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम', प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री पर ये क्या बोले पं. धीरेंद्र शास्त्रीDhirendra Shastri: छत्तीसगढ़ पहुंचे बागेश्वर धाम पं.
Read more »
