'मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा', थप्पड़ कांड पर बोले लखीमपुर BJP विधायक योगेश वर्मा

Lakhimpur MLA Video News

'मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा', थप्पड़ कांड पर बोले लखीमपुर BJP विधायक योगेश वर्मा
BJP MLA Yogesh VermaLakhimpur BJP MLA Yogesh VermaMLA Yogesh Verma Slap
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

Lakhimpur MLA Yogesh Verma: लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सरेआम मारपीट की. थप्पड़ कांड की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सदर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद अवधेश सिंह के साथ मौजूद अन्य लोग भी विधायक पर टूट पड़े.

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया. यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गई है. इसको लेकर विधायक योगेश वर्मा का बयान सामने आया है. बीजेपी विधायक ने कही ये बात लखीमपुर से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव है, बीजेपी कार्यकर्ता पर्चा लेने आए थे. इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई. पहले व्यापार मंडल के नेता राजू अग्रवाल से मारपीट हुई, फिर उनका पर्चा फाड़ दिया गया. सूचना पाकर जब मैं उनको देखने के लिए आया तो वकील अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर भी हाथ छोड़ दिया. बकौल बीजेपी विधायक- उन्होंने मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका उनको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. वकील अवधेश सिंह ने जिंदगी भर दलाली की है, उसके अलावा कुछ नहीं किया. मेरे साथ घटना होने के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ. ये कैसा निष्पक्ष चुनाव हो रहा है. अवधेश और उसके लोगों द्वारा बीजेपी वर्कर के साथ अन्य उम्मीदवारों के भी पर्चे फाड़े जा रहे हैं. Advertisementअवधेश सिंह की पत्नी ने लगाए विधायक पर आरोप वहीं, अवधेश सिंह की ओर से विधायक पक्ष पर मतदाता सूची फाड़ने और मनमानी कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है. अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पर्चा लेने गई थी, उस वक्त विधायक शराब पीये हुए थे, उन्होंने अभद्रता की तो मैंने भी जवाब दिया. फिर पति को फोन किया तो वो मौके पर पहुंच गए और विधायक से उनकी कहासुनी हो गई. पुष्पा सिंह के मुताबिक, विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की. पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई. विधायक योगेश वर्मा महिलाओं का अपमान कर रहे थे. बीजेपी उन पर कार्रवाई करे. पूरी विधानसभा उनकी करतूतों से त्रस्त है. क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और विधायक योगेश वर्मा के बीच पहले कहासुनी हुई थी. अवधेश सिंह ने विधायक के समर्थकों पर मतदाता सूची फाड़ने का आरोप लगाया था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया. इस बीच पुलिसकर्मियों के सामने ही अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ मार दिया. इस घटना के बाद अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने जमकर हंगामा हुआ और माहौल गर्मा गया.Advertisementमामले पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?वहीं, इस घटना पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है. कोऑपरेटिव चुनाव में विधायक द्वारा की गई धांधली से क्रोधित हुए लोगों द्वारा जो शारीरिक गतिविधि की गई है वो चर्चा का विषय बन गई है. अखिलेश ने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों का उत्पन्न होना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक स्थिति है. वैसे भी चुनाव में धांधली बीजेपी की रणनीति बन गई है, जो बेहद निंदनीय है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

BJP MLA Yogesh Verma Lakhimpur BJP MLA Yogesh Verma MLA Yogesh Verma Slap Attack On MLA Yogesh Verma Lakhimpur Bar Association President Lakhimpur Awadhesh Singh लखीमपुर योगेश वर्मा अवधेश सिंह

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंदौर के चर्चित बल्ला कांड में निगम अधिकारी का यू टर्न, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत 9 लोगों को कोर्ट ने किया दोषमुक्तइंदौर के चर्चित बल्ला कांड में निगम अधिकारी का यू टर्न, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत 9 लोगों को कोर्ट ने किया दोषमुक्तIndore Breaking: इंदौर के चर्चित बल्ला कांड पर कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ 9 आरोपियों को बरी कर दिया है।
Read more »

यूपी के लखीमपुर खीरी में दिखा 15 फीट लंबा अजगरयूपी के लखीमपुर खीरी में दिखा 15 फीट लंबा अजगरलखीमपुर जिले के गोला अलीगंज रोड पर सड़क पार करते हुए एक 15 फीट लंबा अजगर देखा गया। कार सवारों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
Read more »

Viral Video: मैं दरुआ हूं, सबके सामने पीता हूं, ....अरे मंच से ये क्यो बोल गए विधायक जीViral Video: मैं दरुआ हूं, सबके सामने पीता हूं, ....अरे मंच से ये क्यो बोल गए विधायक जीLakhimpur MLA Viral Video: लखीमपुर सदर सीट से विधायक योगेश वर्मा का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

लखीमपुर में भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: पुलिस के सामने खींचकर गिराया; बार संघ अध्यक्ष और लोगों ने जड़े...लखीमपुर में भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: पुलिस के सामने खींचकर गिराया; बार संघ अध्यक्ष और लोगों ने जड़े...अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट
Read more »

लखीमपुर में BJP विधायक योगेश वर्मा को पीटा... पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़, फिर कॉलर पकड़कर खींचा, VIDEO VIRALलखीमपुर में BJP विधायक योगेश वर्मा को पीटा... पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़, फिर कॉलर पकड़कर खींचा, VIDEO VIRALLakhimpur kheri News: दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को तमाचा जड़ दिया. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Read more »

'हिंसा को जन्म देता है अन्याय', लखीमपुर में BJP विधायक की पिटाई पर बोले अखिलेश यादव'हिंसा को जन्म देता है अन्याय', लखीमपुर में BJP विधायक की पिटाई पर बोले अखिलेश यादवलखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक की पिटाई की घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है. कोऑपरेटिव चुनाव में विधायक द्वारा की गई धांधली से क्रोधित हुए लोगों द्वारा की गई शारीरिक गतिविधि (मारपीट) चर्चा में है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:59:45