'मुझे नहीं मालूम मैं कैसे बचा...' 242 लोगों में से अकेले जिंदा बचे रमेश विश्वास ने परिजनों को फोन पर और क्या-क्या बताया

Aaj Tak Liveaaj Takaaj Tak Live Newsahmedabad Plan News

'मुझे नहीं मालूम मैं कैसे बचा...' 242 लोगों में से अकेले जिंदा बचे रमेश विश्वास ने परिजनों को फोन पर और क्या-क्या बताया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

लंदन में आजतक ने रमेश के परिजनों से बात की. परिवार के सभी सदस्य, पड़ोसी और दोस्त इस घटना से काफी परेशान हैं. विश्वास के एक अन्य भाई नयन ने बताया, हमारी विश्वास से बात हुई थी, वह अस्पताल में हैं और फिलहाल ठीक हैं. नयन ने बताया भाई को भी नहीं पता कि विमान कैसे क्रैश हुआ. उन्होंने बस इतना कहा कि मुझे नहीं मालूम मैं कैसे बचा.

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहे एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश होने के बाद से कई परिवार गहरे सदमे में हैं. इस घटना में एक अप्रत्याशित बात भी हुई. जहां विमान में बैठे 242 लोगों में एक रमेश विश्वास जिंदा बच गए हैं.

घटना के बाद उनका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इसी विमान में उनका एक और भाई साथ में था, अभी उसके बारे में पता नहीं चल पाया है. Advertisementलंदन में आजतक ने रमेश के परिजनों से बात की. ब्रिटेन के लेस्टर निवासी रमेश विश्वास और अजय दो भाई थे. परिवार के सभी सदस्य, पड़ोसी और दोस्त इस घटना से काफी परेशान हैं. विश्वास के एक अन्य भाई नयन ने बताया, हमारी विश्वास से बात हुई थी, वह अस्पताल में हैं और फिलहाल ठीक हैं. लेकिन दूसरे भाई अजय के बारे में कुछ भी पता नहीं है. हम लगातार जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. नयन ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई विशेष सहायता नहीं मिली है.उन्होंने कहा, हम अगली फ्लाइट से भारत रवाना हो रहे हैं. बस यही उम्मीद है कि जैसे विश्वास सुरक्षित हैं, अजय के बारे में भी कोई अच्छी खबर मिले. जब उनसे पूछा गया कि विश्वास ने हादसे के बारे में क्या बताया, तो उन्होंने कहा, उन्हें भी नहीं पता कि विमान कैसे क्रैश हुआ. उन्होंने बस इतना कहा कि मुझे नहीं मालूम मैं कैसे बचा. रमेश के जिंदा बचने से परिवार को संतोष है तो वहीं अजय के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाने की वजह से परेशान है. पिता और माता के साथ विश्वास की पत्नी भी गहरे सदमे में हैं. पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है. Advertisement रमेश कुमार का भाई नयन जिनसे आजतक ने बात कीगुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इसमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल हैं. इस विमान हादसे में एक यात्री के बचने की खबर सामने आ रही है. यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. जिस विमान का क्रैश हुआ है उसे कैप्टन सुमित सभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। सुमित साभरवाल बेहद अनुभवी पायलट थे और उन्हें 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था. इस हादसे के बाद दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया था.बाद में कुछ को चालू किया गया. अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में यह विशेष व्यवस्था की गई है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मैंने मां से कहा- मम्मा वो ना खून आ रहा है''मैंने मां से कहा- मम्मा वो ना खून आ रहा है'रीम शेख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहला पीरियड आने पर उन्होंने मां को कैसे बताया और सेट पर क्या हुआ था।
Read more »

नीतीश के मंत्री ने तेजस्वी को बताया फर्जी हिंदू, चुनाव नजदीक होते ही तीखी हुई जुबाननीतीश के मंत्री ने तेजस्वी को बताया फर्जी हिंदू, चुनाव नजदीक होते ही तीखी हुई जुबानबिहार के मंत्री संजय सरावगी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव को फर्जी हिंदू बताया और कहा कि उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
Read more »

'वो बोले- ये एक्टर है तो ये वैश्या है''वो बोले- ये एक्टर है तो ये वैश्या है'शाइनी दोशी ने बताया था कि परिवारवालों ने एक्टर बनने पर क्या कहा था।
Read more »

iOS 26 Developer Beta: कैसे करें अपने iPhone में नया अपडेट इंस्टॉल, जानिए पूरा प्रोसेसiOS 26 Developer Beta: कैसे करें अपने iPhone में नया अपडेट इंस्टॉल, जानिए पूरा प्रोसेसHow to install iOS 26 Developer Beta: हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस बीटा वर्जन को अपने iPhone पर इंस्टॉल कर सकते हैं और क्या-क्या ध्यान रखना जरूरी है.
Read more »

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, चारों तरफ आग की लपटें… कैसे जिंदा बच निकले रमेश विश्वास कुमार? सुपरहीरो जैसी कहान...अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, चारों तरफ आग की लपटें… कैसे जिंदा बच निकले रमेश विश्वास कुमार? सुपरहीरो जैसी कहान...Vishwas Kumar Ramesh: अहमदाबाद में क्रैश हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 में सवार 242 लोगों में से सिर्फ विश्वास कुमार रमेश जिंदा बचे हैं. सीट 11A पर बैठे रहे रमेश ने बताया कि उड़ान शुरू होने के 30 सेकंड बाद ही भयानक धमाका हुआ और विमान आग की लपटों में घिर गया.
Read more »

अहमदाबाद प्लेन क्रैशः ज़िंदा बचे विश्वास कुमार ने क्या बतायाअहमदाबाद प्लेन क्रैशः ज़िंदा बचे विश्वास कुमार ने क्या बतायाइस विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिनमें क्रू के सदस्यों समेत 169 भारतीय नागरिक और 61 विदेशी नागरिक सवार थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:29