अब आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक दफा अंडरवर्ल्ड की तरफ से दुबई की पार्टी अटेंड करने का इंवाइट मिला था.
90s के दौर में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का काफी इन्फ्लुएंस देखने को मिलता था. कई सेलेब्स को अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां भी मिली थीं.अब आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक दफा अंडरवर्ल्ड की तरफ से दुबई की पार्टी अटेंड करने का इंवाइट मिला था.
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ने लल्लनटॉप संग बातचीत में ये खुलाया किया है. एक्टर के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड का ये इंवाइट ठुकरा दिया था. आमिर ने कहा कि उन्हें कभी अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां नहीं मिली थीं. लेकिन उन्हें दुबई की एक पार्टी का इंवाइट जरूर मिला था. अंडरवर्ल्ड से जुड़े कुछ लोग उनसे फिल्म के सेट पर मिलने आए थे. उन्हें पार्टी में आने को कहा था. लेकिन एक्टर ने ये ऑफर ठुकरा दिया था. आमिर कहते हैं- उन्होंने बहुत कोशिश की थी, ये भी कहा कि वो पैसे दे देंगे जितना मैं चाहू, जब भी जरूरत हो काम में मेरी मदद कर देंगे. मैंने उन्हें कहा मैं तब भी नहीं आऊंगा. फिर उनकी टोन बदली और वो बोले- अब तुम्हें आना ही पड़ेगा, क्योंकि तुम्हारा नाम वहां अनाउंस हो चुका है. अब ये हमारी इज्जत का सवाल है. मैंने उनसे कहा था- आप लोग 1 महीने से मुझसे मिल रहे हैं. मैंने पहले दिन ही कह दिया था मैं नहीं आऊंगा. लेकिन आप बहुत ताकतवर लोग हैं, आप जिस दिन चाहे आ सकते हैं. चाहे मुझे पीटिए या सिर पर मारिए, हाथ-पैर बांधकर कहीं भी ले जाइए. आप मुझे जबरन ले जा सकते हैं, लेकिन मैं अपनी इच्छा से नहीं जाना चाहूंगा. आमिर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कभी उनसे संपर्क नहीं किया था. वो कहते हैं- मुझे डर लगा. मेरे दो छोटे बच्चे थे. अम्मा-अब्बा जान बहुत परेशान हो गए थे. आमिर से उनके पेरेंट्स कहते थे- तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? वो खतरनाक लोग हैं. मैंने एक ही जवाब दिया कि मैं अपनी जिंदगी जैसे जी रहा हूं वैसे ही जीना चाहता हूं. मैं नहीं जा रहा हूं वहां पर.दूसरे धर्म के जहीर संग शादी करके ट्रोल हुई थीं सोनाक्षी, हेटर्स को दिया जवाब- हमारे रिश्ते...शेफाली जरीवाला के निधन से दुखी प्रियंका चोपड़ा, पराग त्यागी के लिए पसीजा दिल
Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par Aamir Khan Rejected Underworld Party Invitation Underworld Don
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ना टीम का हिस्सा, ना अभी तक डेब्यू हुआ, फिर भी 'भारतीय खिलाड़ी' ने इंग्लैंड के लिए फील्डिंग कीभारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट में एक दिलचस्प दृश्य दिखा। यश वगड़िया नामक खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए फील्डिंग की। वह प्लेइंग इलेवन या स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे।
Read more »
पाकिस्तान में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी छोड़ भारत में क्यों बसे अदनान सामी?अदनान सामी ने कहा कि वह पैसे कमाने के लिए भारत नहीं आए थे क्योंकि जब वह भारत आए थे तो उन्होंने पाकिस्तान में करोड़ों की संपत्ति छोड़ी थी.
Read more »
'मैं नहीं आऊंगा...' 90 के दशक की उस रात को क्या हुआ था, जब अंडरवर्ल्ड के लोग आ खड़े थे आमिर खान के दरवाजेएक समय था जब बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे परछाई बनकर चलता था अंडरवर्ल्ड का साया. उसी दौर में, जब आमिर खान सुपरस्टार बन चुके थे, एक खामोश लेकिन खौफनाक दस्तक उनके दरवाजें पर हुई. मिडिल ईस्ट में होने वाली एक रहस्यमयी पार्टी का आमंत्रण उनके पास पहुंचा-सीधा अंडरवर्ल्ड से.
Read more »
हाथ-पैर बांध दो, जबरदस्ती ले जाओ पर... जब आमिर खान ने ठुकराया अंडरवर्ल्ड की पार्टी का न्योता, बोले- डर गया थाआमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक बार अंडरवर्ल्ड ने पार्टी में आने का न्योता दिया, पर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। आमिर ने कह दिया था कि वह उनके हाथ-पैर बांध कर ले जा सकते हैं, पर वो खुद नहीं जाएंगे
Read more »
'शाहरुख ने किया मजाक, सलमान ने दिया डिप्रेशन में साथ', कैसे तीनों खान्स में हुई गहरी दोस्ती? आमिर ने बतायाआमिर ने आगे सलमान से दोस्ती को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि वो दोनों अच्छे दोस्त तब बने जब उनका रीना से तलाक हो गया था. तब वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे. लेकिन आमिर ने माना कि शुरुआत में वो, सलमान और शाहरुख अच्छे दोस्त नहीं थे. आमिर ने कहा कि उस समय यानी 2000-01 के दौरान वो हर रात बहुत ज्यादा शराब पीते थे.
Read more »
आमिर को अंडरवर्ल्ड ने दिया था पार्टी का न्योता: पैसे भी किए ऑफर, लेकिन एक्टर बोले- पीटो या हाथ बांधों, मैं ...1990 के दशक में अंडरवर्ल्ड का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर काफी असर था। हाल ही में जब आमिर खान ने एक इंटरव्यू में उनसे अंडरवर्ल्ड की धमकी को लेकर सवाल पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि धमकी तो नहीं आई लेकिन कॉल्स जरूर आए। द
Read more »
