'महुआ मोइत्रा हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं', कल्याण बनर्जी का TMC सांसद पर पर्सनल अटैक, कोलकाता गैंगरेप से क्या कनेक्शन?

Mahua Moitra News

'महुआ मोइत्रा हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं', कल्याण बनर्जी का TMC सांसद पर पर्सनल अटैक, कोलकाता गैंगरेप से क्या कनेक्शन?
Kalyan Banerjeeमहुआ मोइत्रामहुआ मोइत्रा न्यूज
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित गैंगरेप पर है। कल्याण बनर्जी ने मोइत्रा की आलोचना का जवाब देते हुए उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी की। उन्होंने मोइत्रा के पहले विवाह का जिक्र...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा एक बार फिर आपस में भिड़ गए हैं। यह झगड़ा साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए कथित गैंगरेप पर कल्याण बनर्जी के विवादित बयान के बाद शुरू हुआ। महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी की आलोचना की थी। इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने मोइत्रा के निजी जीवन पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने मोइत्रा की बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी का जिक्र किया। बनर्जी के इस बयान के बाद TMC ने खुद को उनके और मदन मित्रा के बयानों से अलग कर लिया। मोइत्रा ने टीएमसी के इस फैसले का समर्थन किया। कल्याण बनर्जी ने क्या कहा? कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि महुआ हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं! वह मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाती हैं। वह क्या हैं? उन्होंने 40 साल की शादी तोड़ दी और 65 साल के आदमी से शादी कर ली। क्या उन्होंने उस महिला को चोट नहीं पहुंचाई? उन्होंने आगे कहा कि एक सांसद जिसे नैतिकता के उल्लंघन के लिए संसद से निष्कासित कर दिया गया। वह मुझे उपदेश दे रही है। वह सबसे ज्यादा महिला विरोधी हैं। कल्याण बनर्जी के बयान से TMC ने बनाई दूरी कल्याण बनर्जी की यह टिप्पणी तब आई जब मोइत्रा ने कोलकाता बलात्कार मामले पर उनकी और पार्टी विधायक मदन मित्रा की टिप्पणियों से TMC के सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने के फैसले का समर्थन किया। शनिवार को TMC ने X पर पोस्ट किया कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा की ओर से की गई टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत राय हैं। पार्टी स्पष्ट रूप से उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है। महुआ मोइत्रा ने क्या लिखा?पार्टी के पोस्ट पर मोइत्रा ने लिखा कि भारत में महिलाओं के प्रति द्वेष सभी पार्टियों में है। @AITCofficial में जो बात अलग है। वह यह है कि हम इन घृणित टिप्पणियों की निंदा करते हैं। चाहे कोई भी करे। बनर्जी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है? क्या पुलिस स्कूलों में रहेगी? यह छात्रों की ओर से दूसरे छात्र के साथ किया गया। उसकी रक्षा कौन करेगा? वहीं, मित्रा ने पीड़िता को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज बंद होने पर कोई आपको बुलाता है, तो मत जाओ। अगर वह किसी दोस्त को ले जाती या किसी को बताती, तो यह नहीं होता। क्या है पूरा मामला?कथित गैंगरेप 25 जून को हुआ था। 24 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, तीन लोगों- मनोजीत मिश्रा, प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद उसे लॉ कॉलेज के अंदर एक गार्ड के कमरे में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उन्होंने दरिंदगी का वीडियो बनाया और वीडियो लीक करने की धमकी दी। उसने कहा कि उसे तीन घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया और विरोध करने पर हॉकी स्टिक से पीटा गया। मामले में तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच के लिए SIT का गठनमनोजीत मिश्रा तृणमूल छात्र परिषद के पूर्व पदाधिकारी रहा है और कॉलेज में अस्थायी अनुबंध पर काम कर रहे था और एक वकील भी है। सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और समयबद्ध जांच की मांग की है। बीजेपी ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है और प्रशासन पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा एक बार फिर आपस में भिड़ गए हैं। यह झगड़ा साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए कथित गैंगरेप पर कल्याण बनर्जी के विवादित बयान के बाद शुरू हुआ। महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी की आलोचना की थी। इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने मोइत्रा के निजी जीवन पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने मोइत्रा की बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी का जिक्र किया। बनर्जी के इस बयान के बाद TMC ने खुद को उनके और मदन मित्रा के बयानों से अलग कर लिया। मोइत्रा ने टीएमसी के इस फैसले का समर्थन किया। कल्याण बनर्जी ने क्या कहा?कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि महुआ हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं! वह मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाती हैं। वह क्या हैं? उन्होंने 40 साल की शादी तोड़ दी और 65 साल के आदमी से शादी कर ली। क्या उन्होंने उस महिला को चोट नहीं पहुंचाई? उन्होंने आगे कहा कि एक सांसद जिसे नैतिकता के उल्लंघन के लिए संसद से निष्कासित कर दिया गया। वह मुझे उपदेश दे रही है। वह सबसे ज्यादा महिला विरोधी हैं।कल्याण बनर्जी के बयान से TMC ने बनाई दूरी कल्याण बनर्जी की यह टिप्पणी तब आई जब मोइत्रा ने कोलकाता बलात्कार मामले पर उनकी और पार्टी विधायक मदन मित्रा की टिप्पणियों से TMC के सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने के फैसले का समर्थन किया। शनिवार को TMC ने X पर पोस्ट किया कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा की ओर से की गई टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत राय हैं। पार्टी स्पष्ट रूप से उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है।महुआ मोइत्रा ने क्या लिखा?पार्टी के पोस्ट पर मोइत्रा ने लिखा कि भारत में महिलाओं के प्रति द्वेष सभी पार्टियों में है। @AITCofficial में जो बात अलग है। वह यह है कि हम इन घृणित टिप्पणियों की निंदा करते हैं। चाहे कोई भी करे। बनर्जी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है? क्या पुलिस स्कूलों में रहेगी? यह छात्रों की ओर से दूसरे छात्र के साथ किया गया। उसकी रक्षा कौन करेगा? वहीं, मित्रा ने पीड़िता को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज बंद होने पर कोई आपको बुलाता है, तो मत जाओ। अगर वह किसी दोस्त को ले जाती या किसी को बताती, तो यह नहीं होता। क्या है पूरा मामला?कथित गैंगरेप 25 जून को हुआ था। 24 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, तीन लोगों- मनोजीत मिश्रा, प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद उसे लॉ कॉलेज के अंदर एक गार्ड के कमरे में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उन्होंने दरिंदगी का वीडियो बनाया और वीडियो लीक करने की धमकी दी। उसने कहा कि उसे तीन घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया और विरोध करने पर हॉकी स्टिक से पीटा गया। मामले में तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच के लिए SIT का गठनमनोजीत मिश्रा तृणमूल छात्र परिषद के पूर्व पदाधिकारी रहा है और कॉलेज में अस्थायी अनुबंध पर काम कर रहे था और एक वकील भी है। सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और समयबद्ध जांच की मांग की है। बीजेपी ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है और प्रशासन पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kalyan Banerjee महुआ मोइत्रा महुआ मोइत्रा न्यूज महुआ मोइत्रा की ताजा खबर कल्याण बनर्जी West Bengal News Kasba Law College Incident Kolkata Law Student Gangrape Case Mahua Vs Kalyan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोलकाता गैंगरेप कांड पर कल्याण बनर्जी ने ऐसा क्या कह दिया, अब दी सफाईकोलकाता गैंगरेप कांड पर कल्याण बनर्जी ने ऐसा क्या कह दिया, अब दी सफाई'मेरी बात को...' कोलकाता गैंगरेप कांड पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ऐसा क्या कह दिया, अब दी सफाई
Read more »

कोलकाता गैंगरेप केस : विवादास्पद टिप्पणी करने पर टीएमसी ने कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा की निंदा कीकोलकाता गैंगरेप केस : विवादास्पद टिप्पणी करने पर टीएमसी ने कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा की निंदा कीकोलकाता गैंगरेप केस : विवादास्पद टिप्पणी करने पर टीएमसी ने कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा की निंदा की
Read more »

कोलकाता गैंगरेप केस : अपने बयान पर टिके हैं कल्याण बनर्जी, टीएमसी के रुख पर जताई असहमतीकोलकाता गैंगरेप केस : अपने बयान पर टिके हैं कल्याण बनर्जी, टीएमसी के रुख पर जताई असहमतीकोलकाता गैंगरेप केस : अपने बयान पर टिके हैं कल्याण बनर्जी, टीएमसी के रुख पर जताई असहमती
Read more »

'हनीमून मनाकर आईं और मुझसे झगड़ने लगीं...', गैंगरेप पर बयान की आलोचना से भड़के कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा पर किया पर्सनल अटैक'हनीमून मनाकर आईं और मुझसे झगड़ने लगीं...', गैंगरेप पर बयान की आलोचना से भड़के कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा पर किया पर्सनल अटैकमहुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी महिला नेताओं के खिलाफ हैं. टीएमसी के सत्ता में आने के काफी बाद 2016 में वह पार्टी में शामिल हुईं, उन्होंने खुद को राहुल गांधी दोस्त बताकर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.
Read more »

'हनीमून मनाकर मुझसे लड़ने आ गईं...', कोलकाता गैंगरेप केस पर आपस में भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा'हनीमून मनाकर मुझसे लड़ने आ गईं...', कोलकाता गैंगरेप केस पर आपस में भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्राTMC MPs Rift on Kolkata Gangrape कोलकाता गैंगरेप मामले पर टीएमसी के दो सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा आपस में भिड़ गए हैं। कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा की पिनाकी मिश्रा से हुई शादी पर तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के लिए बोलने वाली महुआ ने खुद 40 साल की शादी तोड़ी है। महुआ ने कल्याण बनर्जी के बयान की निंदा की...
Read more »

हनीमून से लौटकर लड़ने चली आईं...कोलकाता गैंगरेप के बाद TMC में रार, महुआ मोइत्रा पर क्यों भड़के कल्याण बनर्जी?हनीमून से लौटकर लड़ने चली आईं...कोलकाता गैंगरेप के बाद TMC में रार, महुआ मोइत्रा पर क्यों भड़के कल्याण बनर्जी?Law Student Rape Case: पश्चिम बंगाल के साउथ कोलकाता में लॉ स्टूडेंट के साथ हुए गैंगरेप के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. टीएमसी के दो सांसदों में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है. कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:58:52