मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कांतिलाल भूरिया के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा- भूरिया जी ने अभी एक शानदार घोषणा की है कि दो पत्नियों वाले व्यक्ति को दोगुनी (1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता) मिलेगी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा प्रस्तावित 'महालक्ष्मी योजना' को लेकर एक अजीबोगरीब दावा कर दिया.
उनके इस दावे पर विवाद खड़ा हो गया. भूरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने 'न्याय पत्र' में महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया है. इसके तहत हमारी सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को हम 1 लाख रुपये सालाना देंगे और जिसकी दो बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे. इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की. भूरिया ने सैलाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारा घोषणापत्र हर महिला को 1 लाख रुपये देने का वादा करता है. यह उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा. जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों इस योजना के अंतर्गत आएंगी.'जीतू पटवारी ने किया भूरिया के बयान का समर्थनAdvertisementइसी रैली में बोलते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने भूरिया के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'भूरिया जी ने अभी एक शानदार घोषणा की है कि दो पत्नियों वाले व्यक्ति को दोगुनी मिलेगी.' कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस कैटेगरी से बाहर निकलने तक 8500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो सालाना 102000 रुपये होते हैं. VIDEO | "If Congress comes to power, as our manifesto states, every woman will get Rs 1 lakh in her bank account. Women from each house will get Rs 1-1 lakh. Those who have two wives will get Rs 2 lakh...," said Congress candidate from MP's Ratlam, Kantilal Bhuria, while… pic.twitter.com/4OazK9Laa3— Press Trust of India May 9, 2024कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आदिवासियों का अपमान करने और सीधी में एक भाजपा नेता द्वारा एक आदिवासी पर पेशाब किए जाने पर चुप रहने का आरोप लगाया. भूरिया का मुकाबला मध्य प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता चौहान से है. रतलाम में चौथे चरण में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बीच, एमपी बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के बयान की क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड की और चुनाव आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की.कांग्रेस कर रही बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान: BJPबता दें कि कांतिलाल भूरिया ने रतलाम सीट से 2009 का लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन 2014 में भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया से हार गए. 2015 में, दिलीप सिंह के निधन से यह सीट खाली हो गई और उपचुनाव में कांग्रेस नेता कांतिलाल ने एक बार फिर यहां से जीत दर्ज की. लेकिन 2019 में वह फिर से भाजपा के गुमान सिंह डामोर से हार गए. बीजेपी ने भूरिया के 'दो पत्नियों वालों को 2 लाख' वाले बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर एक विशेष समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया पर मंच से बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया. ये भी देखेंLive TV
Kantilal Bhuria Congress Ratlam Congress Nyay Patra Congress Manifesto Mahalaxmi Scheme Of Congress Jitu Patwari Madhya Pradesh News Congress Ratlam Candidate Kantilal Bhuria लोकसभा चुनाव 2024 कांतिलाल भूरिया कांग्रेस रतलाम कांग्रेस न्याय पत्र कांग्रेस घोषणापत्र कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना जीतू पटवारी मध्य प्रदेश समाचार कांग्रेस रतलाम उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी का मुस्लिमों पर भाषण नफरती राजनीति का सिर्फ एक सिरा, EC कब तक आंख मूदेगा?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.
Read more »
Amethi: अमेठी में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगेअमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंची और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
Read more »
Maharashtra: कसाब नहीं, पुलिसवाले की गोली से गई हेमंत करकरे की जान! कांग्रेस नेता के बयान पर बवालHemant Karkare: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने 2611 के मुंबई आतंकवादी हमले के शहीद हेमंत करकरे पर बयान देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है.
Read more »
कांग्रेस नेता की बड़ा ऐलान, ‘जिसकी दो पत्नियों उसे हर साल देंगे दो लाख रूपए’Big Announcement: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में दिया बयान, जीतू पटवारी ने भी किया समर्थन…
Read more »
