'महिलाओं के साथ शादी करो, साथ सोकर बच्चे पैदा करो', CPM नेता सैयद अली मजीद ने खुली सभा में की गंदी बात

केरल समाचार News

'महिलाओं के साथ शादी करो, साथ सोकर बच्चे पैदा करो', CPM नेता सैयद अली मजीद ने खुली सभा में की गंदी बात
केरल न्यूजकेरल पॉलिटिक्सकेरल नगर निगम चुनाव
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

सैयद अली मजी सीपीएम के सदस्य हैं। उन्होंने अपने भाषण में मुस्लिम लीग द्वारा महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग ने महिलाओं को वोट जीतने के लिए प्रदर्शित किया।

तिरुवनन्तपुरम: केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम के नेता सैयद अली मजीद के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजों ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की चिंता बढ़ा दी है। यह मामला मलप्पुरम जिले का है, जहां सैयद अली मजीद ने रविवार रात एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण दिया। यह कार्यक्रम पिछले सप्ताह हुए नगर निगम चुनाव में महज 47 वोटों से मिली जीत के जश्न में आयोजित किया गया था। अपने संबोधन के दौरान मजीद ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर महिलाओं को वोट के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। महिलाओं को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणीउन्होंने मुस्लिम लीग द्वारा महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने पर सवाल खड़े किए और इसी क्रम में महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मजीद ने कहा कि उनकी पार्टी के पास भी शादीशुदा महिलाएं हैं, लेकिन वे उन्हें वोट पाने के लिए दिखाने के लिए बाहर नहीं निकालते। उन्होंने महिलाओं को घर तक सीमित करने वाली सोच को जाहिर करते हुए कहा कि शादी महिलाओं से सोने और बच्चे पैदा करने के लिए होती है। उनके इस बयान से अब बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर भी इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है और कई लोग माकपा से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।निकाय चुनाव में लगा झटकायह विवाद ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब हालिया नगर निगम चुनावों में एलडीएफ को बड़ा झटका लगा है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने छह में से चार नगर निगमों में जीत हासिल की। यूडीएफ ने कन्नूर में अपनी पकड़ बनाए रखी और कोच्चि तथा कोल्लम जैसे अहम निगमों को एलडीएफ से छीन लिया। इन नतीजों ने वाम मोर्चे की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चौंकाने वाला परिणाम राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में देखने को मिला, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीत दर्ज की। तिरुवनंतपुरम को लंबे समय से एलडीएफ का गढ़ माना जाता रहा है। पहले 100 सदस्यीय निगम में माकपा के पास बहुमत था, लेकिन इस बार 101 सीटों वाले निगम में एनडीए ने 50 सीटें जीत लीं। एलडीएफ को 29 और यूडीएफ को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं।.

तिरुवनन्तपुरम: केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम के नेता सैयद अली मजीद के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजों ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की चिंता बढ़ा दी है। यह मामला मलप्पुरम जिले का है, जहां सैयद अली मजीद ने रविवार रात एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण दिया। यह कार्यक्रम पिछले सप्ताह हुए नगर निगम चुनाव में महज 47 वोटों से मिली जीत के जश्न में आयोजित किया गया था। अपने संबोधन के दौरान मजीद ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर महिलाओं को वोट के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। महिलाओं को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणीउन्होंने मुस्लिम लीग द्वारा महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने पर सवाल खड़े किए और इसी क्रम में महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मजीद ने कहा कि उनकी पार्टी के पास भी शादीशुदा महिलाएं हैं, लेकिन वे उन्हें वोट पाने के लिए दिखाने के लिए बाहर नहीं निकालते। उन्होंने महिलाओं को घर तक सीमित करने वाली सोच को जाहिर करते हुए कहा कि शादी महिलाओं से सोने और बच्चे पैदा करने के लिए होती है। उनके इस बयान से अब बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर भी इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है और कई लोग माकपा से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।निकाय चुनाव में लगा झटकायह विवाद ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब हालिया नगर निगम चुनावों में एलडीएफ को बड़ा झटका लगा है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने छह में से चार नगर निगमों में जीत हासिल की। यूडीएफ ने कन्नूर में अपनी पकड़ बनाए रखी और कोच्चि तथा कोल्लम जैसे अहम निगमों को एलडीएफ से छीन लिया। इन नतीजों ने वाम मोर्चे की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चौंकाने वाला परिणाम राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में देखने को मिला, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीत दर्ज की। तिरुवनंतपुरम को लंबे समय से एलडीएफ का गढ़ माना जाता रहा है। पहले 100 सदस्यीय निगम में माकपा के पास बहुमत था, लेकिन इस बार 101 सीटों वाले निगम में एनडीए ने 50 सीटें जीत लीं। एलडीएफ को 29 और यूडीएफ को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

केरल न्यूज केरल पॉलिटिक्स केरल नगर निगम चुनाव सीपीएम नेता सैयद अली मुजीद Kerala News Kerala News In Hindi Kerala Politics Cpm Leader Cpm Leader News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tanmoy Bhttacharya: মহিলা সাংবাদিকের শ্লীলতাহানিতে অভিযুক্ত সিপিএমের তন্ময় ভট্টাচার্য! এবার সাসপেন্ড...Tanmoy Bhttacharya: মহিলা সাংবাদিকের শ্লীলতাহানিতে অভিযুক্ত সিপিএমের তন্ময় ভট্টাচার্য! এবার সাসপেন্ড...CPM to suspend Tanmoy Bhttacharya after molestation charge surfaces against him
Read more »

Tanmoy Bhattacharya: যে আচরণ আমি করিনি, সেই আচরণ দলের ভাবমূর্তি ক্ষুন্ন করবে কী করে, আমি জানি নাTanmoy Bhattacharya: যে আচরণ আমি করিনি, সেই আচরণ দলের ভাবমূর্তি ক্ষুন্ন করবে কী করে, আমি জানি নাTanmoy Bhttacharya reacts after suspension from CPM
Read more »

Tanmoy Bhattacharya: আমি বডি শেমিংয়ের অর্থ বুঝি না, ওজন মন্তব্য বিতর্কে সাফাই তন্ময়ের!Tanmoy Bhattacharya: আমি বডি শেমিংয়ের অর্থ বুঝি না, ওজন মন্তব্য বিতর্কে সাফাই তন্ময়ের!Suspended CPM leader Tanmoy Bhattacharya reacts on controversial comment over molestation charge
Read more »

CPM: তন্ময়ের পর শ্লীলতাহানিতে অভিযুক্ত আরেক সিপিএম নেতা! সাসপেন্ড নয়, এবার বহিষ্কার...CPM: তন্ময়ের পর শ্লীলতাহানিতে অভিযুক্ত আরেক সিপিএম নেতা! সাসপেন্ড নয়, এবার বহিষ্কার...CPM leader leader expelled from party on molestation charge
Read more »

Md Salim: ছাব্বিশের আগে বাংলায় নতুন রাজনৈতিক দল? চাঞ্চল্য়কর দাবি সেলিমের!Md Salim: ছাব্বিশের আগে বাংলায় নতুন রাজনৈতিক দল? চাঞ্চল্য়কর দাবি সেলিমের!CPM Leader Md salim reacts on assembly election in 2026
Read more »

'शादीशुदा महिलाओं को घर में...', जीत के जश्न में डूबे केरल के CPM नेता के बिगड़े बोल; मचा बवाल'शादीशुदा महिलाओं को घर में...', जीत के जश्न में डूबे केरल के CPM नेता के बिगड़े बोल; मचा बवालकेरल के मल्लापुरम जिले में नगर निकाय चुनाव के बाद सीपीएम नेता सैयद अली मजीद ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विवाद हो गया। उन्होंने मुस्लिम लीग पर महिलाओं को वोट के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और अपनी पार्टी की महिलाओं को घर पर रहने की बात कही। इन बयानों के बीच, नगर निकाय चुनाव में एलडीएफ को झटका लगा है, जबकि यूडीएफ ने चार नगर निगमों...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:30:40