लोकनीति के नेशनल को-ऑर्डिनेटर संदीप शास्त्री ने कहा कि महाराष्ट्र, बंगाल और कर्नाटक के नतीजे ही तय करेंगे कि बीजेपी का आंकड़ा क्या रहता है. इसके साथ ही बिहार और यूपी का प्रदर्शन भी बहुत हद तक निर्णायक साबित हो सकता है.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के 4 चरण के चुनाव हो चुके हैं. पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे. कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में लॉक है. NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया ने 'बैटलग्राउंड' में राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी, लोकनीति के नेशनल को-ऑर्डिनेटर संदीप शास्त्री और सी वोटर के फाउंडर डायरेक्टर यशवंत देशमुख से तमाम मुद्दों, पर उनकी राय जाननी चाही.
लोकनीति के नेशनल को-ऑर्डिनेटर संदीप शास्त्री ने कहा कि बीजेपी के लिए दक्षिण भारत के राज्यों में पिछले चुनाव में बीजेपी को 29 सीट मिले थे. उसमें कुछ बढ़ोतरी हो सकती है. कर्नाटक में बीजेपी को कुछ नुकसान हो सकता है लेकिन इसकी कमी तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हो सकता है. इसी तरह बीजेपी का प्रदर्शन बहुत हद तक बंगाल के परिणामों पर भी निर्भर करेगा. अभी के नंबर के आसपास बीजेपी रहती है या उससे अधिक होती है वो बंगाल के चुनाव परिणाम पर निर्भर करेगा. बंगाल में कांटे की टक्कर दिख रही है. उसी तरह महाराष्ट्र भी बेहद महत्वपूर्ण है. महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा किसी भी दल के लिए कुछ भी भविष्यवाणी करना कठिन है. क्योंकि इनका कोई पुराना इतिहास ही नहीं है. संदीप शास्त्री ने कहा कि महाराष्ट्र, बंगाल और कर्नाटक के नतीजे ही तय करेंगे कि बीजेपी का आंकड़ा क्या रहता है. इसके साथ ही बिहार और यूपी का प्रदर्शन भी बहुत हद तक निर्णायक साबित हो सकता है. ये पांच राज्य ही तय करेंगे कि कांग्रेस का स्कोर क्या रहेगा और बीजेपी की सीटें कितनी रहती है. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comNDTV BattlegroundLok Sabha Elections 2024BJPCongressटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Lok Sabha Elections 2024 BJP Congress TMC NDA Maharashtra Bengal Karnataka
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Elections: महाराष्ट्र, बंगाल और कर्नाटक में सियासी सरगर्मी; छह राज्यों में PM मोदी, शाह और नड्डा करेंगे प्रचारElections: महाराष्ट्र, बंगाल और कर्नाटक में सियासी सरगर्मी; छह राज्यों में PM मोदी, शाह और नड्डा करेंगे प्रचार
Read more »
'West Bengal में कांटे की टक्कर...': NDTV Battleground में चुनाव पर चर्चा के दौरान बोले एक्सपर्टNDTV Battleground: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर खास चर्चा...
Read more »
अलवर में महिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन, मिनी सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शनAlwar News: अलवर की जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक के सांसद के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला कलेक्टर अलवर को ज्ञापन सौंपा है.
Read more »
