'मरे उनके दुश्मन...', जिगरी यार धर्मेंद्र की उड़ी मौत की फर्जी खबरें तो शत्रुघ्न सिन्हा का फट पड़ा गुस्सा

Dharmendra Health News

'मरे उनके दुश्मन...', जिगरी यार धर्मेंद्र की उड़ी मौत की फर्जी खबरें तो शत्रुघ्न सिन्हा का फट पड़ा गुस्सा
धर्मेंद्र की तबीयतBollywood Actor DharmendraDharmendra Hospital News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर है. शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने मौत की अफवाहों पर नाराजगी जताई. परिवार साथ है. चलिए बताते हैं धर्मेंद्र को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा है.

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है. उनसे मिलने के लिए बॉलीवुड सितारों का तांता लगा हुआ है. सोमवार की रात सलमान खान, गोविंदा से लेकर शाहरुख खान पहुंचे.

तो धर्मेंद्र का पूरा परिवार भी अस्पताल उनका ख्याल रखता नजर आया. इस बीच धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबरें भी उड़ी, जिन्हें देख हेमा मालिनी और ईशा देओल ने जमकर मीडिया और सोशल मीडिया को फटकार लगाई. अब धर्मेंद्र के दोस्त, एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन भी सामने आया है. धर्मेंद्र की झूठी मौत की खबरों को सुनते ही शत्रुघ्न सिन्हा काफी नाराज हुए. उन्होंने कहा कि जब बड़े प्लेटफॉर्म और विश्वसनीय पोर्ट्ल्स ने ऐसी खबरें चलाई तो वह कुछ पल के लिए डर ही गए थे. लेकिन फिर बाद में सच्चाई पता चली कि अभिनेता की हालत स्थिर है. धर्मेंद्र की हालत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा, ‘मैं सुबह उठा तो मैंने कई रिपोर्ट्स में धर्मेंद्र के बारे में पढ़ा. फिर जब बड़े पोर्टल्स और पब्लिकेशंस ने ऐसी बातें कहीं तो एक बार को मैं भी हैरान था. लेकिन सभी ने गलत बातें कही. हर किसी के चहीते धरम जी ठीक है. वह जल्द घर पर होंगे. मरे तो उनके दुश्मन.’ Dharmendra Net Worth: 65 साल में 300 फिल्में, 100 एकड़ में फार्महाउस… अपार धन-संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या बताया शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र की कोई ऑफिशियल टीम नहीं है. जब उनके परिवार व करीबी ने ऐसी बात नहीं कही तो दूसरे क्यों उनकी मौत की फर्जी खबरें उड़ा रहे. ये बिल्कुल गलत और हैरानी भरा. इसी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दोस्त की सलामती की दुआ की और खुशी जताई कि एक्टर की एक लंबी सक्सेसफुल जर्नी रही है. गर्व की बात है कि उनके परिवार में बेटे पोते भी एक्टर बन गए हैं. ईशा देओल ने लगाई थी लताड़ मंगलवार की सुबह धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैल गई. जिसके बाद ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल पोस्ट किया. जहां उन्होंने सभी रिपोर्ट्स को फर्जी बताया और लताड़ लगाते हुए बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

धर्मेंद्र की तबीयत Bollywood Actor Dharmendra Dharmendra Hospital News Dharmendra Death Rumors Dharmendra Family Shatrughan Sinha Reaction Hema Malini Statement

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 13:35:14