महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक दुकानदार को थप्पड़ मारा जिसका वीडियो वायरल हो गया। गृह राज्य मंत्री और शिवसेना विधायक ने मराठी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए मनसे कार्यकर्ताओं का बचाव किया हालांकि कानून हाथ में न लेने की सलाह भी दी। दुकानदार ने बताया कि मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी बोलने पर जोर दिया और धमकी...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मीरा भायंदर इलाके में एमएनएस नेताओं की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एमएनएस से जुड़े कुछ लोगों ने मराठी न बोलने की वजह से एक दुकानदार पर थप्पड़ों की बौछार कर दी थी। गृह राज्य मंत्री ने MNS कार्यकर्ताओं का किया बचाव इस मामले पर खूब राजनीति हो रही है। इसी बीच गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इस मामले पर अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की निंदा करने की बजाय कहा कि मराठी का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात का कोई जिक्र नहीं किया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। दापोली से शिवसेना विधायक ने कहा, महाराष्ट्र में मराठी बोलनी ही होगी। अगर आपको मराठी नहीं आती और आपका रवैया यह है कि 'हम मराठी बिल्कुल नहीं बोलेंगे', तो यह काम नहीं करेगा। आप कह सकते हैं कि 'हम मराठी बोलने की कोशिश करेंगे'। अगर कोई मराठी का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि , हम आरोपियों से यही कहेंगे यह संदेश देंगे कि उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करनी चाहिए, फिर कार्रवाई की जाएगी। क्या है पूरा मामला? बता दें कि जिस दुकानदार पर आरोपियों ने हमला किया था वो 48 वर्षीय बाबुलाल खिमजी चौधरी के रूप में हुई है। बाबुलाल ने पुलिस को जानकारी दी कि घटना लगभग 10:30 बजे की है। कुछ लोग दुकान पर आए और पानी की बोतल मांगने लगे। सभी के कपड़ों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चिह्न बने थे। दुकानदार ने बताया जब आरोपियों से दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनसे हिंदी में बात की, तो वो बहस पर उतारू हो गए। वो कर्मचारी को गाली देने लगे और मराठी न बोलने पर धमकी भी दी। उनमें से 2 लोग मेरे पास आए और कहा कि जो भी यहां काम करेगा उसे मराठी आनी चाहिए। दुकानदार ने यह भी बताया कि मैंने एमएनएस के कार्यकर्ताओं से कहा कि दुकान में ज्यादातर कर्मचारी दूसरे राज्यों से हैं और उन्हें मराठी नहीं आती है। ऐसे में उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि सबको मराठी जरूर आनी चाहिए। महाराष्ट्र में मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक दुकानदार को थप्पड़ मार दिया !! pic.
twitter.com/JHU6CSVrJM— Sachin Gupta July 1, 2025 एमएनएस ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता दुकान पर पानी लेने गए थे। मगर दुकानदार बहुत घमंडी था और कह रहा था कि महाराष्ट्र में सारी भाषाएं बोली जाती हैं। इसे लेकर ही उसकी कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। यह भी पढ़ें: Maharashtra Hindi Row: भाषा विरोध में एक हुए ठाकरे भाई, बोले- महाराष्ट्र में हिंदी नहीं थोपने देंगे
Marathi Language Dispute Shopkeeper Slapped MNS Mira Bhayandar MNS Assault Hindi Speakers Targeted Maharashtra MNS Workers Slapping Shopkeeper Maharashtra Language Enforcement Row Political Reaction MNS Assault Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिलिंद एकबोटे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, 'अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा'मिलिंद एकबोटे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, 'अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा'
Read more »
एयर होस्टेस बनना है सपना? जानें कितने सालों तक होती है Air Hostess की नौकरी, कब होते रिटायर्डAir Hostess Work: क्या आपको पता है एयर होस्टेस की नौकरी कितने सालों तक होती है. अगर नहीं, तो पढ़ें ये खबर..
Read more »
Trending Quiz: क्या आपको पता, आसमान में भी बहती है एक नदी ?Interesting Facts: क्या आपको पता कि धरती ही नहीं बल्कि आसमान में भी एक नदी बहती है? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर..
Read more »
GK Quiz: दुनिया की पहली ATM मशीन किसने बनाई?UPSC Interview Question: क्या आपको पता है दुनिया की पहली एटीएम मशीन किसने बनाई थी? अगर नहीं तो इस खबर में जानें जवाब.
Read more »
BTech में Lateral Entry क्या है? जानें कौन, कहां और कैसे ले सकता है एडमिशनWhat is BTech Lateral Entry: क्या आपको पता है बीटेक में Lateral Entry क्या होती है? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर.
Read more »
Mira Road Assault: मराठी नहीं बोलने पर थप्पड़ मामले ने पकड़ा तूल, संजय निरुपम की फडणवीस से कड़े एक्शन की मांगMira Road Assault: मुंबई की मीरा रोड पर मराठी नहीं बोल पाने पर एक गुजरात के बिजनेसमैन की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता संजय निरुपम ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री फडणवीस से कार्रवाई की मांग की है। निरुपम ने कहा है कि कार्रवाई नहीं हुई तो गैर मराठी भारी खतरे में आ...
Read more »
