'भारत तुम्‍हें धो डालेगा', पाकिस्‍तान को T20 World Cup 2026 से हटने की मिली चेतावनी

T20 World Cup 2026 News

'भारत तुम्‍हें धो डालेगा', पाकिस्‍तान को T20 World Cup 2026 से हटने की मिली चेतावनी
T20 World CupKris SrikkanthIndia Vs Pakistan
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 53%

पाकिस्‍तान को भारत के हाथों बुरी तरह हार की शर्म से बचने के लिए टी20 वर्ल्‍ड कप से हटने की चेतावनी मिली है। भारत के पूर्व कप्‍तान ने मजाकिया लहजे में पाकिस्‍तान के लिए चेतावनी जारी की। 1983 वर्ल्‍ड कप विजेता टीम के सदस्‍य ने कहा कि भारतीय टीम के सामने अधिकांश टीमें घबरा रही हैं और मेन इन ब्‍ल्‍यू का शानदार फॉर्म न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20...

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान कृष श्रीकांत ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और मजाकिया अंदाज में पाकिस्‍तान को चेतावनी दे डाली। श्रीकांत ने कहा कि पाकिस्‍तान को टी20 वर्ल्‍ड कप से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए ताकि भारत के हाथों करारी शिकस्‍त से बच जाए। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक्‍वी ने हाल ही में बांग्‍लादेश का समर्थन करते हुए टी20 वर्ल्‍ड कप से हटने की धमकी दी थी। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी 2026 से टी20 वर्ल्‍ड कप का आगाज होगा। भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने रविवार को गुवाहाटी में तीसरे टी20 में 154 रन का लक्ष्‍य 10 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का दूसरा सबसे तेज पीछा रहा। श्रीकांत ने क्‍या कहा भारतीय टीम ने 60 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज करके पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'पिछले मैच में भारत ने 15 ओवर में 209 रन बनाए। इस मैच में उन्‍होंने 150 रन 10 ओवर में बना दिए। यह देखकर कई टीमें कह सकती हैं कि हम नहीं आ रहे हैं। आप कप रख लो।' हे पाकिस्‍तान। मत आओ। आपके मोहसिन नक्‍वी इस बारे में बात कर चुके हैं। मत आओ। आपकी धुलाई हो जाएगी। कोलंबो में लगा छक्‍के वाली गेंद मद्रास में गिरेगी। ध्‍यान रहे। सही विकल्‍प होगा दूर रहना। कोई बहाना खोजो और मत आओ। यह लड़के तुम्‍हारी धुनाई कर देंगे। यह प्रदर्शन दुनिया में प्रत्‍येक क्रिकेट टीम के लिए चेतावनी जारी कर रहा है। टी20 में इस तरह का प्रहार, मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। - कृष श्रीकांत, भारत के पूर्व कप्‍तान क्‍या पाकिस्‍तान करेगा बॉयकॉट श्रीकांत का बयान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक्‍वी के बयाने के कुछ दिनों बाद आया, जहां उन्‍होंने कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। नक्‍वी ने आईसीसी की भी आलोचना की कि वो बांग्‍लादेश की मांग पर सहमत नहीं हुए। बांग्‍लादेश ने गुजारिश की थी कि आईसीसी उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित कराए। इन विवादों के बीच पाकिस्‍तान ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के लिए अपने स्‍क्‍वाड का एलान किया। इस तरह पाकिस्‍तान ने संकेत दिया कि वो टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने को तैयार है। बांग्‍लादेश की जगह स्‍कॉटलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप में जगह देने के बाद आईसीसी ने पाकिस्‍तान को भी गंभीर परिणाम की चेतावनी दी। मालूम हो कि भारत और पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ंत होगी। यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Full Schedule OUT: 15 फरवरी को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल आया सामने यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने दिया विवादित बयान, इस भारतीय खिलाड़ी को मारना चाहते हैं मुक्का.

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान कृष श्रीकांत ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और मजाकिया अंदाज में पाकिस्‍तान को चेतावनी दे डाली। श्रीकांत ने कहा कि पाकिस्‍तान को टी20 वर्ल्‍ड कप से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए ताकि भारत के हाथों करारी शिकस्‍त से बच जाए। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक्‍वी ने हाल ही में बांग्‍लादेश का समर्थन करते हुए टी20 वर्ल्‍ड कप से हटने की धमकी दी थी। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी 2026 से टी20 वर्ल्‍ड कप का आगाज होगा। भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने रविवार को गुवाहाटी में तीसरे टी20 में 154 रन का लक्ष्‍य 10 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का दूसरा सबसे तेज पीछा रहा। श्रीकांत ने क्‍या कहा भारतीय टीम ने 60 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज करके पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'पिछले मैच में भारत ने 15 ओवर में 209 रन बनाए। इस मैच में उन्‍होंने 150 रन 10 ओवर में बना दिए। यह देखकर कई टीमें कह सकती हैं कि हम नहीं आ रहे हैं। आप कप रख लो।' हे पाकिस्‍तान। मत आओ। आपके मोहसिन नक्‍वी इस बारे में बात कर चुके हैं। मत आओ। आपकी धुलाई हो जाएगी। कोलंबो में लगा छक्‍के वाली गेंद मद्रास में गिरेगी। ध्‍यान रहे। सही विकल्‍प होगा दूर रहना। कोई बहाना खोजो और मत आओ। यह लड़के तुम्‍हारी धुनाई कर देंगे। यह प्रदर्शन दुनिया में प्रत्‍येक क्रिकेट टीम के लिए चेतावनी जारी कर रहा है। टी20 में इस तरह का प्रहार, मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। - कृष श्रीकांत, भारत के पूर्व कप्‍तान क्‍या पाकिस्‍तान करेगा बॉयकॉट श्रीकांत का बयान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक्‍वी के बयाने के कुछ दिनों बाद आया, जहां उन्‍होंने कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। नक्‍वी ने आईसीसी की भी आलोचना की कि वो बांग्‍लादेश की मांग पर सहमत नहीं हुए। बांग्‍लादेश ने गुजारिश की थी कि आईसीसी उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित कराए। इन विवादों के बीच पाकिस्‍तान ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के लिए अपने स्‍क्‍वाड का एलान किया। इस तरह पाकिस्‍तान ने संकेत दिया कि वो टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने को तैयार है। बांग्‍लादेश की जगह स्‍कॉटलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप में जगह देने के बाद आईसीसी ने पाकिस्‍तान को भी गंभीर परिणाम की चेतावनी दी। मालूम हो कि भारत और पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ंत होगी। यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Full Schedule OUT: 15 फरवरी को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल आया सामने यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने दिया विवादित बयान, इस भारतीय खिलाड़ी को मारना चाहते हैं मुक्का

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

T20 World Cup Kris Srikkanth India Vs Pakistan IND Vs PAK India National Cricket Team Pakistan National Cricket Team Bangladesh Cricket Board BCB PCB BCCI Bangladesh Cricket Team Cricket News Cricket News In Hindi Sports News T20 World Cup News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

விலகியது வங்கதேசம்... ஸ்காட்லாந்துக்கு அடிச்சது ஜாக்பாட் - டி20 உலகக் கோப்பையில் அதிரடி மாற்றம்!விலகியது வங்கதேசம்... ஸ்காட்லாந்துக்கு அடிச்சது ஜாக்பாட் - டி20 உலகக் கோப்பையில் அதிரடி மாற்றம்!ICC T20 World Cup 2026: ஐசிசி டி20 உலகக் கோப்பை தொடரில் இருந்து வங்கதேச அணி விலகியிருப்பதாக தகவல்கள் வெளியாகி உள்ளன.
Read more »

டி20 உலகக் கோப்பை.. பாகிஸ்தான் விலகல்? அடுத்த அதிர்ச்சி! முழு விவரம்டி20 உலகக் கோப்பை.. பாகிஸ்தான் விலகல்? அடுத்த அதிர்ச்சி! முழு விவரம்T20 World Cup Latest News: 2026 டி20 உலகக் கோப்பையில் பாகிஸ்தான் அணி பங்கேற்பது சந்தேகமாகி உள்ளது.
Read more »

T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड कब करेगा अपनी टीम का ऐलान, पोस्ट कर बताया समयT20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड कब करेगा अपनी टीम का ऐलान, पोस्ट कर बताया समयT20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिल गया है. अब वो 7 फरवरी को अपना पहला मैच खेलेगी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

Bangladesh T20 World Cup 2026 Financial Loss: ২৪৮৫০০০০০০ কোটির আচমকাই অপ্রত্যাশিত ধাক্কা! জেদ ধরে বিশ্বকাপ না খেলার ভয়ংকর মাশুল দেবে ইউনূসের দেশ...Bangladesh T20 World Cup 2026 Financial Loss: ২৪৮৫০০০০০০ কোটির আচমকাই অপ্রত্যাশিত ধাক্কা! জেদ ধরে বিশ্বকাপ না খেলার ভয়ংকর মাশুল দেবে ইউনূসের দেশ...The terrible price of stubbornly refusing to play in the ICC T20 World Cup 2026 An unexpected and staggering economic blow to Bangladesh Cricket Board
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित: सलमान आगा कप्तान, 6 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दियाटी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित: सलमान आगा कप्तान, 6 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दियाPakistan ICC T20 World Cup 2026 Squad Announced: Follow Dainik Bhaskar for Complete List.
Read more »

टी20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, फिर भी प्लेयर्स होल्ड पर, क्या अब भी खेला के मूड में पाकिस्तान? पढ़ें 5 पॉइंट्सटी20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, फिर भी प्लेयर्स होल्ड पर, क्या अब भी खेला के मूड में पाकिस्तान? पढ़ें 5 पॉइंट्सPakistan T20 World Cup 2026: बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने पर पाकिस्तान ने बॉयकॉट की चेतावनी दी थी। इसके लिए आईसीसी ने उसे फटकार भी लगाई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:22