'भारत पर करें भरोसा': दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो, सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

Greater Noida News

'भारत पर करें भरोसा': दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो, सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
Greno Semicon India 2024Prime Minister Narendra ModiIndia Chip Should Be In Every Device

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट मे आयोजित सेमीकॉन-2024 का शुभारंभ करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मेरा सपना है दुनिया की हर डिवाइस में भारत ीय चिप हो: पीएम उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का आठवां देश है जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़ा यह आयोजन हो रहा है। इसी वर्ष लाल किले से कहा था कि मेरा सपना है दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो। सेमीकंडक्टर पावर हाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा वह सब करने वाला है। क्रिटिकल मिनरल के और इसके ओवरसीज अधिग्रहण के लिए क्रिटिकल मिनरल मिशन की घोषणा की है।क्रिटिकल मिनरल को कस्टम ड्यूटी से छूट हो, ब्लाक्स की माइनिंग की ऑक्शन हो, इस पर तेजी से काम हो रहा है। अगली पीढ़ी के लिए चिप्स तैयार होंगे: पीएम प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस में सेमी कंडक्टर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए भी हम काम कर रहे हैं। हम आईआईटी के साथ साझेदारी कर रहे हैं। जिससे हमारे तकनीशियन न सिर्फ वर्तमान के लिए चिप बनाएं बल्कि अगली पीढ़ी के लिए भी चिप्स तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजाइनिंग की दुनिया में 20 फीसदी योगदान भारत करता है। इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम 85 हजार तकनीशियनों, इंजीनियरों और रिसर्च करने वालों की वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं। भारत का फोकस अपने छात्रों और पेश्वरों को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर पर है। हमारी ऊर्जा दोनों दिशा में: पीएम प्रधानमंत्री ने चिप सेक्टर के उद्यमियों से कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आपका नाता डायोड से जरूर पड़ता है। इसमें ऊर्जा सिर्फ एक दिशा में जाती है लेकिन भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में खास डायोड है। यहां हमारी ऊर्जा दोनों दिशा में जाती है। आप निवेश करते हैं और वैल्यू पैदा करते हैं। वहीं सरकार आपको स्थायी नीतियां और व्यापार में सुविधा देती है। सेमीकंडक्टर की आपकी इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड सर्किट से जुड़ी हुई है और भारत भी आपको इंटीग्रेटेड परिवेश देता है। सरकार की नीतियों से 1.

5 ट्रिलियन रुपये का निवेश आया प्रधानमंत्री ने कहा कि मंगलवार को अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की पहली बैठक हुई । इस फाउंडेशन से भारत के रिसर्च परिवेश को नई दिशा मिलेगी। भारत ने वन ट्रिलियन रुपये का विशेष रिसर्च फंड बनाया है। मैन्यूफैक्चिरिंग इकाई लगाने के लिए 50 फीसदी सहायता भारत सरकार दे रही है। राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर मदद कर रही हैं। इन्हीं नीतियों के कारण ही कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा के निवेश इस क्षेत्र में हो चुके हैं। आज कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। सेमीकॉन इंडिया आयोजन के तहत फ्रंट एंड फैब्स, डिस्पले फैब्स, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, कंपाउंड सेमीकंडक्टर, सेंसर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। भारत में 360 डिग्री एप्रोच के साथ काम हो रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Greno Semicon India 2024 Prime Minister Narendra Modi India Chip Should Be In Every Device Global Recession India Noida News In Hindi Latest Noida News In Hindi Noida Hindi Samachar ग्रेटर नोएडा ग्रेनो सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की चिप हर डिवाइज में हो वैश्विक मंदी भारत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi: 'वैश्विक कंपनियां भारत में निवेश की इच्छुक', बैंकों की स्थिति-कृषि क्षेत्र पर क्या बोले पीएम? जानेंPM Modi: 'वैश्विक कंपनियां भारत में निवेश की इच्छुक', बैंकों की स्थिति-कृषि क्षेत्र पर क्या बोले पीएम? जानेंPM Speech: 'वैश्विक कंपनियां भारत में निवेश की इच्छुक', बैंकों की स्थिति और कृषि क्षेत्र पर क्या बोले पीएम?
Read more »

मलेशिया के पीएम आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा परमलेशिया के पीएम आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा परमलेशिया के पीएम आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर
Read more »

भारत आए मलेशिया प्रधानमंत्री का पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत, देखें तस्वीरेंभारत आए मलेशिया प्रधानमंत्री का पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत, देखें तस्वीरेंभारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 19 से 21 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं.
Read more »

Fintech Fest: 'हमारी फिनटेक विविधता को देखकर दुनिया हैरान', फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदीFintech Fest: 'हमारी फिनटेक विविधता को देखकर दुनिया हैरान', फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदीFintech Fest: 'हमारी फिनटेक विविधता को देखकर दुनिया हैरान', फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी
Read more »

चिप का 'चैंपियन' बनेगा इंडिया, जानिए सिंगापुर में किस मिशन पर हैं पीएम मोदीचिप का 'चैंपियन' बनेगा इंडिया, जानिए सिंगापुर में किस मिशन पर हैं पीएम मोदीSemiconductor: इलेक्ट्रोनिक उत्पाद की मेमोरी ऑपरेट करने का काम करता है सेमीकंडक्टर, जानें सारी खासियत
Read more »

SEMICON India 2024: 'सेमीकॉन इंडिया' में अश्विनी वैष्णव ने कही बड़ी बात, पीएम मोदी ने किया सम्मेलन का उद्घाटनSEMICON India 2024: 'सेमीकॉन इंडिया' में अश्विनी वैष्णव ने कही बड़ी बात, पीएम मोदी ने किया सम्मेलन का उद्घाटनबुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का उद्घाटन किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-29 16:49:56