'बुलेटप्रूफ कार के बिना नहीं चल सकता, कब गोली... ', राशिद खान का छलका दर्द

राशिद खान News

'बुलेटप्रूफ कार के बिना नहीं चल सकता, कब गोली... ', राशिद खान का छलका दर्द
Rashid Khanअफगानिस्तान क्रिकेटAfghanistan Cricket
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 28 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 126%
  • Publisher: 63%

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने खुलासा किया है कि उन्हें अपने देश में सुरक्षा कारणों से बुलेटप्रूफ कार में ही सफर करना पड़ता है. केविन पीटरसन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि सुरक्षा हालात की अनिश्चितता के चलते यह उनके लिए ज़रूरी है.

अफगानिस्तान के क्रिकेट सुपरस्टार राशिद खान ने अपने देश में यात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले असाधारण सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने खुलासा किया कि अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए उन्हें बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राशिद ने बताया कि अफगानिस्तान में उनके लिए आज़ादी से घूमना संभव नहीं है, जिसे सुनकर पीटरसन भी हैरान रह गए. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंजब उनसे पूछा गया कि घर पर उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी कैसी होती है, तो राशिद ने साफ कहा, 'कोई चांस ही नहीं. मैं सामान्य कार में भी नहीं जा सकता. मुझे बुलेटप्रूफ कार ही लेनी पड़ती है. मैं सिर्फ अपनी बुलेटप्रूफ कार में ही सफर करता हूं.'यह भी पढ़ें: अफगानी क्रिकेटर्स की मौत से टूट गए राशिद खान... X के बायो से PSL टीम का नाम हटायाचौंक गए पीटरसनपीटरसन यह सुनकर चौंक गए और उन्होंने पूछा कि इतनी कड़ी सुरक्षा की ज़रूरत क्यों पड़ती है. इस पर राशिद ने बेहद शांत लहजे में समझाया कि भले ही वह सीधे तौर पर किसी के निशाने पर नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा हालात की अनिश्चितता के चलते यह सुरक्षा बेहद ज़रूरी हो जाती है. राशिद ने कहा कि कब आप कहां फंस जाएंगे इसका अंदाजा भी नहीं. कब कौन सी गोली कहां से आए. इसलिए ऐसा करना पड़ता है. Advertisement View this post on Instagram A post shared by Kevin Pietersen | The Switch राशिद ने आगे कहा कि यह गाड़ी खास तौर पर उनके लिए बनवाई गई है और अफगानिस्तान में इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था कोई असामान्य बात नहीं है.बोले-अफगानिस्तान में ये सामान्यराशिद खान ने कहा, बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. अफगानिस्तान में यह एक सामान्य बात है. राशिद की यह बातें उनके घरेलू जीवन और विदेशों में उनके स्टारडम के बीच के गहरे अंतर को उजागर करती हैं. नांगरहार प्रांत में जन्मे राशिद ने युद्धग्रस्त अफगान क्रिकेट परिदृश्य से निकलकर खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 गेंदबाज़ों में शुमार किया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rashid Khan अफगानिस्तान क्रिकेट Afghanistan Cricket बुलेटप्रूफ कार Bulletproof Car सुरक्षा व्यवस्था Security Measures केविन पीटरसन Kevin Pietersen अफगान खिलाड़ी Afghan Cricketer टी20 सुपरस्टार T20 Superstar आईपीएल IPL बिग बैश लीग Big Bash League द हंड्रेड The Hundred सीपीएल CPL क्रिकेट ग्लोबट्रॉटर Cricket Globetrotter अफगानिस्तान सुरक्षा Afghanistan Security

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 21:51:55