बीजेपी ने हमारे 10 विधायकों को पैसे और पद का लालच दिया- कमलनाथ: प्रेस रिव्यू
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि उनके करीब 10 विधायकों को बीजेपी ने फोन कर पार्टी बदलने के लिए पैसे और पद का लालच दिया.अखबार की है. 230 विधान सभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुतम में है.
हालांकि बीजेपी से उसकी सीटों का अंतर ज़्यादा नहीं है. कमलनाथ का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब एक दिन पहले ही बीजेपी ने राज्य विधान सभा में विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की थी. बीजेपी ने ये संकेत भी दिए थे कि वो कांग्रेस सरकार से फ्लोर टेस्ट की मांग भी कर सकती है.मुलायम-अखिलेश को राहत आय से अधिक संपत्ति मामले में समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव को राहत मिली है.समेत कई अखबारों में ये खबर है. सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि उसे दोनों नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कोई सबूत नहीं मिले, इसलिए आय से अधिक संपत्ति मामले में शुरुआती जांच को बंद कर दिया गया है.इस मामले में याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि वो सीबीआई से स्टेटस रिपोर्ट ले. इस मामले में 2007 में जांच के आदेश दिए गए थे और 2008 में सीबीआई ने केस दर्ज होने लायक सबूत मिलने की बात कही थी, लेकिन बाद में इस जांच को बंद कर दिया गया था.चुनाव आयोग ने मंगलवार को 2:1 के बहुमत से फैसला किया कि आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलों के अंतिम आदेश में अल्पमत की राय को शामिल नहीं किया जाएगा.अखबार के मुताबिक फैसले में ये भी कहा गया कि अल्पमत की राय को पहले की तरह सिर्फ आंतरिक फाइलों में ही दर्ज किया जाएगा. दरअसल चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने तीन बार मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा को चिट्ठी लिखकर कहा था कि अगर अल्पमत की राय को आदेशों में शामिल नहीं किया गया तो वो आचार सहिंता उल्लंघन से जुड़ी बैठकों में शामिल नहीं होंगे. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद ये कहा जा रहा है कि अशोक लवासा आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के मामलों की कार्यवाही में नहीं जाना जारी रखेंगे.प्रवर्तन निदेशालय ने अपने मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों के मीडिया एवं पत्रकारों से बातचीत पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.अखबार के मुताबिक आदेश के अनुसार इन निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर 'दंडात्मक कार्रवाई' की जाएगी. आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन कर्ज़ मामले में चंदा कोचर और उनके पति से चल रही पूछताछ के बारे में लगातार खबरें लीक होने को लेकर यह कार्रवाई की गई है.इमेज कॉपीरइटमज़बूत घरेलू खपत और निवेश से साल 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है.संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है. संयुक्त राष्ट्र की 2019 मध्य के लिए विश्व आर्थिक स्थिति तथा संभावना रिपोर्ट में दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय उत्पादन में दो तिहाई हिस्सेदारी रखने वाले भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2018 में 7.2 फीसदी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: महिला बीजेपी प्रवक्ता ने खोया आपा, मणिशंकर को बताया 'दो टके का नेता'बीजेपी की महिला प्रवक्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को 'बेहूदा' और 'दो टके का नेता' करार दिया है।
Read more »
गोडसे ने एक मारा, कसाब ने 72 और राजीव ने 17000 मारे: बीजेपी सांसदबीजेपी सांसद ने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से की है।उन्होंने कहा राजीव गांधी को सबसे क्रूर करार दिया है। कटील ने कहा 'गोडसे ने एक को मारा, कसाब (आतंकवादी) ने 72 को लेकिन राजीव गांधी ने 17000 लोगों को मारा।
Read more »
महात्मा गांधी को लेकर विवादित पोस्ट लिखने वाले एमपी बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र पार्टी से सस्पेंडमध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने फेसबुक पर लिखा था, 'राष्ट्रपिता थे,लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के, भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ो पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक.'
Read more »
बापू को बताया 'PAK का राष्ट्रपिता', BJP ने कर दिया सस्पेंडLoksaba Elections 2019: सौमित्र ने सोशल मीडिया पर इस बाबत एक पोस्ट किया था, जिस पर उनकी पार्टी स्थाई सदस्यता निलंबित कर दी गई। साथ ही उन्हें सात दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।
Read more »
VIDEO: वारिस पठान ने बीजेपी नेता को धमकाया- साइलेंट हो जा, वरना देश वायलेंट हो जाएगा....विधायक वारिस पठान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भाजपा नेताओं पर खूब निशाना साधा। उन्होंने गोडसे को देशभक्त कहने पर भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भी खूब आलोचना की।
Read more »
बीजेपी पर हत्या का शक जता घिरे केजरीवाल, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायतबीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दिल्ली बीजेपी के नेता विजेंद्र गुप्ता पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप भी लगाया था.
Read more »
MP: अल्पमत में है कमलनाथ सरकार, बीजेपी ने राज्यपाल को लिखा खतइस संबंध में नेता-प्रतिपक्ष और भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ''हम राज्यपाल को खत लिखकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि यहां कई अहम मुद्दे हैं...मध्य प्रदेश सरकार अपने आप गिर जाएगी. मुझे खरीद-फरोख्त में कोई यकीन नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि इसका समय आ गया है और जल्दी ही ये चली जाएगी.''
Read more »
कमलनाथ का आरोप- भाजपा ने हमारे 10 विधायकों को पैसे और पद का लालच दियाकहा- भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग कर रही 'अगर अभी भी भाजपा ये चाहती है तो हम एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे' | elections results 2019 mp cm kamalnath says exit polls are source of entertainment bjp celebrating
Read more »
