'बिहार में 160 सीटें जीतेगा NDA', सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे पर भी बोले अमित शाह

Amit Shah News

'बिहार में 160 सीटें जीतेगा NDA', सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे पर भी बोले अमित शाह
NDA Bihar ElectionsBihar Elections 2025Seat Sharing NDA
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा। शाह ने सीट बंटवारे पर सहमति और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न नेता है, न...

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। इससे पहले अमित शाह ने बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं और अब वह जीत को लेकर आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं। दैनिक जागरण के साथ बातचीत में उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की चर्चा की और बताया कि इस चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतने जा रहा है। उन्होंने जंगलराज को लेकर तेजस्वी यादव पर हमले पर भी अपनी बात रखी। बिहार में सक्रियता बढ़ाने पर अमित शाह ने कहा कि पिछले चुनाव परिणामों में दुष्प्रचार का असर दिखा था। इसलिए शुरुआत से ही हम इस बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़े थे कि इस बार राजग मजबूत सरकार बनाएगा। अमित शाह का मानना है कि NDA 160 से ज्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाएगा। इसके साथ ही जीत का मार्जिन भी बढ़ेगा। सबसे बड़ी पार्टी कौन होगी? इस पर अमित शाह ने कहा कि यह दूसरे चरण के रफ्तार पकड़ने पर पता चलेगा। जंगलराज का मुद्दा क्यों गूंजा बिहार चुनाव प्रचार में NDA के नेताओं ने जंगलराज का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि क्या सरकार विकास के मंत्र से जीत का भरोसा थोड़ा कम हो गया है, जो 20 साल पुराने जंगलराज की याद दिलानी पड़ी? इस पर अमित शाह ने कहा कि बिहार की जो तबाही हुई है, उस तबाही का मूल कारण ही जंगलराज है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की राजनीतिक-आर्थिक सभी गतिविधियों में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान था। सिविल सर्विस के सबसे ज्यादा बच्चे सफल होकर बिहार से आते थे। शिक्षा के मामले में बिहार टाप के तीन-चार राज्यों में रहा करता था। उस बिहार को लालू-राबड़ी शासन ने 15 साल के अंदर बिल्कुल गर्त में डालकर बीमारू राज्य बनाने का काम किया। जब तक कानून और व्यवस्था ठीक नहीं होती, कोई राज्य विकास नहीं कर सकता है। विकास की अवधारणा, विकास को जमीन पर उतारना और अच्छी कानून-व्यवस्था एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब तक हम जंगलराज की जनता को याद नहीं दिलाते हैं, हमारे विकास की गारंटी का कोई मतलब नहीं है। जंगलराज को हमने समाप्त किया और इसे अब नहीं आने देंगे। उसके आधार पर ही विकास की गारंटी पर विश्वास बन सकता है और विकास हुआ भी है। 'जंगलराज राजद का कल्चर' अमित शाह चुनावी रैली में कहा था कि लालू का बेटा अगर सीएम बनता है तो अपहरण, रंगदारी और वसूली, ये चीजें शुरू होंगी और इनके तीन नए मंत्री बनेंगे। सवाल पूछा गया कि क्या एक पिता के कर्मों को पुत्र से जोड़ना सही है, यह पर्सनल अटैक नहीं लगता है? इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि राजद ने जितने भी टिकट बांटे हैं, लालू के घर पर प्रत्याशी को बुलाया गया। लालू के आशीर्वाद के साथ फोटो खिंचवाकर दिखाया गया। लालू और उनके बेटे एक ही घर में रहते हैं। राबड़ी भी उसी घर में रहती हैं। जंगलराज व्यक्ति के साथ जुड़ा हुआ नहीं है। पार्टी के कल्चर के साथ जुड़ा है। 'लट्ठ रैली' का कांसेप्ट आज भी राजद में है। तो मैं नहीं मानता कि कोई बदलाव हुआ। NDA की जीत पर बिहार का सीएम कौन होगा? इस सवाल पर देखिए अमित शाह ने कहा मैंने बहुत स्पष्टता से साफ कहा है कि हम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और इसमें कोई कन्फ्यूज जैसी बात ही नहीं है। शायद इस बात को विपक्ष के द्वारा उठाया जा रहा है। अगर जीते तो बिहार के लिए क्या करेंगे? अमित शाह ने कहा कि हमने तो जो कहा है, वह किया है। जब मोदी 1.

25 लाख करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए देने की बात बोलते थे, तो कांग्रेस ने मखौल उड़ाया था। आज मोदी के शासन में 13.15 लाख करोड़ रुपये हमने बिहार को दे दिए हैं और व्यक्तिगत योजनाओं के लाभ अलग हैं। हमारे संकल्प हैं हर जिले में मेगा स्किल पार्क बनेगा। स्वरोजगार को बढ़ाएंगे। सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी और स्वरोजगार मिलकर कुल एक करोड़ युवाओं को हम रोजगार देंगे। हर जिले में नया औद्योगिक पार्क बनाएंगे। 100 एमएसएमई पार्क बनाएंगे। 50 हजार कुटीर उद्योग लगाएंगे। डिफेंस कारिडोर और सेमीकंडक्टर क्लीन मैन्युफैक्चरिंग की भी बिहार में अब शुरुआत होने वाली है। हमने 1.41 करोड़ जीविका दीदी में प्रत्येक को 10 हजार रुपये सीड मनी दी। अब वह सीड मनी का उपयोग करके 25-25 जीविका दीदी इकट्ठा होकर समूह बनाएंगी और हम दो लाख रुपये और देंगे हर जीविका दीदी को। मछुआरों की राशि भी हम बढ़ाकर नौ हजार तक करेंगे। इन शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट और मेट्रो पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर, इन चारों एयरपोर्ट को हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने जा रहे हैं। जो दुनियाभर में बिहारी रहते हैं, उनको बिहार आने-जाने के लिए अब दिल्ली या मुंबई नहीं उतरना पड़ेगा। बिहार के चार शहरों में मेट्रो चलने वाली हैं, सात नए एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कालेज भी बनेंगे। और एक बहुत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पीएम ने मोदी -3.0 के पहले ही बजट में रखा है और वह है 'बाढ़ मुक्त बिहार'। कोसी के खेतों तक पहुंचेगा पानी कोसी, गंडक और गंगा, चाहे बिहार में अकाल हो, लेकिन ये बाढ़ लेकर आती हैं। अकाल से भी बिहार पीडि़त होता है और बाढ़ से भी। हम सिंचाई का पूरा नेटवर्क बनाने की प्लानिंग कर चुके हैं और इसके लिए 24 हजार करोड़ रुपये की पूंजी भारत सरकार देगी। बिहार में कैसे हुआ सीट बंटवारा? NDA गठबंधन में लोजपा को मनमुताबिक सीटें मिली हैं। इसको लेकर अमित शाह से पूछा गया कि क्या लोजपा दबाव बनाने में सफल रही, जिससे आपको सीटें बढ़ानी पड़ीं? इस पर शाह ने कहा कि यह गलतफहमी है। इनकी छह लोकसभा सीटें हैं और बिहार में औसतन पांच विधानसभा से एक लोकसभा सीट बनती है। इस तरह उनकी 30 सीटें बनती थीं और हमने 29 दी हैं। मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का एक-एक लोकसभा सदस्य है और हमने उन्हें पांच-पांच विधानसभा सीटें दी हैं। मगर एक परसेप्शन मीडिया गढ़ देता है और उस परसेप्शन को बचाने के लिए मीडिया उसे खींचता रहता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

NDA Bihar Elections Bihar Elections 2025 Seat Sharing NDA Bihar Chief Minister Face NDA Victory Claim Indian Politics Political News India Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'14 नवंबर को NDA 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा...', बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले बोले अमित शाह'14 नवंबर को NDA 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा...', बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले बोले अमित शाहबिहार चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि NDA से 4 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं. अमित शाह ने साफ किया कि हम सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देते हैं.
Read more »

'बिहार में NDA को मिलेंगी 160 सीटें', पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह का बयान'बिहार में NDA को मिलेंगी 160 सीटें', पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह का बयानबिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले, अमित शाह ने दावा किया कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए ने अपने वादों को पूरा करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है और सरकार 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर भी जल्द कदम बढ़ाएगी। शाह ने ड्रग्स मुक्त भारत का भी वादा...
Read more »

बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद वेट लॉस प्रोसेस थोड़ा आसान हुआ, 105 किलो वजन घटाने बाद मेरा एक्टिंग करियर चमकने लगाबेरियाट्रिक सर्जरी के बाद वेट लॉस प्रोसेस थोड़ा आसान हुआ, 105 किलो वजन घटाने बाद मेरा एक्टिंग करियर चमकने लगा160 किलो के व्यक्ति का वजन घटकर अगर 55 किलो हो जाए तो ये बदलाव किसी को भी चौंका देगा। अभिनेता श्रीप्रसन्ना वडिवेलु ने 105 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया।
Read more »

पूर्णिया में JDU नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत: पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप-तेजस्वी आमने-सामने हुए,...पूर्णिया में JDU नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत: पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप-तेजस्वी आमने-सामने हुए,...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

मुंह में घुल जाने वाला 160 मसालों का टुंडा कबाब… क्यों बना रहा है सबको दिवाना?मुंह में घुल जाने वाला 160 मसालों का टुंडा कबाब… क्यों बना रहा है सबको दिवाना?160 मसालों वाला ये टुंडा कबाब… मुंह में जाते ही पिघल जाता है, जानें कहां मिलता है ये स्वाद!
Read more »

160 मसालों वाला ये टुंडा कबाब… मुंह में जाते ही पिघल जाता है, जानें कहां मिलता है ये स्वाद!160 मसालों वाला ये टुंडा कबाब… मुंह में जाते ही पिघल जाता है, जानें कहां मिलता है ये स्वाद!अगर आप नॉनवेज के दीवाने हैं और लखनवी स्वाद का असली मज़ा चखना चाहते हैं, तो अलीगढ़ के रसलगंज इलाके में मिलने वाले लखनवी टुंडा कबाब आपके लिए किसी जन्नती जायके से कम नहीं हैं. यह खास पकवान अपनी नज़ाकत, खुशबू और मुलायमियत के लिए पूरे शहर में मशहूर है. हर शाम कबाब की खुशबू पूरे बाज़ार में फैल जाती है और ग्राहकों की भीड़ अपने आप यहां खिंची चली आती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:30