'बर्गर किंग' नाम के इस्तेमाल पर कोर्ट की रोक: पुणे के रेस्टोरेंट के खिलाफ फास्ट फूड कंपनी ने दी थी याचिका, ...

Trademark Case News

'बर्गर किंग' नाम के इस्तेमाल पर कोर्ट की रोक: पुणे के रेस्टोरेंट के खिलाफ फास्ट फूड कंपनी ने दी थी याचिका, ...
Bombay High CourtPune Restaurant Burger KingBurger King Corporation
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Pune Burger King Trademark Case; Follow Bombay High Court Latest News, Decisions On Dainik Bhaskar.

पुणे के रेस्टोरेंट के खिलाफ फास्ट फूड कंपनी ने दी थी याचिका, 2011 से चल रहा मामलाबॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को अंतरिम आदेश में पुणे के एक रेस्टोरेंट को 'बर्गर किंग' नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया। यह आदेश तब तक लागू रहेगा जब तक कि अमेरिका बेस्ड फर्म बर्गर किंग की ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती। जस्टिस ए.

एस. चंदुरकर और राजेश पाटिल की बेंच ने कहा कि बर्गर किंग कॉर्पोरेशन की अपील पर सुनवाई जरूरी है। कोर्ट ने दोनों पार्टिज को आदेश दिया कि वे अपील के निपटारे तक पिछले 10 सालों के ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और टैक्स डॉक्यूमेंट पेश करने की तैयारी करें। बर्गर किंग के ट्रेडमार्क को लेकर पुणे के रेस्टोरेंट का मामला पहली बार 2011 में कोर्ट में पहुंचा था। पुणे के एक रेस्टोरेंट ने बर्गर किंग नाम का इस्तेमाल किया था, जिसे कंपनी ने अपनी ट्रेडमार्क का उल्लंघन बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी थी।कंपनी ने इसी साल अगस्त में हाईकोर्ट में एक अपील दायर की थी, जिसमें पुणे की एक कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। इसी महीने पुणे की कोर्ट ने रेस्टोरेंट के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप वाले मुकदमे को खारिज कर दिया था। बर्गर किंग कॉर्पोरेशन ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर पुणे के रेस्टोरेंट ओनर्स- अनहिता ईरानी और शापूर ईरानी से 'बर्गर किंग' नाम कोर्ट का फैसला आने तक इस्तेमाल ना करने की अपील की थी।अगस्त में हाईकोर्ट ने कंपनी की ओर से फाइल अपील की सुनवाई शुरू की थी। तब हाईकोर्ट ने पुणे कोर्ट के 2012 के अंतरिम आदेश को एक्सटेंड कर दिया था जिसमें रेस्टोरेंट को 'बर्गर किंग' नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई थी। फास्ट-फूड कंपनी ने अपील में कहा कि पुणे के इस रेस्टोरेंट के समान नाम के चलते उसके रेवेन्यू सहित उसके नाम और रेप्युटेशन को नुकसान हो रहा है।इससे पहले 2011 में पुणे की कोर्ट ने बर्गर किंग की ओर से फाइल याचिका को खारिज कर दिया था। तब कोर्ट ने कहा था कि पुणे का यह स्टोर 1992 से ऑपरेट हो रहा है। जबकि इसके 22 साल बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में अपना पहला स्टोर शुरू किया था।बर्गर किंग के वकील हिरेन कामोद ने पुणे कोर्ट के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बर्गर किंग का भारत में 400 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं, जिनमें अकेले पुणें में 6 स्टोर्स हैं।इंदौर में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन पर कोर्ट का फैसला:फूड प्रोडक्ट कंपनी के नाम से बन रहा था नकली उत्पाद, कोर्ट ने दिए कार्रवाई के निर्देश इंदौर शहर के एक फूड प्रोडक्ट का अन्य कंपनी द्वारा कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन पर दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने ऑर्डर जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक राजशाही फूड प्रोडक्ट्स, इंदौर के द्वारा बनाए जा रहे मिष्ठान के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के उल्लंघन के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नकली माल बनाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।कहा- कांग्रेस सिर्फ अडाणी मुद्दे पर अटकी; PM 13-14 दिसंबर को दोनों सदनों को संबोधित करेंगेप्राधिकरण अफसरों से बैठक के बाद समझौता हुआ, दोपहर में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी थीनिर्मला-रूपाणी 4 को विधायक दल की बैठक करेंगे, शाह के साथ आज पवार-फडणवीस की बैठक38 की दवा 1200 रुपए में, डॉक्टर तय करतेMP में 48 घंटे बाद बारिश के आसारदो दिन बाद राजधानी लखनऊ में बदलेगा मौसमबिलासपुर में फेंगल का असर...हल्की बारिश की संभावनाकम होने के बजाय बढ़ रहा आगरा का तापमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Bombay High Court Pune Restaurant Burger King Burger King Corporation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फर्जी जमीन के सौदे का दिया झांसा, और ले ली चाचा की जान, 3 हत्यारे गिरफ्तारफर्जी जमीन के सौदे का दिया झांसा, और ले ली चाचा की जान, 3 हत्यारे गिरफ्तारआदेश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित चाचा की बेशकीमती एक बीघा जमीन को फर्जी बैनामा कर किसी तीसरे व्यक्ति के नाम बेच दी थी.
Read more »

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट की वैधता बरकरार रखी: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पलटा; चीफ जस्टिस बोले थे- ...सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट की वैधता बरकरार रखी: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पलटा; चीफ जस्टिस बोले थे- ...Supreme Court UP Madarsa Education Board Act 2004 Judgment Update 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा अधिनियम को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी।
Read more »

Spotlight पर The Sabarmati Report की Starcast, हिन्दी के इस्तेमाल पर बोले फिल्म के कलाकारSpotlight पर The Sabarmati Report की Starcast, हिन्दी के इस्तेमाल पर बोले फिल्म के कलाकारSpotlight पर The Sabarmati Report की Starcast, हिन्दी के इस्तेमाल पर बोले फिल्म के कलाकार
Read more »

DNA: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर इंसाफ पर लगाया ब्रेक, दी कड़ी चेतावनीDNA: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर इंसाफ पर लगाया ब्रेक, दी कड़ी चेतावनीसुप्रीम कोर्ट ने सरकारों के बुलडोजर इंसाफ पर रोक लगाई है। अधिकारियों को सीमा में रहने की चेतावनी दी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ा, चीन से मदद की अपीलपरमाणु युद्ध का खतरा बढ़ा, चीन से मदद की अपीलबाइडेन के यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत देने के बाद रूस ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की अपनी सीमा बदल दी है.
Read more »

संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को किसी भी कार्रवाई से रोकासंभल की शाही जामा मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को किसी भी कार्रवाई से रोकासुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संभल की शाही जामा मस्जिद मामले पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के आगे की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:27:19