'बंगाल में बैलट से चुनाव करा लें, पता चल जाएगी हैसियत', ललन सिंह के 'बूथ लूट' वाले बयान पर आरजेडी का पलटवार...

Election Reforms News

'बंगाल में बैलट से चुनाव करा लें, पता चल जाएगी हैसियत', ललन सिंह के 'बूथ लूट' वाले बयान पर आरजेडी का पलटवार...
चुनाव सुधारEVM Reliabilityचुनाव में ईवीएम
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

JDU के ललन सिंह के आरोपों पर RJD सांसद अभय कुमार सिन्हा ने लोकसभा में NDA के परिवारवाद, EVM, VVPAT पारदर्शिता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए.

नई दिल्ली. लोकसभा में चुनाव सुधार ों पर चर्चा के दौरान जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह द्वारा कांग्रेस और विपक्ष पर किए गए हमलों का राष्ट्रीय जनता दल ने करारा जवाब दिया है. आरजेडी सांसद अभय कुमार सिन्हा ने सदन में मोर्चा संभालते हुए न केवल ईवीएम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए, बल्कि एनडीए के ‘ परिवारवाद ’ और ‘सुशासन’ के दावों की भी पोल खोल दी.

सिन्हा ने सत्ता पक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें अपनी लोकप्रियता पर इतना ही भरोसा है, तो ईवीएम हटाकर बैलट पेपर से चुनाव करा लें, असली ‘हैसियत’ पता चल जाएगी. ललन सिंह द्वारा विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाने पर पलटवार करते हुए अभय सिन्हा ने एनडीए के भीतर चल रही ‘रिश्तेदारी की राजनीति’ का कच्चा चिट्ठा खोल दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ललन सिंह जी अभी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, लेकिन हमने अभी हाल के चुनावों में देखा है कि आपके गठबंधन में टिकट कैसे बंटे. एक पति अपनी पत्नी को सिंबल दे रहा था, एक ससुर अपनी बहू को टिकट थमा रहा था. कहीं समधी अपनी समधन को तो कहीं मामा अपने भांजे को उम्मीदवार बना रहा था. उन्होंने मंत्रिमंडल गठन पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “लोकतंत्र की दुहाई देने वाले यह बताएं कि एक व्यक्ति बिना किसी सदन का सदस्य हुए मंत्री पद की शपथ कैसे ले रहा था? क्या यह नैतिकता है?” ’20 साल से सत्ता में हैं, फिर भी रो रहे जंगलराज का रोना’ बिहार में ‘जंगलराज’ के बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले जुमले पर आरजेडी सांसद ने सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, आप बिहार में पिछले 20 सालों से सत्ता में हैं. दो दशक राज करने के बाद भी अगर आप आज भी ‘जंगलराज-जंगलराज’ चिल्ला रहे हैं, तो यह आपकी नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है. अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष के पुराने इतिहास को कोसना अब बंद कीजिए. वीवीपैट और चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल अभय सिन्हा ने समस्तीपुर की घटना का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, समस्तीपुर में वीवीपैट की पर्चियां लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी मिलीं. जब हंगामा हुआ तो चुनाव आयोग ने सफाई दी कि यह ‘मॉक पोल’ की पर्चियां थीं. मेरा सीधा सवाल है- अगर वे पर्चियां महज मॉक पोल की थीं और कोई गड़बड़ी नहीं थी, तो फिर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों की गई? अधिकारियों को सस्पेंड करना यह साबित करता है कि दाल में कुछ काला था और पारदर्शिता संदिग्ध है. ‘वोट नहीं, सरकारी पैसों से जनादेश खरीदा गया’ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का एक बड़ा आरोप लगाते हुए सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं था, बल्कि सरकारी इंतजाम से वोट खरीदने की साजिश थी. उन्होंने सदन को बताया, 6 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद चुनाव के बीचों-बीच सरकार ने महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी. क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं था? क्या चुनाव आयोग को यह दिखाई नहीं दिया, या फिर उन्हें ‘न देखने’ की अनुमति नहीं थी? उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को ब्लैकमेल किया गया. उनसे कहा गया कि फंड और मानदेय तभी मिलेगा, जब वे एक ‘विशेष दल’ का साथ देंगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

चुनाव सुधार EVM Reliability चुनाव में ईवीएम NDA Governance एनडीए सुशासन Family Politics परिवारवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

EVM-VVPAT Case: SC ਨੇ VVPAT ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਰੀਆਂ ਪਟੀਸ਼ਨਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਖਾਰਜ, ਬੈਲਟ ਪੇਪਰ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰੱਦEVM-VVPAT Case: SC ਨੇ VVPAT ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਰੀਆਂ ਪਟੀਸ਼ਨਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਖਾਰਜ, ਬੈਲਟ ਪੇਪਰ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰੱਦEVM-VVPAT Case: SC ਨੇ VVPAT ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਰੀਆਂ ਪਟੀਸ਼ਨਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਖਾਰਜ, ਬੈਲਟ ਪੇਪਰ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰੱਦ
Read more »

EVM-VVPAT Verification Case: EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं कीं खारिजEVM-VVPAT Verification Case: EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं कीं खारिजSurpeme Court Verdict On EVM VVPAT: देश में ईवीएम के जरिए होगा मतदान, शीर्ष अदालत ने ईवीएम वीवीपीएटी से जुड़ी सभी याचिकाओं को किया खारिज
Read more »

क्या है VVPAT और इसे लेकर क्यों है विवाद? SC ने इसे लेकर अपने फैसले में क्या कहाक्या है VVPAT और इसे लेकर क्यों है विवाद? SC ने इसे लेकर अपने फैसले में क्या कहाEVM पर आने वाली कुल लागत में प्रत्येक VVPAT पर 16000 रुपये शामिल है.
Read more »

'EVM हैक का रोना अभी से शुरू हो गया', BJP-JDU का RJD पर पलटवार'EVM हैक का रोना अभी से शुरू हो गया', BJP-JDU का RJD पर पलटवारआरजेडी आईटी सेल के इंचार्ज नितेश कार्तिकेय और आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर राजभवन में ईवीएम हैकर्स को ठहराने का आरोप लगाया था.
Read more »

समस्तीपुर VVPAT पर्ची केस: JDU समर्थकों ने जारी किया CCTV फुटेज, RJD पर लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर VVPAT पर्ची केस: JDU समर्थकों ने जारी किया CCTV फुटेज, RJD पर लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट पर्ची फेंके जाने के मामले में नया मोड़ आया है. जेडीयू प्रत्याशी और मंत्री विजय चौधरी के समर्थकों ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरजेडी पर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत सरायरंजन के एक सफाईकर्मी ने मॉक पोल की वीवीपैट पर्चियां चोरी कीं.
Read more »

17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:35:55