आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की उत्तर भारत के इन राज्यों में शूटिंग करेंगे आमिर खान, लोकेशन की तलाश जारी
आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की उत्तर भारत के इन राज्यों में शूटिंग करेंगे आमिर खान, लोकेशन की तलाश जारी जनसत्ता ऑनलाइन March 19, 2019 2:10 PM आमिर खान, फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद से ही आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अपने बर्थडे के दिन आमिर खान ने खुलासा किया कि वो 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक बनाएंगे। फिल्म का नाम होगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ जिसे निर्देशित करेंगे अद्वैत चंदन। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में होगी। वायकॉम 18 के साथ करेंगे फिल्म प्रोड्यूस: बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ को आमिर खान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि इससे पहले अद्वैत ने आमिर खान के लिए सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन किया था। गौरतलब है कि अद्वैत फिल्म डायरेक्शन के पहले आमिर खान के मैनेजर थे। आखिर फॉरेस्ट गंप ही क्यों ? इस सवाल के जवाब पर आमिर खान कहते हैं कि 2006 में जब रंग दे बसंती का शूट चल रहा था। उस वक्त अतुल कुलकर्णी ने एक दिन मुझसे पूछा कि मेरी पसंदीदा फिल्म कौन सी है। ऐसे में मैंने जवाब दिया फॉरेस्ट गंप। इस बातचीत के दो हफ्ते बाद ही अतुल ने मुझसे कहा कि उनके पास मेरे लिए एक स्क्रिप्ट है। लेकिन वक्त की वजह से मैं कभी उसे पढ़ नहीं पाया। आखिरकार जब मैंने उसे पढ़ा तो मुझे वो काफी पसंद आई। तब अतुल ने मुझे बताया कि ये फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है। भारत में ही होगी अधिकतर शूटिंग: आमिर कहते है कि स्क्रिप्ट मुझे काफी पसंद आई लेकिन हम इसे बस यूं ही शुरू नहीं कर सकते थे। इसलिए हमने इसके राइट्स लेने का फैसला किया। इस काम में हमें 8 साल लग गए। क्योंकि बिना राइट्स के हम इसे नहीं बना सकते थे। आमिर ने बताया कि अद्वैत इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और इसकी शूटिंग दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और नॉर्थ में ही अधिकतर होगी। इसके साथ ही लोकेशन की तलाश जारी है। 1942: ए लव स्टोरी की थी रिजेक्ट? फिल्म 1942: ए लव स्टोरी के सवाल पर आमिर ने कहा कि वो फिल्म उनको ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी इसलिए उन्होंने उस फिल्म को नहीं किया था। इसपर रिपोर्टर ने कहा कि आपने उस वक्त डेट्स की कमी की बात कही थी। इस पर आमिर हंसते हुए कहते हैं कि हो सकता है उस समय मैंने बहाना बनाया हो। लेकिन अब मैं सच बोल सकता हूं। मैंने डायरेक्टर विनोद से भी कहा था कि उनको ये फिल्म नहीं बनानी चाहिए। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की उत्तर भारत के इन राज्यों में शूटिंग करेंगे आमिर खान, लोकेशन की तलाश जारी जनसत्ता ऑनलाइन March 19, 2019 2:10 PM आमिर खान, फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद से ही आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अपने बर्थडे के दिन आमिर खान ने खुलासा किया कि वो 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक बनाएंगे। फिल्म का नाम होगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ जिसे निर्देशित करेंगे अद्वैत चंदन। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में होगी। वायकॉम 18 के साथ करेंगे फिल्म प्रोड्यूस: बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ को आमिर खान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि इससे पहले अद्वैत ने आमिर खान के लिए सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन किया था। गौरतलब है कि अद्वैत फिल्म डायरेक्शन के पहले आमिर खान के मैनेजर थे। आखिर फॉरेस्ट गंप ही क्यों ? इस सवाल के जवाब पर आमिर खान कहते हैं कि 2006 में जब रंग दे बसंती का शूट चल रहा था। उस वक्त अतुल कुलकर्णी ने एक दिन मुझसे पूछा कि मेरी पसंदीदा फिल्म कौन सी है। ऐसे में मैंने जवाब दिया फॉरेस्ट गंप। इस बातचीत के दो हफ्ते बाद ही अतुल ने मुझसे कहा कि उनके पास मेरे लिए एक स्क्रिप्ट है। लेकिन वक्त की वजह से मैं कभी उसे पढ़ नहीं पाया। आखिरकार जब मैंने उसे पढ़ा तो मुझे वो काफी पसंद आई। तब अतुल ने मुझे बताया कि ये फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है। भारत में ही होगी अधिकतर शूटिंग: आमिर कहते है कि स्क्रिप्ट मुझे काफी पसंद आई लेकिन हम इसे बस यूं ही शुरू नहीं कर सकते थे। इसलिए हमने इसके राइट्स लेने का फैसला किया। इस काम में हमें 8 साल लग गए। क्योंकि बिना राइट्स के हम इसे नहीं बना सकते थे। आमिर ने बताया कि अद्वैत इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और इसकी शूटिंग दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और नॉर्थ में ही अधिकतर होगी। इसके साथ ही लोकेशन की तलाश जारी है। 1942: ए लव स्टोरी की थी रिजेक्ट? फिल्म 1942: ए लव स्टोरी के सवाल पर आमिर ने कहा कि वो फिल्म उनको ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी इसलिए उन्होंने उस फिल्म को नहीं किया था। इसपर रिपोर्टर ने कहा कि आपने उस वक्त डेट्स की कमी की बात कही थी। इस पर आमिर हंसते हुए कहते हैं कि हो सकता है उस समय मैंने बहाना बनाया हो। लेकिन अब मैं सच बोल सकता हूं। मैंने डायरेक्टर विनोद से भी कहा था कि उनको ये फिल्म नहीं बनानी चाहिए। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तो क्या शाहरुख की वजह से आजतक किसी अवॉर्ड शो में नहीं दिखे आमिर खान?– News18 हिंदीकिस्सा 1992 का है. बताया जाता है कि इसी साल के बाद आमिर ने अवॉर्ड फंक्शंस से किनारा कर लिया था. इस साल बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं थीं.
Read more »
तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी को लेकर करीना का बड़ा खुलासाछोटे नवाब तैमूर अली खान का स्टारडम उनके मम्मी-पापा करीना कपूर और सैफ अली खान से भी ज्यादा है। तैमूर अपनी क्यूट अदाकाओं की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर बेबी तैमूर की तस्वीरें काफी पसंद की जाती है। तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर समय वह नैनी के साथ दिखाई देती हैं।
Read more »
Filmafare ने जारी की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, जानिए कौन-कौन है दौड़ में शामिल64th Vimal Filmafare Awards 2019: 64वां विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन 23 मार्च 2019 को होने जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करेंगे।
Read more »
अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणाबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 14 मार्च को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। आमिर के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए आमिर ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी दी है।
Read more »
SHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीसूत्रों की माने तो श्रद्धा कपूर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी परेशान थी क्योंकि वो सायना की बायोपिक के अलावा फिल्म 'छिछोरे' और 'साहो' के लिए शूटिंग कर रहीं.
Read more »
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, अब जौहर ट्रस्ट की जांच के लिए SIT ने डाला डेरासपा सरकार के कार्यकाल में जौहर यूनिवर्सिटी की शुरूआत की गई थी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद आजम खां और उनकी यूनिवर्सिटी सियासी विरोधियों के निशाने पर आ गई.
Read more »
नुसरत भरूचा की हुई सलमान खान के कैंप में एंट्री, आएंगी इस फिल्म में नजरसलमान खान ने कई नए चेहरों को बॉलीवुड में लांच किया है। अब सलमान अपने बैनर तले फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी फेम नुसरत भरूचा को मौका देने जा रहे हैं।
Read more »
भंसाली की फिल्म में सलमान खान की हीरोइन फाइनल, 27 वर्ष छोटी हीरोइन से करेंगे रोमांसभंसाली की फिल्म का नाम होगा 'इंशाल्लाह'। इसमें सलमान खान अकेले हीरो होंगे। इससे उन बातों पर विराम लग गया जिनमें कहा जा रहा था कि शाहरुख खान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
Read more »
