बिहार की राजधानी पटना के एक प्रोग्राम में मंच पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने IAS अफसर से कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम तौर पर तो आए दिन सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. उन्होंने पटना के एक प्रोग्राम में मंच पर बोलते हुए आईएएस अफसर से कुछ ऐसा कहा, जिससे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बोलते ही बोलते नीतीश कुमार IAS अफसर के आगे अपने हाथ दोड़ लिए और पैर पकड़ने की बात करने लगे. अफसर के आगे नीतीश ने क्यों जोड़ा हाथ?मुख्यमंत्री नीतीश मंच पर बोल रहे थे. इसी दौरान भूमि सर्वेक्षण पर बात करना शुरू किए. प्रोग्राम में अपर अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी बैठे हुए थे. नीतीश कुमार ने बोलते हुए कहा, "हम आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं, अपना पैर जोड़ लें कि जुलाई 2025 से पहले भूमि सर्वेक्षण पूरा कर दीजिए. ये काम अगर हो गया होता, तो कितनी खुशी होती बताइए."विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं नीतीश कुमार?नीतीश कुमार ने मंच से गुजारिश करते हुए जुलाई 2025 तक काम करने की बात कही. ऐसा देखकर लगता है कि सीएम नीतीश की नजर में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव है. पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और नीतीश कुमार ने की. बैठक के दौरान संगठन से जुड़ा प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपनी पूरी आस्था जताएगी. जदयू ने 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का संकल्प संगठन से जुड़े प्रस्ताव में लिया है.Advertisementयह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार ने बिहार में स्थापित किया सुशासन...ये लालू का राज नहीं', बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरीपूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हाल ही में एनडीए के बीजेपी की अगुवाई में बिहार चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त की थी. बक्सर के पूर्व सांसद ने कहा था कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए और एनडीए की सरकार बने. उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा था- पार्टी में आयातित माल हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. अब जदयू नेता केसी त्यागी ने इस बयान को लेकर अश्विनी चौबे पर पलटवार किया है.केसी त्यागी ने क्या कहा?जेडीयू महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, '2025 का बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. बीजेपी के बड़े नेता भी यह बात कह चुके हैं. हम छोटे-मोटे बीजेपी नेताओं की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. हम तो पीएम मोदी की बात को मानते हैं. पीएम ने कहा था कि बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. नेतृत्व को लेकर बिहार में कोई कन्फ्यूजन नहीं है'. ये भी देखेंLive TV
Patna Nitish Kumar Ias Nitish Statement Land Survey बिहार पटना नीतीश कुमार आईएएस नीतीश बयान भूमि सर्वेक्षण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NDA Meeting: संसदीय बैठक के दौरान CM Nitish ने Modi के पैर छूकर कहा-हमेशा साथ रहेंगेNDA Meeting: संसदीय बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार जब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तो उन्होंने पैर भी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
घर में कर लें ये काम, कुबेर देव की कृपा से लगेगा धन-दौलत का अंबारघर में कर लें ये काम, कुबेर देव की कृपा से लगेगा धन-दौलत का अंबार
Read more »
शाम को गलती से भी न करें ये 5 काम, वरना पलभर में हो जाएंगे गरीबशाम को गलती से भी न करें ये 5 काम, वरना पलभर में हो जाएंगे गरीब
Read more »
एक बार फिर दिखा नीतीश कुमार का मजाकिया अंदाज, दो मंत्रियों का आपस में टकराया माथाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर से मजाकिया अंदाज देखने को मिला, जब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दो मंत्रियों का सिर आपस में टकरा दिया.
Read more »
रात में सोने से पहले बस ये काम कर लो, हमेशा चमकता रहेगा चेहरा!रात में सोने से पहले बस ये काम कर लो, हमेशा चमकता रहेगा चेहरा!
Read more »
'आप कहेंगे तो आपके पैर भी पकड़ लूंगा', CM नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मुख्य सचिव से क्यों कही यह बात?बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मुख्य सचिव ब्रजेश महरोत्रा से साफ कहा कि जुलाई 2025 तक यह काम हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। सीएम ने काम में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हुए कहा, 'हाथ जोड़कर कह रहा हूं, जमीन सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा करेंगे। पैर पकड़ने को...
Read more »
