'पुलिस अब गुंडों की जगह ले रही', अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे BJP MLC, हाईकोर्ट को लिखा पत्र

BJP MLC Devendra Pratap Singh News

'पुलिस अब गुंडों की जगह ले रही', अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे BJP MLC, हाईकोर्ट को लिखा पत्र
Sultanpur Police ControversyAllahabad High Court LetterRana Ajit Pratap Singh
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

सुल्तानपुर में एक प्रतिष्ठित परिवार को कथित तौर पर फंसाने और 12 लोगों पर इनाम घोषित किए जाने से नाराज बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पुलिस कप्तान इन लोगों की हत्या करना चाहती है.

भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सुल्तानपुर पुलिस और स्थानीय विधायक पर सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 15 मार्च को दो पक्षों में हुए संपत्ति विवाद के बाद पुलिस ने प्रतिष्ठित नेता राणा अजीत प्रताप सिंह और उनके पूरे परिवार, जिसमें एक रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं, को जेल भेज दिया.

एमएलसी का दावा है कि सत्तारूढ़ दल के एक विधायक की साजिश के तहत महज 9 दिनों के भीतर 12 लोगों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया. देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य सचिव गृह और एसपी पर तटस्थ न रहने का आरोप लगाते हुए माननीय न्यायालय से नागरिकों के जीवन की रक्षा करने की गुहार लगाई है. और पढ़ेंअपनों के ही खिलाफ बगावत और गंभीर आरोपदेवेंद्र प्रताप सिंह ने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि सुल्तानपुर के एसपी उन 12 लोगों की हत्या करना चाहते हैं, जिन्हें बड़े अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि पुलिस अब अपराधियों की तरह पेश आ रही है और यह सीधे तौर पर गुंडागर्दी है. एमएलसी के अनुसार, राणा अजीत प्रताप सिंह का परिवार बेदाग रहा है, उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. विधायक ने प्लानिंग के तहत उन्हें फंसाया और खुद वैष्णो देवी की यात्रा पर चले गए.मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच रही ग्राउंड की हकीकतएमएलसी ने सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ तो की, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आम आदमी बहुत दुखी है और मुख्यमंत्री तक जमीनी हकीकत नहीं पहुंच पा रही है. जब व्यवस्था से कोई उम्मीद नहीं बचती, तभी व्यक्ति न्याय के मंदिर का दरवाजा खटखटाता है. उन्होंने साफ किया कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे, चाहे सामने अपनी ही पार्टी का विधायक क्यों न हो. Advertisement इनाम घोषित करने पर उठाए बड़े सवालउत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी साधारण मारपीट की घटना में इतनी जल्दी भारी इनाम घोषित किए गए हैं. देवेंद्र प्रताप सिंह ने इसे सत्ता का खुला दुरुपयोग करार दिया है. उन्होंने हाई कोर्ट को मेल भेजकर आग्रह किया है कि इन नौजवानों के जीने के अधिकार की रक्षा की जाए और पुलिस कप्तान को उनकी जान लेने से रोका जाए. उनका कहना है कि जनप्रतिधि मुख्यमंत्री से मिलते तो हैं, लेकिन कार्रवाई क्या होती है, यह भगवान ही जानता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sultanpur Police Controversy Allahabad High Court Letter Rana Ajit Pratap Singh UP Politics News देवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी सुल्तानपुर पुलिस विवाद राणा अजीत प्रताप सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट पत्र यूपी बीजेपी विवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आरजी कर रेप पीड़िता की मां को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा, 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारीआरजी कर रेप पीड़िता की मां को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा, 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारीWest Bengal BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। बीजेपी की इस लिस्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव...
Read more »

Bengal BJP List: आरजी कर रेप पीड़िता की मां को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा, 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारीBengal BJP List: आरजी कर रेप पीड़िता की मां को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा, 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारीबीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे खास बात यह है कि आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।
Read more »

बंगाल में ‘चुनावी’ रामनवमी, हिंदुओं की हत्या मुद्दा: BJP-हिंदू संगठन 5 दिन जुलूस निकालेंगे, TMC भी तैयार, ब...बंगाल में ‘चुनावी’ रामनवमी, हिंदुओं की हत्या मुद्दा: BJP-हिंदू संगठन 5 दिन जुलूस निकालेंगे, TMC भी तैयार, ब...West Bengal Ram Navami 2026 BJP TMC Rally Political Strategy; Follow West Bengal Assembly Election 2026, Trinamool Congress, Bharatiya Janata Party Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

हत्या के प्रयास का आरोपी बना BJP महामंत्री: लखनऊ में सरकारी टीचर को बनाया मीडिया प्रभारी; महिलाओं को तवज्जो...हत्या के प्रयास का आरोपी बना BJP महामंत्री: लखनऊ में सरकारी टीचर को बनाया मीडिया प्रभारी; महिलाओं को तवज्जो...UP BJP district team formation begins, local leaders protest. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

MLC से इस्तीफा; राज्यसभा में शपथ और खरमास का सियासी ग्रहण, आखिर क्या है Nitish Kumar का प्लान?MLC से इस्तीफा; राज्यसभा में शपथ और खरमास का सियासी ग्रहण, आखिर क्या है Nitish Kumar का प्लान?मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 'समृद्धि यात्रा' समाप्त कर दी है और अब दिल्ली की तैयारी में जुटेंगे। उन्हें अगले महीने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेनी है और वे जल्द ही विधान परिषद से इस्तीफा देंगे।
Read more »

EXCLUSIVE: बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को 3-3 हजार, 45 दिन में DA... बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेनिफेस्टो तैयारEXCLUSIVE: बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को 3-3 हजार, 45 दिन में DA... बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेनिफेस्टो तैयारपश्चिम बंगाल चुनाव से पहले BJP अपना मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है, जिसमें DA बकाया 45 दिनों में चुकाने, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये मासिक सहायता देने जैसे बड़े वादे शामिल हैं. पार्टी रोजगार, उद्योग, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बना रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:44:12