अमेरिका ने भारत पर 50 टैरिफ लगाया है जो 27 अगस्त से लागू है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों को चेतावनी दी है जिसमें भारत भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत पुतिन का समर्थन करने की कीमत चुका रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी टैरिफ को अनुचित बताया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार टैरिफ का असर अल्पकालिक...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। US tariffs on India: अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ये टैरिफ गत 27 अगस्त से लागू हो गया है। अमेरिकी टैरिफ का असर कई सेक्टर्स पर देखने को मिलने भी लगा है। इस बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत समेत उन सभी देशों को चेतावनी दी है, जो रूस से तेल खरीदते हैं। दरअसल, गुरुवार को अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने गुरुवार को संकेत देते हुए कहा कि जो भी देश इस समय रूस से तेल खरीदने वाले देशों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत पुतिन का समर्थन करने की कीमत चुका रहा है। 'पुतिन को समर्थन देने की कीमत चुका रहा भारत' अमेरिकी सीनेटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत, चीन, ब्राजील और अन्य देश जो सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को सहारा दे रहे हैं: इस समय आपको कैसा लग रहा है कि आपकी खरीद के कारण बच्चों सहित निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं? भारत पुतिन को समर्थन देने की कीमत चुका रहा है। बाकी देशों को भी जल्द ही भुगतना पड़ेगा। बता दें कि अमेरिकी सीनेटसीटर की ये टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब रूस ने गुरुवार को कीव पर मिसाइलों की बारिश की। इस हमले में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर भी सामने आई। बता दें कि हमलों में शहर में यूरोपीय संघ के राजनयिक मिशन को भी नुकसान पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका पर साधा निशाना इन सब के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल में ही अमेरिका पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय वस्तुओं पर अनुचित और अनुचित टैरिफ लगाए हैं। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद के कारण दंड के रूप में टैरिफ को 50 फीसदी कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारी चिंता इस बात को लेकर है कि लाल रेखाएँ मुख्य रूप से हमारे किसानों और कुछ हद तक हमारे छोटे उत्पादकों के हित में हैं। इसलिए जब लोग कहते हैं कि हम सफल हुए हैं या असफल, तो हम एक सरकार के रूप में अपने किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस पर दृढ़ हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है जिस पर हम समझौता कर सकें। टैरिफ का असर कम समय के लिए ही होगा वहीं, वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका द्वारा थोपे गए टैरिफ का प्रभाव बेहद कम समय के लिए होगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि माना जा रहा है कि 50 प्रतिशत टैरिफ का व्यापार पर, खासकर उन क्षेत्रों पर, असर पड़ेगा जिन पर टैरिफ लागू हैं। अमेरिका में उन्हें कुछ व्यापारिक नुकसान होगा। कपड़ा, रसायन, मशीनरी आदि पर अल्पावधि में असर पड़ेगा, लेकिन यह बहुत दीर्घकालिक नुकसान नहीं होगा। यह भी पढ़ें: 'चूहे का हाथी पर वार करने जैसा', अमेरिकी अर्थशास्त्री ने भारत के खिलाफ ट्रंप टैरिफ पर उठाए सवाल यह भी पढ़ें: Trump Tariffs War: 'चीन को क्यों नहीं दी ऐसी सजा' रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। US tariffs on India: अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ये टैरिफ गत 27 अगस्त से लागू हो गया है। अमेरिकी टैरिफ का असर कई सेक्टर्स पर देखने को मिलने भी लगा है। इस बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत समेत उन सभी देशों को चेतावनी दी है, जो रूस से तेल खरीदते हैं। दरअसल, गुरुवार को अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने गुरुवार को संकेत देते हुए कहा कि जो भी देश इस समय रूस से तेल खरीदने वाले देशों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत पुतिन का समर्थन करने की कीमत चुका रहा है। 'पुतिन को समर्थन देने की कीमत चुका रहा भारत' अमेरिकी सीनेटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत, चीन, ब्राजील और अन्य देश जो सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को सहारा दे रहे हैं: इस समय आपको कैसा लग रहा है कि आपकी खरीद के कारण बच्चों सहित निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं? भारत पुतिन को समर्थन देने की कीमत चुका रहा है। बाकी देशों को भी जल्द ही भुगतना पड़ेगा। बता दें कि अमेरिकी सीनेटसीटर की ये टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब रूस ने गुरुवार को कीव पर मिसाइलों की बारिश की। इस हमले में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर भी सामने आई। बता दें कि हमलों में शहर में यूरोपीय संघ के राजनयिक मिशन को भी नुकसान पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका पर साधा निशाना इन सब के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल में ही अमेरिका पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय वस्तुओं पर अनुचित और अनुचित टैरिफ लगाए हैं। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद के कारण दंड के रूप में टैरिफ को 50 फीसदी कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारी चिंता इस बात को लेकर है कि लाल रेखाएँ मुख्य रूप से हमारे किसानों और कुछ हद तक हमारे छोटे उत्पादकों के हित में हैं। इसलिए जब लोग कहते हैं कि हम सफल हुए हैं या असफल, तो हम एक सरकार के रूप में अपने किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस पर दृढ़ हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है जिस पर हम समझौता कर सकें। टैरिफ का असर कम समय के लिए ही होगा वहीं, वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका द्वारा थोपे गए टैरिफ का प्रभाव बेहद कम समय के लिए होगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि माना जा रहा है कि 50 प्रतिशत टैरिफ का व्यापार पर, खासकर उन क्षेत्रों पर, असर पड़ेगा जिन पर टैरिफ लागू हैं। अमेरिका में उन्हें कुछ व्यापारिक नुकसान होगा। कपड़ा, रसायन, मशीनरी आदि पर अल्पावधि में असर पड़ेगा, लेकिन यह बहुत दीर्घकालिक नुकसान नहीं होगा। यह भी पढ़ें: 'चूहे का हाथी पर वार करने जैसा', अमेरिकी अर्थशास्त्री ने भारत के खिलाफ ट्रंप टैरिफ पर उठाए सवाल यह भी पढ़ें: Trump Tariffs War: 'चीन को क्यों नहीं दी ऐसी सजा' रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी
India Russian Oil Imports Lindsey Graham India Warning India US Trade Relations S Jaishankar US Tariffs US India Trade War Russian Oil Sanctions India Putin Support American Senator Lindsey Graham 50 Percent Tariff
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ के जवाब में 1971 की घटना का दिया हवालाकांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ के जवाब में 1971 की घटना का दिया हवाला
Read more »
Trump ने भारत पर फिर फोड़ा टैरिफ बमDonald Trump ने भारत पर फोड़ा टैरिफ का दूसरा बम, 25 से बढ़ाकर 50% किया टैक्स
Read more »
'अमेरिका हम पर धौंस जमा रहा, मोदी का विरोध क्यों नहीं', तेजस्वी का ट्रंप टैरिफ पर पीएम से सवालDonald Trump Tariff : राजद नेता तेजस्वी यादव ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को व्यापारिक धौंस बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर की कथित चुप्पी पर सवाल उठाया है।
Read more »
भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- सेमिडकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगेभारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- सेमिडकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे विदेश US Prez Donald Trump announce 100 Percent Tariff for Semiconductor
Read more »
ट्रंप की कृपा से पाकिस्तान के हाथ लगा 'खजाना', लेकिन भारत की बढ़ गई टेंशन, क्या सरकार लेगी कोई फैसला?Trump Tariffs and Basmati Rice: भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर ट्रंप ने पाकिस्तान को बड़ा 'खजाना' दे दिया है। पाकिस्तान पर भारत के मुकाबले काफी कम टैरिफ है।
Read more »
Tariff Row: अमेरिका ने जारी की भारत पर लगने वाले एक्स्ट्रा टैरिफ की अधिसूचना, कल से 50 प्रतिशत हो जाएगा आयात शुल्कTariff Row: अमेरिका ने जारी की भारत पर लगने वाले एक्स्ट्रा टैरिफ की अधिसूचना, कल से 50 प्रतिशत हो जाएगा कुल टैक्स US Officially Notify additional Tariff of 25 Percent विदेश
Read more »
