'पी गए थे 10 KG गोबर', एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने वाले अरविंद शर्मा व रामकुमार गौतम के मिले दिल; अब उमरा प्रेम

Panchkoola-Politics News

'पी गए थे 10 KG गोबर', एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने वाले अरविंद शर्मा व रामकुमार गौतम के मिले दिल; अब उमरा प्रेम
Cow DungArvind SharmaRamkumar Gautam
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 112%
  • Publisher: 53%

हरियाणा विधानसभा में हाल ही में हुए विवाद को खत्म करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ.

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में चार दिन पहले एक-दूसरे पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और विधायक रामकुमार गौतम ने विवाद पर विराम लगाने का प्रयास किया है। होली पर फिर से दिल मिलने और कटुता को मिटाने का संदेश देते हुए भाजपा के दोनों ब्राह्मण नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर एक-दूसरे को सम्माननीय बताया है। साथ ही कहा कि हम दोनों भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। लोग भाईचारा खराब न करें। दादा गौतम ने यह भी कहा कि जो भी एपिसोड विधानसभा में मेरे और डॉ.

अरविंद शर्मा के बीच हुआ है, उसको लेकर मेरे पास बहुत लोगों के फोन आए हैं और दुख प्रकट किया है। मैं चाहता हूं कि कोई भी ऐसा काम न करें जिससे भाईचारा बिगड़े और पार्टी कमजोर हो। हम दोनों पर देश की सेवा करने की जिम्मेदारी है और हम मिलकर करेंगे। इसलिए किसी भी बात को तूल न दें। हम पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। हमारा काम देश की सेवा करने का है। 'पूरी जिंदगी हमने ईमानदारी से काम किया' वहीं, अरविंद शर्मा ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा कि रामकुमार गौतम हमारे सम्माननीय नेता हैं और बड़े भाई की तरह हैं। हमने उनका पूरा सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। हमने जिंदगी में कभी घमंड नहीं किया और न किसी से झगड़ा किया। न किसी से तू-तू, मैं-मैं की। पूरी जिंदगी हमने ईमानदारी से काम किया है। कोई हम पर ऊंगली नहीं उठा सकता। हमेशा जाति-पाति से ऊपर उठकर काम किया है। हमने कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिससे ब्राह्णण समुदाय और सर्वसमाज की पगड़ी पर कोई आंच आए। 'मेरे रिश्तेदार के भी पैसे नहीं दिए' दरअसल 12 मार्च को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गोहाना की जलेबियों पर शुरू हुई बहस के बाद मंत्री अरविंद शर्मा और विधायक रामकुमार गौतम भिड़ गए थे। बात बढ़ी तो सहकारिता और पर्यटन मंत्री एवं गोहाना के भाजपा विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने गौतम की ओर इशारा कर कह दिया कि इनके बारे में कई चर्चाएं हो रही हैं। यह तो शर्त लगाकर 10 किलो गोबर तक पी गए थे। इस पर रामकुमार गौतम ने पलटवार करते हुए अरविंद शर्मा का नाम लेकर भरे सदन में कहा कि ये न जाने कितनों के पैसे लेकर मार गए। मेरे रिश्तेदार के भी पैसे नहीं दिए। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दोनों नेताओं की बहस को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया, लेकिन उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ी हुई है। मंत्री पर आरोपों की जांच के लिए विधानसभा में कांग्रेस वॉकआउट भी कर चुकी है। यह भी पढ़ें- Haryana BJP: हरियाणा में भाजपा को कल मिलेंगे 27 नए जिलाध्यक्ष, 15 की होगी छुट्टी; क्या है पूरी प्रक्रिया?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Cow Dung Arvind Sharma Ramkumar Gautam Allegations Reunited Love Arvind Sharma Ramkumar Gautam Love Haryana Politics Haryana Haryana News Haryana BJP Arvind Sharma Ramkumar Gautam Controversy Reconciliation Unity Brotherhood Political Leaders State Assembly Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वेलेंटाइन डे: डिजिटल प्यार से सावधान रहें!वेलेंटाइन डे: डिजिटल प्यार से सावधान रहें!वेलेंटाइन डे पर डिजिटल प्रेम के साथ होने वाले संभावित खतरों के बारे में एक खास रिपोर्ट।
Read more »

अब इस सेलिब्रिटी के रिश्तों में खटास, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोपअब इस सेलिब्रिटी के रिश्तों में खटास, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोपअब इस सेलिब्रिटी के रिश्तों में खटास, बात पहुंची पुलिस के पास, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
Read more »

होलिका दहन: कोडरमा में यहां तैयार हो रही गोबर की लकड़ी... कीमत महज ₹10/kgहोलिका दहन: कोडरमा में यहां तैयार हो रही गोबर की लकड़ी... कीमत महज ₹10/kgहोलिका दहन के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे पेड़, कोडरमा में यहां तैयार हो रही गोबर की लकड़ी... कीमत महज ₹10/kg
Read more »

'भाषा सेतु होनी चाहिए, युद्ध का कारण नहीं', स्टालिन पर भड़के जयंत चौधरी'भाषा सेतु होनी चाहिए, युद्ध का कारण नहीं', स्टालिन पर भड़के जयंत चौधरीराष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लेकर तमिलनाडु सरकार द्वारा हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाने पर अब शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन पर पलटवार किया है.
Read more »

अमेरिका में भारतीय परिवार ने लिया नया घर, गौमाता संग किया गृह प्रवेश, ऐसे निभाई परंपरा दिल छू गया VIDEOअमेरिका में भारतीय परिवार ने लिया नया घर, गौमाता संग किया गृह प्रवेश, ऐसे निभाई परंपरा दिल छू गया VIDEOसोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है.
Read more »

गोहना की जलेबी से शुरू चर्चा गोबर तक पहुंची...विधानसभा में भिड़े हरियाणा के मंत्री अरविंद शर्मा-राम कुमार गौतम-वीडियोगोहना की जलेबी से शुरू चर्चा गोबर तक पहुंची...विधानसभा में भिड़े हरियाणा के मंत्री अरविंद शर्मा-राम कुमार गौतम-वीडियोArvind sharma Vs Ram Kumar Gautam: हरियाणा विधानसभा में राज्य के मंत्री पंडित अरविंद शर्मा और बीजेपी के ही विधायक राम कुमार गौतम के बीच गोबर के मुद्दे पर बहस हो गई। अध्यक्ष समझाते रहे लेकिन दादा राम कुमार गौतम शर्मा के आरोपों पर तमतमा गया। उन्होंने शर्मा पर फ्रॉड करने के आरोप लगा दिए। यह विवाद चर्चा में आ गया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:09:19