'पत्नी IAS, रिश्तेदार विधायक...', IPS पूरन कुमार के लिए ASI ने सुसाइड नोट में लिखी थीं ये बातें

IPS Pooran Kumar News

'पत्नी IAS, रिश्तेदार विधायक...', IPS पूरन कुमार के लिए ASI ने सुसाइड नोट में लिखी थीं ये बातें
Rohtak ASIIAS Officer WifeMLA Brother-In-Law
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

रोहतक के एक एएसआई ने आईपीएस पूरन कुमार पर उनकी आईएएस पत्नी और विधायक साले के प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। एएसआई ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिससे सच्चाई सामने आ सके। शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, यह मामला तूल पकड़ सकता...

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा में सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के आठ दिन बाद मंगवार को रोहतक पुलिस के 51 साल के एएसआई संदीप लाठर ने दोपहर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस बीच उन्होंने वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। सुसाइड नोट और करीब छह मिनट 29 सेंकड के वीडियो में उन्होंने पूरन कुमार को भ्रष्टाचारी बताया और सच्चाई सामने लाने का अनुरोध किया। एडीजीपी पूरन कुमार पर संदीप लाठर ने उन पर क्या आरोप लगाए हैं। आइए, सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं। 6.

29 मिनट का वीडियो, पांच पेज के नोट में ये हैं आरोप 50 करोड़ की डील: आईपीएस पूरन कुमार पर हत्या के एक केस में रिश्वत लेने और राव इंद्रजीत को बचाने के लिए 50 करोड़ रुपये की डील करने की बात कही। जातीय आधार पर ट्रांसफर, पोस्टिंग: आइजी रहते पूरन कुमार ने ऑफिस में कर्मचारियों की जाति जानकर उन्हें हटाया और अपनी पसंद के भ्रष्ट लोगों को नियुक्त किया। वसूली रैकेट: पूरन कुमार के तैनात किए अधिकारी कर्मियों ने रिश्वत और वसूली का रैकेट चलाया। एक व्यापारी को धमकाने और उससे पैसे मांगने की बात कही गई। राजनीतिक मिलीभगत: संदीप ने कहा कि पुरन कुमार की पत्नी आइएस है और साला विधायक, दूसरे सदस्य एक आयोग के सदस्य हैं, उनकी ताकत से भ्रष्टाचार किया। आइएएस लॉबी की मिलीभगत: आरोप लगाया है कि आईएएस लाबी डीजीपी शत्रुजीत कपूर को हटाकर मलाई खाने की साजिश कर रही है, देश की व्यवस्था को नष्ट कर रही है। इसी वीडियो में चार बार भगत सिंह का जिक्र कर कहा- मैं उनका फैन हूं, भ्रष्टाचार खत्म करने की लड़ाई में पहली आहुति मैं अपनी दूंगा । तबादलों के बदले यौन शोषण: वीडियो संदीप ने कहा कि तबादलों की मांग पूरी करने के बदले महिला पुलिसकर्मियों का आईजी ऑफिस में यौन शोषण किया जाता था। आईपीएस पूरन की शह में ये काम हो रहा था। गवाहियों का जिक्र: संदीप ने वीडियो में बताया पूरन कुमार के गनमैन सुशील ने खुद बताया कि उसने रिश्वत के पैसे गाड़ी के डैशबोर्ड में छोड़े थे, इस गाड़ी का ड्राइवर तब साथ था । दोनों को इसके बाद ही नोटिस देकर पूछताछ की थी। व्यापारी को धमकाने की साजिश: संदीप के अनुसार एक व्यापारी पहले से ही गुंडों की धमकी झेल रहा था, लेकिन पुलिस ही उसे और परेशान कर रही थी। उसने टीम को जांच मिलने के बाद आरोपितों की वीडियो और वायस रिकॉर्डिंग की थी। पूरन के परिवार पर आरोप: संदीप ने आरोप लगाया कि जब आरोपी वरिष्ठ आईपीएस पूरन कुमार को समझ आ गया कि उसका भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा, बदनामी होगी और परिवार की राजनीति प्रभावित होगी, तब उसने आत्महत्या की । अब पूरन का परिवार उनकी मौत को उछाल रहा है, दूसरा रंग दे रहा है ताकि परिवार से जांच हट सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rohtak ASI IAS Officer Wife MLA Brother-In-Law Corruption Allegations Abuse Of Power Police Investigation Haryana Politics Government Official Misconduct Rohtak Police Rohtak News Rohtak Latest News Rohtak News In Hindi Rohtak Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा IPS सुसाइड केस, पोस्टमॉर्टम पर पेंच फंसा: IAS पत्नी DGP कपूर को हटाने पर अड़ीं; तेलंगाना के डिप्टी C...हरियाणा IPS सुसाइड केस, पोस्टमॉर्टम पर पेंच फंसा: IAS पत्नी DGP कपूर को हटाने पर अड़ीं; तेलंगाना के डिप्टी C...हरियाणा के सीनियर आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस का आज सातवां दिन हैं। सरकार और परिवार के बीच गतिरोध के कारण आईपीएस के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। उनकी आईएएस पत्नी पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर को हटाने पर अड़ी हुई
Read more »

हरियाणा IPS सुसाइड, DGP छुट्‌टी पर भेजे गए: आज राहुल गांधी और चिराग पासवान आएंगे; कमेटी के अल्टीमेटम के 48 ...हरियाणा IPS सुसाइड, DGP छुट्‌टी पर भेजे गए: आज राहुल गांधी और चिराग पासवान आएंगे; कमेटी के अल्टीमेटम के 48 ...हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। दिवंगत IPS की IAS पत्नी, DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी की मांग
Read more »

IPS वाई पूरण कुमार के घर पहुंचे राहुल गांधी, IAS अमनीत और उनके परिवार से कर रहे बातचीत, जानें अपडेटIPS वाई पूरण कुमार के घर पहुंचे राहुल गांधी, IAS अमनीत और उनके परिवार से कर रहे बातचीत, जानें अपडेटलोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। वाई पूरण कुमार ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। राहुल गांधी का यह दौरा दिवंगत अधिकारी के परिवार को सांत्वना देने के लिए...
Read more »

Haryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरHaryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरएएसआई ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचारी अफसर था। उसके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद हैं। जातिवाद का सहारा लेकर उनसे सिस्टम को हाईजैक किया।
Read more »

Haryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistHaryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistAmid the ongoing controversy over Haryana IPS officer Y. Puran Kumar’s suicide in Chandigarh last week, investigation officer Sandeep Lathar also took his own life on Tuesday. He reportedly left behind a three-page suicide note and a video before s
Read more »

IPS सुसाइड और ASI आत्महत्या में क्या कनेक्शन? संदीप की मौत से उठे 6 सवालIPS सुसाइड और ASI आत्महत्या में क्या कनेक्शन? संदीप की मौत से उठे 6 सवालहरियाणा में IPS अधिकारी पूरन कुमार की सुसाइड की गुत्थी अब और पेचीदा हो गई है. पूरन कुमार की मौत के बाद आज हरियाणा पुलिस के एक ASI ने भी खुदकुशी कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ASI ने अपनी जान देने का कारण IPS पूरन कुमार के खिलाफ जांच की मांग को बताया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:37:02