'नॉटिंग हिल' के साथ करीना कपूर खान ने पुरानी यादों में लगाया गोता
'नॉटिंग हिल' के साथ करीना कपूर खान ने पुरानी यादों में लगाया गोतामुंबई, 28 नवंबर । बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर हमेशा से एक्टिव रही हैं। वह अपनी पसंद और नापसंद हमेशा अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर 1999 में रिलीज हुई फिल्म नॉटिंग हिल से एक दृश्य शेयर किया है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का जो सीन शेयर किया है उसमें फिल्म की स्टार कास्ट ग्रांट और रॉबर्ट एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।साल 1999 में रोजर मिशेल के निर्देशन में बनी नॉटिंग हिल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी रिचर्ड कर्टिस ने लिखी है। फिल्म में राइस इफांस, एम्मा चेम्बर्स, टिम मैकइनर्नी, जीना मैककी और ह्यू बोनेविले भी सहायक भूमिकाओं में हैं। एक ब्रिटिश पुस्तक विक्रेता और एक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री के बीच यह एक रोमांटिक प्रेम कहानी है, जो लंदन के नॉटिंग हिल जिले में उसकी दुकान में आती है। करीना के करियर पर एक नजर डालें तो वह फिलहाल अपनी हालिया रिलीज सिंघम अगेन की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म में उन्होंने अवनि के रूप में अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर जीवंत किया है। रोहित शेट्टी की इस कॉप ड्रामा में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी हैं। वह हंसल मेहता के निर्देशन में बनी द बकिंघम मर्डर्स में भी नजर आईं। इसमें अभिनेत्री ने एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है। करीना ने कई साल डेटिंग के बाद 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से मुंबई में शादी की थी। साल 2016 में उनके पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ और 2021 में उनके दूसरे बेटे जेह ने जन्म लिया।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सलवार-कुर्ता पहन बनठन कर घर से निकलीं Kareena Kapoor, 44 में चेहरे का ग्लो देख हटाए नहीं हटेगी नजरKareena Kapoor Video: करीना कपूर खान ने सलवार-कुर्ता पहन जबरदस्त अंदाज दिखाया है. करीना कपूर ने 44 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दीपावली पर करीना कपूर ने दिखाई 'हैलोवीन' के रात की झलकदीपावली पर करीना कपूर ने दिखाई 'हैलोवीन' के रात की झलक
Read more »
पति की बांहों में रोमांटिक हुई पटौदी परिवार की बहू, समंदर किनारे किया Kiss, फैंस फिदाकपूर परिवार की लाडली बेटी और पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर खान इन दिनों विदेश में पति सैफ और बच्चों संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं.
Read more »
सुहाना खान और आर्यन खान के बचपन की तस्वीरें वायरल, पिता शाहरूख खान भी दिखे साथ, आपने देखी क्या?बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपने पिता और भाई के साथ अपनी बचपन की यादें और पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
Read more »
कौन हैं ये यूट्यूबर? जिनके साथ फोटो लेने को परेशान करीना के बेटे, सैफ लाइन में लगेसैफ अली खान-करीना कपूर ने दोनों बेटों के साथ रविवार को मुंबई में अमेरिकन यूट्यूबर्स मिस्टर बीस्ट, लोगन पॉल और KSI का इवेंट अटेंड किया.
Read more »
पैपराजी की फ्लैश से परेशान हुआ Jeh, मॉम Kareena Kapoor ने फिर जो किया दिल जीत लेगा Videoकरीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने बेटे जेह (Jeh) के साथ गाड़ी में बैठकर निकलीं तो पैपराजी ने उन्हें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
