'नीले ड्रम' की धमकी से डरा पति, पत्नी को प्रेमी संग आशीर्वाद देकर विदा किया, तीन बेटियों को भी साथ ले गई

Bulandshahar-General News

'नीले ड्रम' की धमकी से डरा पति, पत्नी को प्रेमी संग आशीर्वाद देकर विदा किया, तीन बेटियों को भी साथ ले गई
Bulandshahar NewsUP NewsUP Love Affair
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 53%

बुलंदशहर में एक पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ थाने से विदा किया। पत्नी जो बुलंदशहर की रहने वाली है अपनी तीन बेटियों को भी साथ ले गई। पति ने बताया कि पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देती थी और उसके अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने यह फैसला लिया। पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान किया...

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। क्षेत्र के एक गांव में स्वजन ने एक महिला को प्रेमी युवक संग पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। इस पर महिला ने एसडीएम कोर्ट से प्रेमी युवक की जमानत कराई और दोबारा थाने पहुंची। थाने में मौजूद पति ने महिला को घर चलने को कहा, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पति ने आशीर्वाद देते हुए पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। पत्नी अपने साथ तीन बेटियों को भी ले गई। पति का आरोप है कि पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरठ में हुए नीले ड्रम जैसी घटना करने की धमकी देती थी। उसने अपनी व परिवार की सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक राजू का विवाह दस वर्ष पूर्व जयंती देवी से हुआ था। दंपती के तीन पुत्री हैं। सात वर्षीय बड़ी पुत्री, पांच वर्षीय दूसरी व तीन वर्षीय तीसरी पुत्री हैं। ट्रक चालक राजू काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। मंगलवार रात करीब 12 बजे पड़ोसी 35 वर्षीय निशांत 35 वर्षीय पत्नी के घर पहुंचा। युवक को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए स्वजन ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक निशांत को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। बुधवार को युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जयंती ने प्रेमी युवक की जमानत करा ली। इसके बाद महिला तीन बेटियों व प्रेमी युवक को लेकर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ट्रक चालक है। वह कभी-कभी गांव में आता है। उसके पड़ोसी निशांत से करीब चार साल से अवैध संबंध है। वह प्रेमी युवक के साथ रहना चाहती है। पत्नी के थाने पहुंचने की सूचना पर ट्रक चालक पति भी थाने पहुंचा। ट्रक चालक पति ने अपनी पत्नी से वापस घर चलने की काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर थाना परिसर में पति ने पत्नी व प्रेमी युवक को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया। थाना परिसर से महिला अपनी बेटियों को लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका पति देखता ही रह गया। पति का आरोप है कि पत्नी को पहले भी समझाया था, लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरठ में नीले ड्रम जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी देती थी। उसने अपनी व परिवार की सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल अभी तलाक की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहसिन अहमद का कहना है कि महिला के परिजन की सूचना पर पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी। उसका शांति भंग में चालान किया गया था। इसके बाद की युवक की एसडीएम कोर्ट से जमानत हो गई थी। युवक के महिला के साथ जाने की जानकारी नहीं है।.

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। क्षेत्र के एक गांव में स्वजन ने एक महिला को प्रेमी युवक संग पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। इस पर महिला ने एसडीएम कोर्ट से प्रेमी युवक की जमानत कराई और दोबारा थाने पहुंची। थाने में मौजूद पति ने महिला को घर चलने को कहा, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पति ने आशीर्वाद देते हुए पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। पत्नी अपने साथ तीन बेटियों को भी ले गई। पति का आरोप है कि पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरठ में हुए नीले ड्रम जैसी घटना करने की धमकी देती थी। उसने अपनी व परिवार की सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक राजू का विवाह दस वर्ष पूर्व जयंती देवी से हुआ था। दंपती के तीन पुत्री हैं। सात वर्षीय बड़ी पुत्री, पांच वर्षीय दूसरी व तीन वर्षीय तीसरी पुत्री हैं। ट्रक चालक राजू काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। मंगलवार रात करीब 12 बजे पड़ोसी 35 वर्षीय निशांत 35 वर्षीय पत्नी के घर पहुंचा। युवक को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए स्वजन ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक निशांत को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। बुधवार को युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जयंती ने प्रेमी युवक की जमानत करा ली। इसके बाद महिला तीन बेटियों व प्रेमी युवक को लेकर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ट्रक चालक है। वह कभी-कभी गांव में आता है। उसके पड़ोसी निशांत से करीब चार साल से अवैध संबंध है। वह प्रेमी युवक के साथ रहना चाहती है। पत्नी के थाने पहुंचने की सूचना पर ट्रक चालक पति भी थाने पहुंचा। ट्रक चालक पति ने अपनी पत्नी से वापस घर चलने की काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर थाना परिसर में पति ने पत्नी व प्रेमी युवक को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया। थाना परिसर से महिला अपनी बेटियों को लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका पति देखता ही रह गया। पति का आरोप है कि पत्नी को पहले भी समझाया था, लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरठ में नीले ड्रम जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी देती थी। उसने अपनी व परिवार की सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल अभी तलाक की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहसिन अहमद का कहना है कि महिला के परिजन की सूचना पर पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी। उसका शांति भंग में चालान किया गया था। इसके बाद की युवक की एसडीएम कोर्ट से जमानत हो गई थी। युवक के महिला के साथ जाने की जानकारी नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bulandshahar News UP News UP Love Affair Love Affair News Husband Allows Wife यूपी की खबर बुलंदशहर की खबर प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका प्रेमिका प्रेमी यूपी में लव अफेयर Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल तो पागल है... चेन्नई में नौकरी करता था पति, पड़ोसी को दिल दे बैठी पत्नीदिल तो पागल है... चेन्नई में नौकरी करता था पति, पड़ोसी को दिल दे बैठी पत्नीदिल तो पागल है... पड़ोसी को दिल दे बैठी खूबसूरत पत्नी, 2 बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार, फोटो लेकर इंसाफ मांग रहा पति
Read more »

शादी के 27 साल बाद देवर के प्यार में पागल हुई महिला, गहने-रुपए लेकर हुई फरारशादी के 27 साल बाद देवर के प्यार में पागल हुई महिला, गहने-रुपए लेकर हुई फरारFatehpur News: शादी के 27 साल बाद देवर के प्यार में पागल हुई महिला, पति-बच्चों को छोड़कर हुई फरार, गहने और रुपए भी ले गई साथ
Read more »

UP: पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया हमला, प्रेमी की मौत, पत्नी लखनऊ रेफरUP: पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया हमला, प्रेमी की मौत, पत्नी लखनऊ रेफरयूपी के गोंडा में एक पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख फावड़े से हमला कर दिया. इस हमले में प्रेमी की मौके पर मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, घायल पत्नी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.
Read more »

नीम करोली से प्रेमानंद जी तक, इन जगहों पर दर्शन करने जरूर जाते हैं कोहली-अनुष्कानीम करोली से प्रेमानंद जी तक, इन जगहों पर दर्शन करने जरूर जाते हैं कोहली-अनुष्काVirat Anushka premananad maharaj: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरों के बीच विराट कोहली मंगलवार को पत्नी अनुष्का शर्मा संग प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे.
Read more »

अब खुशी को मिला बुलेट, 3 साल में ही टूटी लव मैरिज, दरभंगा पर भारी पड़ा दिल्ली वाला आशिकअब खुशी को मिला बुलेट, 3 साल में ही टूटी लव मैरिज, दरभंगा पर भारी पड़ा दिल्ली वाला आशिकबिहार के दरभंगा में एक लव मैरिज तीन साल में टूट गई। दुल्हन को दूसरा प्यार मिल गया। हैरानी की बात ये है कि इस बार ससुर ने ही बहू को उसके प्रेमी के पास भेज दिया। उसके प्रेमी के साथ घर में ही पकड़ लिया गया था। इसके बाद, परिवार और पत्नी की सहमति से पति ने उनकी शादी करा दी और प्रेमी के साथ विदा कर...
Read more »

जीजा ने गुस्से में दीदी पर चलाई गोली, गाल चीरते हुए साले के सीने में लगी थी, गई जान, विदेश भागने की तैयारी में धरायाजीजा ने गुस्से में दीदी पर चलाई गोली, गाल चीरते हुए साले के सीने में लगी थी, गई जान, विदेश भागने की तैयारी में धरायाग्वालियर पुलिस ने साले की हत्या और पत्नी को घायल करने वाले आरोपी पति को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू नामक आरोपी विदेश भागने की फिराक में था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:28:21