UGC NET June 2024 Exam Cancels केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजो में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती PhD में दाखिले के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा NET जून 2024 ने रद्द कर दिया। पेपर रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस ने मोदी...
पीटीआई, नई दिल्ली। यूजीसी-नेट रद्द करने के तुरंत बाद कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार को 'पेपर लीक सरकार' करार दिया और पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री अब जिम्मेदारी लेंगे? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ''नीट परीक्षा पे चर्चा'' कब करेंगे? खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना उधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा यूजीसी-नेट रद्द करने के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की और जवाबदेही तय करने की मांग की। एक्स पर जारी एक पोस्ट में खरगे ने कहा,नरेन्द्र मोदी जी, आप परीक्षाओं पर खूब चर्चा करते हैं, लेकिन नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे? यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के जुनून की जीत है। .
@narendramodi जी, आप परीक्षा पर चर्चा तो बहुत करते हैं, NEET परीक्षा पर चर्चा कब करेंगे? UGC-NET परीक्षा को रद्द करना लाखों छात्र-छात्राओं के जज़्बे की जीत है। ये मोदी सरकार के अहंकार की हार है जिसके चलते उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को रौंदने का कुत्सित प्रयास…— Mallikarjun Kharge June 19, 2024 प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल खरगे ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले कहते रहे कि नीट लीक नहीं हुआ लेकिन जब बिहार, गुजरात और हरियाणा में शिक्षा माफिया की गिरफ्तारी हुई तो मंत्री स्वीकार करते हैं कि कुछ घोटाला हुआ है। उन्होंने पूछा कि नीट परीक्षा कब रद होगी? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार और ढिलाई युवाओं के लिए हानिकारक है। प्रियंका ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में कहा कि क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस ढिलाई की जिम्मेदारी लेंगे। भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?— Priyanka Gandhi Vadra June 19, 2024 छात्रों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: अमित मालवीय उधर, भाजपा नेता अमित मालवीय ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि यूजीसी-नेट में धांधली की भनक लगने के बाद परीक्षा को रद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों से किसी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
Net Not Neet Cancelled Ugc Net Cancelled Neet Ug 2024 Ugc Net 2024 यूजीसी नेट 2024 नीट यूजी 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीट परीक्षा में गड़बड़ी पर NTA ने दी सफाईNEET Paper Fixing Case: नीट परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी पर NTA ने सफाई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
1600 स्टूडेंट्स को फिर देनी होगी नीट यूजी 2024 परीक्षा, एनटीए ने पेपर लीक के आरोपों पर दी यह सफाईएनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार ने कहा है कि नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था। सिर्फ 6 सेंटर पर यह परीक्षा प्रभावित हुई थी जिससे 1600 बच्चे प्रभावित हुए।
Read more »
NEET UG: शिक्षा मंत्री ने दिया नीट के छात्रों को आश्वासन, कहा- सभी चिंताओं का होगा निष्पक्षता से समाधानNEET 2024: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'केंद्र सरकार नीट परीक्षार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more »
'सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर बन गया तो...', NEET परीक्षा मामले में SC ने जाहिर की चिंता; NTA से मांगा जवाबनीट-यूजी 2024 परीक्षा में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर किसी की ओर से 0.
Read more »
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले पर Samrat Choudhary का बड़ा बयान, कहा- इस पर कानून बनाने का चल रहा कामSamrat Choudhary On NEET Paper Leak: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
NEET के बाद अब NET पर छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस बोली- ये पेपर लीक सरकारदेश के विभिन्न शहरों में 18 जून 2024 को आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा को शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदीजी अब तो 'परीक्षा पर चर्चा' कीजिए. NEET परीक्षा को रद्द करना 24 लाख छात्र-छात्राओं के जज़्बे की जीत है. ये मोदी सरकार के अहंकार की हार है.
Read more »
