Raid 2 Release date out: अजय देवगन 'रेड 2' में आईआरएस अमय पटनायक के किरदार में वापसी कर रहे हैं. फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी. वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. फैंस बेहद उत्साहित हैं.
मुंबई. अजय देवगन सुपहिट फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल में आईआरएस अमय पटनायक के किरदार में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. इस फिल्म में वाणी कपूर भी उनके साथ दिखाई देंगी.
वाणी ने भी ‘रेड 2’ का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में अजय का इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं. वह अपनी नजरों से सबकुछ बयां करते नजर आ रहे हैं. उनके बैकग्राउंड में फाइलों के ढेर देखने को मिल रहे हैं, जो एक नई रेड यानी छापेमारी की ओर इशारा कर रहा है. अजय देवगन, वाणी कपूर और फिल्ममेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक ही तरह का कैप्शन लिखा है और बताया कि ‘रेड 2’ 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अजय ने लिखा, “नया शहर. नई फाइल. और अमय पटनायक की एक नई रेड. ‘रेड 2’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को दस्तक दे रही है,” फिल्म में रितेश देशमुख और रजत कपूर भी हैं. अजय देवगन ने शेयर किया रेड 2 का नया पोस्टर. फैंस बेसब्री से कर रहे ‘रेड 2’ का इंतजार फैंस अजय देवगन के ‘रेड 2’ के पोस्टर पर कमेंट्स कर अभी से ही अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. लाल दिल वाले इमोजी कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर मूवी”, “लव यू सो मच आवर गोल्डन हार्ट किंग”, “लुकिंग फॉरवर्ड”, “वेलकम बैक सर”, “कान्ट वेट”, “अनदर अजय देवगन हिट इज कमिंग”, “अमय पटनायक इज बैक!”. अजय देवगन की फिल्म की बदली रिलीज डेट पहले, ‘रेड 2’ 15 नवंबर 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब तारीख बदलकर 1 मई कर दी गई. दिलचस्प बात यह है कि अजय की ‘दे दे प्यार दे 2’ भी 1 मई 2025 को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब यह खुलासा हुआ है कि फिल्म को स्थगित कर दिया गया है और इसके लिए नई रिलीज़ डेट की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी. अजय की ‘रेड 2’ एक सच्ची घटना पर आधारित है. लेकिन पहले पार्ट से बिल्कुल अलग होगी. पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय के अपॉजिट इलियाना डिक्रूज थीं. सौरभ शुक्ला नेगेटिव रोल में थे. अजय ने एक सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया था.
Ajay Devgna Raid 2 Ajay Devgn Vaani Kapoor Movie Raid 2 Poster अजय देवगन Raid 2 रेड 2 Bollywood Sequel बॉलीवुड सीक्वल IRS Officer Role आईआरएस अधिकारी की भूमिका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आपके पास भी है एक से ज्यादा UAN अकाउंट? इन आसान तरीकों से करें मर्ज, PF का पैसा ट्रैक करने में नहीं आएगी दिक्कतEPFO UAN News: जब आप नई कंपनी में जॉइन करते हैं और अपने पुराने UAN की जानकारी नहीं देते हैं, तो नई कंपनी आपके लिए एक नया UAN जनरेट कर देती है.
Read more »
दिल्ली में रविवार को सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान में गिरावटनई दिल्ली में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने के बाद आसमान पूरी तरह साफ रहा। इससे न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Read more »
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ की खूबसूरत जोड़ी ने सबका दिल जीत लियाकबीर बेदी और परवीन दोसांझ ने फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में शिरकत की। कबीर ने स्टाइलिश लुक में और परवीन ने सादे-सिमपल सूट में शानदार दिखा।
Read more »
चंद्रमा के प्रभाव से बदलेगा कन्या राशि का भाग्य, करियर में बढ़ेगी जिम्मेदारी, पार्टनर से करें खुलकर बातVirgo horoscope Today: आज का कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिन रहेगा. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे थोड़ी परेशानी होगी.
Read more »
अजय देवगन की एआई आधारित मीडिया कंपनी शुरू, फिल्म मेकिंग प्रोसेस में आएगी तेजीअजय देवगन की एआई आधारित मीडिया कंपनी शुरू, फिल्म मेकिंग प्रोसेस में आएगी तेजी
Read more »
सिंह राशि के लिए आज का दिन: करियर में होगी बंपर तरक्की, लव लाइफ में नई शुरुआतSingh Rashifal: सिंह राशि के लिए आज का दिन: करियर में होगी बंपर तरक्की, लव लाइफ में आएगी नई शुरुआत
Read more »
