'नया भारत' संकल्प के साथ देश मना रहा 79वां स्वतंत्रता दिवस, सफाईकर्मी और सरपंच लाल किले पर विशेष अतिथि
नई दिल्ली, 15 अगस्त । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को संबोधित करेंगे। Advertismentचूंकि राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में बड़ी प्रगति कर रहा है, इसलिए इस वर्ष के समारोह का विषय नया भारत है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के निमंत्रण पत्र पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटर वॉटरमार्क अंकित है जो नए भारत के संकल्प को और दृढ़ करता है। राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। तय कार्यक्रमानुसार लाल किले पर आगमन पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार उन्हें सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां थल सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के 96 जवानों का गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इस वर्ष गार्ड का संचालन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर ए.
एस. सेखों करेंगे। फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा इस दौरान पीएम मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहयोग करेंगी। इसके साथ ही 1721 फील्ड बैटरी द्वारा स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी, जिसका नेतृत्व मेजर पवन सिंह शेखावत करेंगे। कुल 2,500 छात्र और छात्रा कैडेट और मेरा भारत स्वयंसेवक इस समारोह में भाग लेंगे। ये कैडेट और मेरा भारत स्वयंसेवक प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर बैठेंगे। इस वर्ष लाल किले पर होने वाले समारोह को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें विशेष ओलंपिक 2025 का भारतीय दल, अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं के विजेता, और खेलो इंडिया पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्ली के 50 सफाईकर्मी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा, देशभर से 85 ग्राम सरपंचों को ग्रामीण परिवर्तन में उनके योगदान के लिए स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया है। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक पोशाक पहने 1,500 से अधिक लोगों को भी इस भव्य समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। --आईएएनएस पीएसके/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
79th I-Day: स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर शामिल होंगे 171 खास मेहमानशुक्रवार को दिल्ली के लाल किले में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 12वें बार Лाल किले पर झंडा फहरानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराएँगे। यह उनके लगातार 12वें वर्ष का और गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में एक अनोखा रिकॉर्ड होगा।
Read more »
भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाता है: लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और विशेष गेस्ट्स को सम्मानित करने की तैयारीदेश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से अपना लगातार 12वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन देंगे. 85 गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया है.
Read more »
Independence Day 2025 Live Streaming: 15 अगस्त पर लाल किले से पीएम मोदी की स्पीच कब और कहां देखें लाइव, यहां मिलेगा लिंकIndia Independence Day 2025 Live Streaming: भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मनाने जा रहा है. देश की राजधानी नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार है. इस मौके पर नरेंद्र मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से बतौर प्रधानमंत्री अपना 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे.
Read more »
FASTag Annual Pass की शुरू हुई बुकिंग, 3000 रुपए में होंगी 200 ट्रिप, जानें सबकुछFASTag Annual Pass: भारत ने 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है FASTag Annual Pass.
Read more »
पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस को बताया '140 करोड़ संकल्पों का महापर्व'पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस को बताया '140 करोड़ संकल्पों का महापर्व'
Read more »
