'दोनों इंजन बंद होने से हुआ हादसा', अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बड़ा खुलासा

United States News News

'दोनों इंजन बंद होने से हुआ हादसा', अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बड़ा खुलासा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है. 15 पन्नों की इस रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच 'रन' से हटकर 'कट ऑफ' में चले गए. इससे दोनों इंजन बंद हो गए.

एअर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ सेकंड ही बाद विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे, जिससे विमान की स्पीड धीमी हुई और क्रैश हो गया.

Advertisementइस दौरान दोनों पायलटों के बीच बातचीत होती है. एक पायलट ने पूछा, आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया? इस पर दूसरे पायलट ने जवाब दिया, मैंने ऐसा नहीं किया. इस बातचीत के कुछ सेकंड बाद ही प्लेन की स्पीड धीमी होने लगती है और यह विमान मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराता है.मामले में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने हादसे के कारण जाने और अब 15 पेज की रिपोर्ट जारी की. ये शुरुआती रिपोर्ट है. इसमें ना सिर्फ तकनीकी कारणों का खुलासा हुआ है, बल्कि कॉकपिट में हुई आखिरी बातचीत ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं.यह भी पढ़ें: टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन हो गए बंद... एअर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासेबोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कुछ ही सेकंड बाद इंजन फेल होने के कारण ये विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. Advertisement बताते चलें कि एअर इंडिया का यह विमान 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स और 19 अन्य नागरिक शामिल थे.दोनों इंजनों का फ्यूल एक साथ बंद...उड़ान भरने के ठीक बाद दोनों इंजन के फ्यूल कटऑफ स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' स्थिति में आ गए. वो भी सिर्फ एक सेकंड के अंतराल में. इसके बाद दोनों इंजनों की थ्रस्ट क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई. विमान टेकऑफ के तुरंत बाद सीधे अहमदाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गया. इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ.कॉकपिट में चौंकाने वाली बातचीतहादसे से कुछ ही सेकंड पहले पायलटों के बीच बातचीत रिकॉर्ड हुई है. एक पायलट ने पूछा, आपने फ्यूल क्यों बंद किया? इस पर दूसरे पायलट से जवाब मिला, मैंने ऐसा नहीं किया. यह संवाद तकनीकी खराबी या मानवीय भ्रम की ओर इशारा करता है. टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद सीसीटीवी में देखा गया कि इमरजेंसी पावर सप्लाई सिस्टम सक्रिय हो गया और यह तभी होता है जब इंजन बंद हो जाएं.यह भी पढ़ें: दिल्ली में सस्ती होगी प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा देने के लिए DDA ने लिए अहम फैसले Advertisement फ्यूल स्विच दोबारा चालू किए गएएक इंजन ने थोड़ी देर के लिए काम करना शुरू किया, लेकिन दूसरा इंजन स्थिर नहीं हो सका. रिपोर्ट में कहा गया कि जांच में पक्षियों के टकराने के कोई प्रमाण नहीं मिले, जिससे यह कारण बाहर हो गया.EAFR से डेटा मिलाविमान के अगले हिस्से में लगे EAFR से डेटा सफलतापूर्वक निकाला गया. हालांकि, पीछे वाला रिकॉर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक बोइंग या GE इंजन निर्माता को कोई चेतावनी या एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, क्योंकि हादसे का वास्तविक कारण अब भी जांच के दायरे में है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश से बड़ा हादसा, आसमान में छाया धुआं, देखेंअहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश से बड़ा हादसा, आसमान में छाया धुआं, देखेंगुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास एअर इंडिया का एक यात्री विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया. हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य के लिए भेजी गईं. देखें वीडियो.
Read more »

Gujarat Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, कई यात्री थे सवारGujarat Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, कई यात्री थे सवारGujarat Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, कई यात्री थे सवार
Read more »

अहमदाबाद में सबसे बड़ा विमान हादसा, देखें प्लेन क्रैश का ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषणअहमदाबाद में सबसे बड़ा विमान हादसा, देखें प्लेन क्रैश का ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषणअहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 204 लोगों की मौत हो गई और रमेश विश्वास कुमार नामक एक व्यक्ति बच गए.
Read more »

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, AI-171 के दाहिने इंजन पर टिकी जांच, जानिए क्या है बड़ा अपडेटअहमदाबाद प्लेन क्रैश, AI-171 के दाहिने इंजन पर टिकी जांच, जानिए क्या है बड़ा अपडेटअहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से जांचकर्ताओं का ध्यान विमान के दाहिने इंजन पर केंद्रित हो गया है, जिसे हाल ही में बदला गया था। डीजीसीए ने एयर इंडिया के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए...
Read more »

हाड़ कंपा देने वाला खुलासा...एयर इंडिया का एक और विमान क्रैश होने वाला था, 900 फीट पर लगाया गोताहाड़ कंपा देने वाला खुलासा...एयर इंडिया का एक और विमान क्रैश होने वाला था, 900 फीट पर लगाया गोताअहमदाबाद प्लेन क्रैश के 38 घंटे बाद ही एयर इंडिया का एक और प्लेन क्रैश करने वाला था। यह चौंकाने वाला खुलासा अब हुआ है।
Read more »

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 15 पेज की रिपोर्ट में खुलासा: दोनों इंजन बंद हो गए; एक पायलट ने दूसरे से पूछा- तुमने ...अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 15 पेज की रिपोर्ट में खुलासा: दोनों इंजन बंद हो गए; एक पायलट ने दूसरे से पूछा- तुमने ...Ahmedabad plane crash - the plane remained in the air for only 32 seconds12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ गई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 15 पन्नों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हादसा विमान के दोनों इंजन बंद होने की वजह से हुआ था। टेकऑफ...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:03