'दीपक तिजोरी ने Kiss किया...', फराह खान ने खोला सीक्रेट, बोलीं- नहीं मिली फीस

Farah Khan Jo Jeeta Wohi Sikandar News

'दीपक तिजोरी ने Kiss किया...', फराह खान ने खोला सीक्रेट, बोलीं- नहीं मिली फीस
Farah Khan Deepak Tijori KissFarah Khan Shaan VideoFarah Khan Unpaid Story
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

फराह खान ने अपने व्लॉग में आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में असिस्टेंट डायरेक्ट, कोरियोग्राफर और जूनियर डांसर के रूप में काम किया था, लेकिन उन्हें काम के लिए फीस नहीं दी गई.

फराह खान फिल्म डायरेक्टर होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं. वो अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग व्लॉग चलाती हैं और सेलिब्रिटी के घर जाती रहती हैं. हाल ही में वो बॉलीवुड सिंगर शान के घर पहुंचीं. जहां दोनों ने अपने फेमस होने से पहले के दिनों को याद किया.

बातचीत में फराह खान ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. व्लॉग में बातचीत के दौरान फराह ने मुस्कुराते हुए बताया, 'शान ने जो पहली फिल्म की थी, वह 'जो जीता वही सिकंदर' थी.' जिस पर शान हंसे, 'हां, मैं वहां सैक्सोफोन के साथ था.' फराह ने फिर मजाक किया, 'और मैं वहां एक जूनियर डांसर थी.' इस बात को जानने के बाद शान का बेटा भी हैरान हो गया.दीपक तिजोरी ने फराह को किया किस!फराह ने आगे बताया, 'मैंने असल में एक असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर काम शुरू किया था. लेकिन जब उनके पास डांसर्स की कमी हो गई, तो मैंने कोरियोग्राफी में मदद करना शुरू कर दिया और हर बार जब कोई डांसर नहीं आता था, तो वे मुझे कैमरे के सामने धकेल देते थे. एक सीन तो ऐसा भी है जहां दीपक तिजोरी मेरे गाल पर किस करते हैं. जिस लड़की को किस करना था, उसने मना कर दिया. इसलिए उन्होंने मुझे Kiss किया.' जब शान ने पूछा, 'तुम्हें पैसे मिले?' इस पर फराह ने कहा, 'मुझे नहीं मिले.' Advertisement कितने रुपये फीस मिली?वहीं शान ने बताया कि उन्होंने फिल्म पर चार दिन काम किया था और फाइनल कट में वे मुश्किल से दिखाई दे रहे थे. उन्होंने याद करते हुए कहा, 'चार दिनों तक शूटिंग करने के बाद मैं गानों के मिक्सिंग में बस एक पासिंग शॉट के लिए वहां गया था.' फराह हंसते हुए बोलीं, 'मुझे लगता है कि यह जतिन का गाना था. मैं इसे कोरियोग्राफ कर रही थी. मेकर्स इतने कंगाल थे कि उन्होंने जतिन को भी गाने में डाल दिया.'बातचीत में शान ने इस फिल्म में काम की अपनी फीस बताई. उन्होंने कहा, 'मुझे चार दिनों के लिए प्रतिदिन ₹150 मिले. जबकि बाकी लोगों को ₹75 मिले.' फराह हंसते हुए बोलीं, 'तुम्हें पैसे मिले? मुझे तो कभी पैसे नहीं मिले. लेकिन सच कहूं तो उस फिल्म ने मुझे जो दिया वह किसी भी चेक से कहीं ज़्यादा कीमती था. इसने मेरी जिंदगी बदल दी.'---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Farah Khan Deepak Tijori Kiss Farah Khan Shaan Video Farah Khan Unpaid Story Farah Khan Early Days Shaan Bollywood Memories Jo Jeeta Wohi Sikandar Behind The Scenes Farah Khan Assistant Director Deepak Tijori Farah Khan Scene Bollywood Nostalgia फराह खान दीपक तिजोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्यार में पागल किलर व्हेल्स! 2 मिनट तक किया KISS, वीडियो देख रह गए सब दंगप्यार में पागल किलर व्हेल्स! 2 मिनट तक किया KISS, वीडियो देख रह गए सब दंगप्यार में पागल किलर व्हेल्स! 2 मिनट तक किया 'फ्रेंच KISS', वीडियो देख रह गए सब दंग
Read more »

Anokhi Kahani: मेयर ने मगरमच्छ से की शादी, फिर Kiss करके किया ऐसा कामAnokhi Kahani: मेयर ने मगरमच्छ से की शादी, फिर Kiss करके किया ऐसा कामAnokhi Kahani: मेयर ने मगरमच्छ से की शादी, फिर Kiss करके किया ऐसा काम विदेश Anokhi Kahani Mexican Mayor married with Female Crocodile
Read more »

ಮುತ್ತಿಡುವ ದೃಶ್ಯಕ್ಕಾಗಿ ತೆಗೆದುಕೊಂಡಿದ್ದು 47 ಟೇಕ್‌: ನಡೆದಿದ್ದು ಮೂರು ದಿನದ ಶೂಟಿಂಗ್‌! ಈ ಹಾಡು ಇಂದಿಗೂ ಪ್ರೇಮಿಗಳ ಫೇವರೇಟ್‌ಮುತ್ತಿಡುವ ದೃಶ್ಯಕ್ಕಾಗಿ ತೆಗೆದುಕೊಂಡಿದ್ದು 47 ಟೇಕ್‌: ನಡೆದಿದ್ದು ಮೂರು ದಿನದ ಶೂಟಿಂಗ್‌! ಈ ಹಾಡು ಇಂದಿಗೂ ಪ್ರೇಮಿಗಳ ಫೇವರೇಟ್‌Read about the iconic 47-take kiss scene between Aamir Khan and Karisma Kapoor in the blockbuster film Raja Hindustani.
Read more »

'मेरे LIPS पर kiss करने...' एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाए अश्लील आरोप'मेरे LIPS पर kiss करने...' एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाए अश्लील आरोप'मेरे LIPS पर kiss करने...' एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाए अश्लील आरोप, शराब के नशे में की गंदी-गंदी हरकतें
Read more »

बीच समंदर कैटी पेरी को Kiss करते नजर आए शर्टलेस जस्टिन ट्रूडो, तस्वीरें हुईं वायरलबीच समंदर कैटी पेरी को Kiss करते नजर आए शर्टलेस जस्टिन ट्रूडो, तस्वीरें हुईं वायरलकैटी पेरी अपनी नई एल्बम की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. वहीं, जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से ही ट्रूडो काफी लो-प्रोफाइल रहे हैं. वह 18 साल की शादी के बाद 2023 में पत्नी सोफी से अलग हो गए थे.
Read more »

दीपक तिजोरी ने मुझे kiss किया...; फराह खान ने शेयर किया किस्सा; बताया-जो जीता वही सिकंदर के दौरान नहीं मिले पैसेदीपक तिजोरी ने मुझे kiss किया...; फराह खान ने शेयर किया किस्सा; बताया-जो जीता वही सिकंदर के दौरान नहीं मिले पैसेफराह खान और शान की मुलाकात में दोनों ने जो जीता वही सिकंदर के दिनों को याद किया. फराह ने बताया कि वह जूनियर डांसर थीं, जबकि शान ने चार दिन शूट किया था. दोनों ने पुराने गाने पर डांस कर यादें ताज़ा कीं और अपने शुरुआती संघर्षों को मुस्कुराते हुए याद किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:03:07